हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के जलगांव में कार-कंटेनर की टक्कर, 3 लोगों की मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पंजाब के दौरे पर जाएंगे, लेकिन इससे पहले आज पंजाब में AAP विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा. वहीं आज इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होगी.

विज्ञापन
Credit- News24 GFX

Live Updates

10:00 (IST) 19 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भ्रामक दावे, पुलिस केस दर्ज

उत्तराखंड में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ और राज्य में पूंजी निवेश को लेकर भ्रामक दावे  सोशल मीडिया पर किए जा रहे थे. इसे लेकर केस दर्ज किा गया है. 

09:25 (IST) 19 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दुर्गा पूजा उत्सव 2026 के लिए दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक चित्तरंजन पार्क (C.R. पार्क) और ग्रेटर कैलाश-II में दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाएगा, इसके मद्देनजर रोज शाम 4 बजे से आधी रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और श्रद्धालुओं यात्रियों को मेट्रो से सफर करने की सलाह है.

08:42 (IST) 19 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाद अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं और घर के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ाई है. उनके घर वाले इलाके में आने जाने वाले हर शख्स की चेकिंग की जा रही है.

08:00 (IST) 19 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के जलगांव में कार और ट्रक की टक्कर

महाराष्ट्र के जलगांव में बांभोरी पुल के पास कार और कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. शवों को जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा गया है.

07:36 (IST) 19 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने मुख्य न्यायिक न्यायाधीश आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका के संबंध में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में एक्शन कमेटी AAP नेताओं के आवास और दफ्तरों का घेराव करेगी. वहीं आज लीव इंडिया नोटिस के खिलाफ दायर एक्टर इमरान खान की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. इधर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह SCO मीटिंग जॉइन करने के लिए ताजिकिस्तान के दुशान्बे जाएंगे. उधर आज राहुल गांधी गोवा दौरे पर रहेंगे, जहां उनके कई राजनीतिक कार्यक्रम हैं.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर जाएंगे और इससे एक दिन पहले आज मानसा इंसाफ मोर्चा AAP विधायकों के घरों के बाहर निंदा पत्र चिपकाएंगे. इधर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम आज शपथ ग्रहण करेंगे और समारोह गंगटोक के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola