Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IPS अधिकारी राजीव रंजन भगत को SPG में ADG के पद पर नियुक्त किया गया
1998 बैच के गुजरात कैडर के IPS अधिकारी Rajiv Ranjan Bhagat को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह SPG में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में कार्यरत थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में फायरिंग के दौरान 12 साल के बच्चे के पैर में लगी गोली
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार शाम फायरिंग की घटना में एक 12 वर्षीय बालक घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, 4th पुस्ता क्षेत्र में कैटरिंग व्यवसायी धर्मेंद्र (43) के घर के बाहर तीन लोगों ने गोलीबारी की. इस दौरान वहां से गुजर रहा 12 वर्षीय बालक पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में ST, SC, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लेबनान पर हमले नहीं रुके तो टूटेगा सीजफायर- ईरान
ईरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो लेबनान पर हमले करना बंद नहीं करता है तो वो सीजफायर तोड़ देगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में VIP रोड पर लगी लियोनेल मेसी की प्रतिमा को हटा दिया गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली के होटल से रवाना हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी राजस्थान के महामंत्री बने अजेय कुमार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC विधायक संदीपान साहा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से किया गया निष्कासित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार के पास एक डंपर ट्रक और यात्री बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI ने गिरिबाला सिंह के घर में किया क्राउन सीन रिक्रिएशन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा मौत केस मामले में गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों के साथ सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर क्राउन सीन रिक्रिएशन किया.
गिरिबाला सिंह के घर की छत पर सीबीआई ने ट्विशा की हाइट का और उतने ही वजन का एक डमी पुतला तैयार किया. सीबीआई ने समर्थ सिंह से कई सवाल किए. सीन रिक्रिएशन की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SC ने वक्फ ट्रिब्यूनल में कोर्ट फीस से छूट के वक्फ संस्थानों के दावे पर उठाए सवाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Supreme Court के जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने वक्फ संस्थानों को राज्य वक्फ ट्राइब्यूनल में को Court Fees से छूट देने के कानूनी आधार पर संदेह जताया. जस्टिस नरसिम्हा ने सवाल किया कि कौन सा कानून है जो आपको कोर्ट फीस से छूट लेने की अनुमति देता है.
कोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ याचिका की सुनवाई कर रहा था जिसने वक्फ संस्थानों की कोर्ट फीस से छूट की 150 याचिकाएं खारिज कर दी थीं और कहा था कि वक्फ ट्रस्टों पर भी गुजरात कोर्ट फीस अधिनियम 2004 पूरी तरह लागू होगा.
याचिकाकर्ताओं ने छूट के कानूनी पहलू पर जवाब देने के लिए समय मांगा जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया. मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में की वार्ता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री श्री रिचर्ड मार्लेस के साथ मेरी बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने मिलकर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा की और इसे और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति करने के लिए तैयार है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल की जनता के अनुसार करने होंगे काम- मंत्री तापस रॉय
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद BJP नेता तापस रॉय ने कहा, "हमें पश्चिम बंगाल की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके मुताबिक काम करना होगा।"
ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई TMC विधायकों की बैठक पर BJP नेता तापस रॉय ने कहा, "यह ममता जी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के अलावा और कुछ नहीं है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI पहुंची गिरफ्तार पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम गिरफ्तार पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची।
CBI ने उन्हें ट्विशा शर्मा दहेज उत्पीड़न और मृत्यु मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के ITO पर स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है. फायर विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-यूएस के बीच आज से बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में आज से 4 जून तक 4 दिवसीय उच्च स्तरीय वार्ता शुरू हो रही है. इसका मुख्य मकसद गत फरवरी में तय किए गए ढांचे को कानूनी रूप देना है, जिसमें टैरिफ में कमी और बाजार पहुंच जैसे मुद्दे शामिल है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति के तौर पर अपने मौजूदा कार्यकाल में ह्लाइंग की यह भारत की पहली यात्रा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी को CID का नोटिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CID ने TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजा है, जिसमें उन्हें आज सोमवार को दोपहर 12 बजे CID पश्चिम बंगाल ऑफिस (भवानी भवन, पश्चिम बंगाल पुलिस HQ) में तलब किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लुधियानाः फैक्ट्री में गैस लीक, पिता-पुत्र की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के लुधियाना शहर में औजार बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. हादसे में दम घुटने से बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि काम कर रहे कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए. कुछ मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कई मंत्रियों ने ली शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायक दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तापस रॉय और मनोज कुमार ओरांव ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के लिए कोलकाता के लोक भवन में मौजूद हैं.
आज 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सप्तऋषि क्षेत्र में पलटी श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक महिला की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मुखर्जी नगर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक चार मंजिला इमारत में लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया है। वहीं, धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत फैल गई।
दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि कल रविवार रात 10:30 बजे दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली।
फायर ब्रिगेड की टीम ने रात करीब 12:15 बजे आग पर काबू पा लिया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मारी गोली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ एनकाउंटर चल रहा है. सूर्या हत्याकांड के बाद अब लोनी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस की गोली खानी पड़ी है. पुलिस ने आरोपी सिराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया गयाः राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ छात्रों के बीच का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जेबकतरों से सावधान- आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं. CBSE की गलती से नंबर गलत आए तो आपको क्या मिलता है? उन्होंने अपने लंबे पोस्ट में कहा, “जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती. बढ़ाई जाती है. और इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं- अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी आज राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिपकी-ला दर्रे से भारत-चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड आज से शुरू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कांग पिओ में आज सोमवार से शिपकी-ला दर्रे से भारत और चीन के बीच बॉर्डर ट्रेड फिर से शुरू होने जा रहा है. डिप्टी कमिश्नर किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने बताया, “भारत-चीन बॉर्डर ट्रेड का सीजन 1 जून से 30 नवंबर तक रहेगा. अभी तक हमारे पास 56 ट्रेडर्स की एप्लीकेशन आई हैं जिन्हें सिक्योरिटी क्लीयरेंस के लिए फॉरवर्ड कर दिया गया है. ये क्लीयरेंस मिलने के बाद ही ट्रेडिंग शुरू हो सकती है. 20 आइटम ऐसे हैं जिन्हें आयात किया जा सकता है और लगभग 36 आइटम ऐसे हैं जिन्हें निर्यात किया जा सकता है. आइटम के संबंध में सीमा शुल्क और डीजीएफटी से जानकारी ली जा सकती है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में चल रहा अतिक्रमण हटाने का अभियान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात : चार-लेन वाले विरमगाम-सुरेंद्रनगर-वधवान स्टेट हाईवे-17 प्रोजेक्ट के तहत, विरमगाम प्रशासन ने लगभग 4,000 वर्ग मीटर जमीन—जो सरकारी और निजी, दोनों तरह की थी—से अतिक्रमण हटाने का एक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इसके लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों के नाम सामने आए- BJP नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जगतदल, पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर BJP नेता राजेश कुमार ने कहा, "अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने बहुत ज़ुल्म किए हैं, यहाँ तक कि अपनी ही पार्टी के लोगों पर भी। इस घटना की जाँच चल रही है। BJP ऐसी किसी भी चीज़ का समर्थन नहीं करती। कल्याण बनर्जी का बर्ताव भी सबने देखा है। लोगों में उनके प्रति काफ़ी नाराज़गी है। लोगों का गुस्सा उनके ख़िलाफ़ फूट रहा है... BJP यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ऐसी कोई घटना न हो। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे गिरफ़्तार किया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शालीमार बाग में चल रही तोड़ फोड़ की कार्रवाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: शालीमार बाग से सुबह के दृश्य, जहाँ तोड़-फोड़ की कार्रवाई चल रही है; यहाँ भारी सुरक्षा बल तैनात हैं और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ पैरामिलिट्री फ़ोर्स भी मौजूद है। कई ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 150 निर्माणों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद यह तोड़-फोड़ अभियान शुरू किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में आज से बस पर यात्रा करना हुआ महंगा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को सोमवार से अधिक किराया चुकाना होगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने अपनी बस सेवाओं के किराये में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. नई दरें एक जून से लागू होंगी.
किराया वृद्धि का असर राज्य के विभिन्न जिलों के बीच संचालित साधारण, एक्सप्रेस तथा वातानुकूलित बस सेवाओं पर पड़ेगा. निगम के अधिकारियों के अनुसार डीजल की बढ़ती कीमत, वाहनों के रखरखाव पर बढ़ रहे खर्च, स्पेयर पार्ट्स की महंगाई तथा परिचालन लागत में लगातार वृद्धि को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था. लंबे समय से किराये में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था, जिसके कारण निगम को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-अमेरिका के बीच फाइनल ट्रेड डील पर आज से 4 दिवसीय बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका और भारत के मुख्य व्यापार वार्ताकार अंतरिम व्यापार समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने के मकसद से सोमवार से यहां चार दिवसीय बैठक करेंगे. अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा फरवरी में तय हुई थी.
अमेरिकी दल का नेतृत्व उसके मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच करेंगे और भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन होंगे. जैन वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं. उधर, भारत और ओमान के बीच एफटीए आज से लागू हो जाएगा. दोनों देश सोमवार को इस फैसले का औपचारिक एलान करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है. सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और 35 नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी. बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया.
LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है.
भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू
भारत और ओमान के बीच वृहद आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) एक जून यानी सोमवार से लागू होने जा रहा है. ईरान संकट के बीच इस समझौते से भारत के लिए एक और शुल्क-मुक्त बाजार खुल जाएगा. इससे न सिर्फ भारतीय वस्तुओं और सेवाओं को ओमान के बाजार में अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे एवं द्विपक्षीय कारोबार 10.61 अरब डॉलर से बढ़कर दोगुना होने की उम्मीद है.
ये रहीं आज की कुछ मुख्य खबरें
- संसद की शिक्षा मंत्रालय से संबंधित मामलों की संसदीय समिति की बैठक 1 जून और 2 जून को होगी. आज NEET पेपर लीक मामलें में उच्च शिक्षा के सचिव, सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय, डीजी NTA और यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है.
- बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, 35 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे
- 10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू. आज चुनाव आयोग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी.
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज प्रमुख कार्यक्रम तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में आयोजित एक धन्यवाद जन-संवाद सभा को संबोधित करेंगे.
- डीके शिवकुमार आज नई कैबिनेट के गठन को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक करेंगे
- बिहार में MLC चुनाव का आगाज: 10 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, नंबर गेम में NDA का पलड़ा भारी
- भाजपा संगठन की अहम बैठक आज, राज्यसभा की 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 min agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
35 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
1 hr ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
5 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines