महानवमी पर अपनों को भेजें सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं, यहां पढ़ें मैसेज, शायरी और कोट्स
Durga Maha Ashtami Or Navami 2026 Wishes: आज के दिन अष्टमी और महानवमी एक साथ मनाई जा रही है. इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की बधाई देते हैं.
महानवमी के अवसर पर अपनों को यहां दिए गए मैसेज, शायरी और कोट्स भेज सकते हैं. Image Credit- AI
Maa Durga Blessing and Wishes: इस साल शास्त्रों के हिसाब से एक ही दिन अष्टमी और महानवमी मनाई जाएगी. हालांकि, कुछ लोगों ने कल यानी 18 अक्टूबर को नवरात्रि का आंठवा दिन सेलिब्रेट किया था. इस दिन विधि-विधान से कन्या पूजन करने का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं. भक्त मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं. इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजकर त्योहार की बधाई देते हैं. अगर आप भी अष्टमी और महानवमी के अवसर पर अपनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां दिए गए मैसेज, शायरी और कोट्स आपके काम आ सकते हैं.
मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले अपार, खुशियों से भरा रहे आपका संसार, सुख-समृद्धि आपके घर में आए, मां का आशीर्वाद हर संकट मिटाए, अष्टमी और महानवमी की ढेरों शुभकामनाएं!
मां के दरबार में जो भी आता है, खाली हाथ कभी नहीं जाता है, मां की कृपा से जीवन संवर जाए, हर सपना आपका सच हो जाए, महानवमी की ढेरों शुभकामनाएं!
विज्ञापन
महानवमी का पावन पर्व आपके घर में सुख-शांति, धन-धान्य और खुशहाली लेकर आए, महानवमी की शुभकामनाएं!
हर मनोकामना हो स्वीकार, मां दुर्गा का मिले आशीर्वाद अपार, आप सभी को महानवमी की बधाई!
विज्ञापन
मां की ज्योति से रोशन हो संसार, आपके जीवन में खुशियां आएं अपार, अष्टमी-नवमी पर मां से यही दुआ है, हर दिन आपका हो खुशियों का त्योहार, महानवमी की शुभकामनाएं!
चेहरे पर मुस्कान, जीवन में बहार हो, मां दुर्गा का हर पल आशीर्वाद हो, अष्टमी और महानवमी का त्योहार, आपके लिए खुशियां लाए अपार, महानवमी की ढेरों शुभकामनाएं!