हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी में आज IAF का एयर शो, 25 अक्टूबर को कार्यक्रम में आ सकते हैं PM मोदी

अखिलेश यादव आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामपुर जेल में आजम खान से मिलने जाएंगे. वहीं आज से वाराणसी में एयर शो की शुरुआत होने जा रही है, जो एक दिन के ब्रेक के साथ 3 दिन चलेगा.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

08:45 (IST) 22 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीयूष गोयल आज जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे पर जाएंगे

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज जर्मनी और नीदरलैंड के दौरे पर जाएंगे. उनके साथ करीब 100 उद्योगपति और कारोबारी भी जाएंगे. दौरा आज से 27 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान भारत और दोनों यूरोपीय देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी.

08:21 (IST) 22 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी में आज से एयरफोर्स का एयर शो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज से भारतीय वायुसेना (IAF) का एयर शो शुरू होगा. IAF की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर विंग्स ओवर गंगा एयर शो किया जा रहा है, जिसका आज पहला दिन है. आज के बाद एयर शो 24-25 अक्टूबर को भी होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो में शामिल हो सकते हैं.

07:55 (IST) 22 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई एयरपोर्ट में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश

मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कस्टम डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय वायुसेना (IAF) की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ नामक एयर शो की शुरुआत होगी, जो 24-25 अक्टूबर को भी होगा. वहीं भारत के 3 दिवसीय भारत दौरे पर आए पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इधर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 100 उद्योगपतियों और कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी और नीदरलैंड की 3 दिन की यात्रा पर जाएंगे. उधर आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर जेल में आजम खान से मिलेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के नजफगढ़ सीवर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola