बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें, मिलेगी राहत

Bathing Water: अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा खुजली हो रही है तो आप नहाने के पानी में नेचुरल चीजें मिला सकते हैं. इससे खुजली और स्किन के रूखेपन से राहत मिल सकती है और आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा. 

these things can fix in bath water

खुजली से बचना है तो नहाने के पानी में नीम के पत्ते या बेकिंग सोडा जैसी चीजें मिलाएं. Image Credit- Magnific

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • मौसम बदलने, तापमान में उतार-चढ़ाव, कम नमी और गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन रूखी होकर खुजली का कारण बनती है.
  • स्किन की ऊपरी लेयर कमजोर होने पर नमी तेजी से कम होती है, जिससे स्किन रूखी, संवेदनशील और खुजली वाली हो जाती है.
  • खुशबूदार साबुन, हार्श क्लींजर और बार-बार रगड़कर साफ करने से स्किन में जलन और एलर्जी बढ़ सकती है.

इस मौसम में बार-बार खुजली होना आम बात है, क्योंकि ठंड की वजह से स्किन रूखी पड़ने लगती है या नहाने के बाद ज्यादा खिंचाव महसूस होता है. हालांकि, मौसम बदलने, तापमान में उतार-चढ़ाव आने, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की वजह से नेचुरल ग्लो काफी इफेक्ट होता है और स्किन बेजान हो जाती है. इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम या तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए खुजली से राहत पाने के लिए नहाने के पानी में घरेलू चीजें मिलाई जा सकती हैं. अगर आपको भी इंफेक्शन या खुजली से बचना है तो नहाने के पानी में नीम के पत्ते या बेकिंग सोडा जैसी चीजें मिलाएं. ये चीजें आपको संक्रमण और कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने का काम करेंगी. बाकी इन चीजों का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते है. 

विज्ञापन

बदलते मौसम में त्वचा पर खुजली क्यों होने लगती है?

स्किन हमारे शरीर की ऊपरी लेयर होती है. यह शरीर में नमी बनाए रखने और बाहरी परेशान करने वाले तत्वों से बचाव करने में मदद करती है. जब स्किन की यह परत कमजोर हो जाती है तो नमी तेजी से कम हो सकती है. इससे स्किन रूखी, संवेदनशील और खुजली वाली हो सकती है.

विज्ञापन
  • मौसम में बदलाव होने की वजह से हवा में नमी कम होने लगती हैं. इसलिए स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है और त्वचा पर रूखापन, सफेद परत, खिंचाव और खुजली महसूस होती है.
  • ठंड बढ़ने पर लोग अक्सर बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं. इससे स्किन की नमी गायब हो जाती है और खुजली होने लगती है.
  • खुशबू वाले साबुन, हार्श क्लींजर और बार-बार स्किन को रगड़कर साफ करने से त्वचा में जलन बढ़ सकती है और एलर्जी हो जाती है.
  • हर तरह की खुजली का कारण मौसम नहीं होता. कई बार यह एक्जिमा, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, पित्ती और कुछ संक्रमणों भी हो सकते हैं. अगर खुजली बार-बार होती है, स्किन पर लाल चकत्ते आते हैं या घाव बनने लगते हैं तो सही कारण जानने के लिए स्किन डॉक्टर से बात जरूर करें. 

नीम के पत्तों का पानी

आप नहाने के पानी में नीम के पत्ते मिला सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नीम का पानी अपने प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है. यह स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं के लिए रामबाण की तरह काम करता है. इसके पानी से नहाने से आपको बहुत फायदेमंदा होगा, क्योंकि ये पानी आपको मौसमी खुजली और फंगल इन्फेक्शन से दूर रखेगा.  

सामग्री

  • नीम के पत्ते – 20
  • सादा पानी – 2 बाउल

विधि

नहाने के पानी में नीम के पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए आपको नीम के पत्तों को पानी में डालकर उबालना होगा और ठंडा होने पर उसे नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल करना होगा. बता दें, नीम का पानी पिंपल्स, रेशैज और स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक करने में मदद करता है. नीम के पानी से नहाने से बॉडी से आने वाली बदबू भी कम हो जाती है और बदबू शरीर के कुछ नमी वाले हिस्सों में बैक्टीरिया पनपने के कारण होती है तो इसलिए आप इस नुस्खे का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा का पानी

नहाने के पानी में बेकिंग सोडा डालकर नहाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. इसके लिए आप नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर नहाएं, क्योंकि ये स्किन को मुलायम बनाता है और आपको संक्रामक से भी दूर रखता है. इसके अलावा, यह पानी से होने वाले तमाम प्रभाव को शरीर से डिटॉक्स करने मदद करता है.

सामग्री

बेकिंग सोडा – 5 बड़े चम्मच
पानी – 1 बाल्टी

विज्ञापन

विधि

आप बेकिंग सोडा को नहाने के पानी में सीधे तौर पर डाल कर नहाएं. बता दें कि बेकिंग सोडा के पानी से नहाने के कई फायदे हैं लेकिन ये खुजली,  पिंपल्स, रेशैज और स्किन प्रॉब्लम को भी ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है. साथ ही, ये स्किन को पूरी तरह से साफ भी करता है तो आप रोज नहाने के पानी में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ