Central Government DA Hike 2026: डीए पर क्या हुआ फैसला? जानें केंद्रीय कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ते और 8वें वेतन आयोग का पूरा अपडेट

DA Hike July 2026 Latest News: कैबिनेट बैठक न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ोतरी पर इंतजार बढ़ गया है. 3% डीए हाइक के बाद सैलरी कैलकुलेशन और 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के नए अपडेट की पूरी जानकारी पढ़ें.

Central Government Employees DA Hike July 2026 Status: 3 Percent DA Calculation and 8th Pay Commission News in Hindi.

21 अक्टूबर को डीए बढ़ोतरी को लेकर होने वाली कैब‍िनेट बैठक नहीं हुई. (Photo - AI)

जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. कयास लगाए जा रहे थे कि बुधवार 21 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार डीए हाइक पर मुहर लगा देगी, लेकिन कोई ऐलान नहीं हुआ.

विज्ञापन

दशहरा बीत जाने के बाद भी अब तक डीए (DA) बढ़ोतरी की घोषणा न होने से कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. जान‍िये डीए को लेकर ताजा स्थिति क्या है, कितना भत्ता बढ़ने की उम्मीद है और 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर क्या बड़ा अपडेट है.

विज्ञापन

21 अक्टूबर को क्यों नहीं हुआ डीए पर फैसला?

कर्मचारी संगठनों को उम्मीद थी कि दशहरा के ठीक बाद 21 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी को हरी झंडी मिल जाएगी. लेक‍िन 21 अक्टूबर को कैबिनेट की कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई, जिससे डीए पर फैसला लटक गया. बता दें क‍ि इससे पहले 14 अक्टूबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस और 16 अक्टूबर को नॉन-परफॉर्मिंग बोनस का ऐलान किया गया था, लेकिन डीए पर बात नहीं बनी.

क्या बिना कैबिनेट के हो सकता है ऐलान? जी हां, वित्त मंत्रालय बिना कैबिनेट बैठक के भी सीधे नोटिफिकेशन जारी करके डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है. हालांकि, पिछले कुछ सालों से कैबिनेट मंजूरी का ही ट्रेंड रहा है.

विज्ञापन

डीए में 3% की बढ़ोतरी तय, कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?
माना जा रहा है कि सरकार जुलाई 2026 छमाही के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी करेगी. इससे वर्तमान 60% डीए बढ़कर 63% हो जाएगा. इसे एक उदाहरण से समझें:

मान लीजिए बेसिक सैलरी: 44,900 रुपये है.
60% की दर से वर्तमान डीए: 26,940 रुपये प्रति माह
63% डीए होने पर नया भत्ता: 28,287 रुपये प्रति माह

विज्ञापन

यानी हर महीने 1,347 रुपये की सीधी बढ़ोतरी होगी. सालाना 16,164 रुपये ज्‍यादा सैलरी आएगी. बता दें क‍ि डीए की वास्तविक रकम कर्मचारी के बेसिक पे पर निर्भर करेगी. जब भी घोषणा होगी, जुलाई 2026 से अब तक का एरियर (Arrears) भी साथ मिलेगा.

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और राहत भरी खबर 8वें वेतन आयोग से जुड़ी है. 8वां वेतन आयोग 22 अक्टूबर से मुंबई में कई कर्मचारी संगठनों और हितधारकों के साथ बैठकें शुरू कर रहा है. नवंबर 2025 में गठित इस आयोग को 18 महीने में अपनी रिपोर्ट देनी है. माना जा रहा है कि 2027 की पहली छमाही में रिपोर्ट आ जाएगी और सरकार इसे 1 जनवरी 2026 से बैकडेट (Arrears के साथ) में लागू कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ