Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के भरूच में धमाके में 5 की मौत
गुजरात के भरूच में हुए धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है. वागरा स्थित सायखा GIDC की SynZeal Pharmachem कंपनी में हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान धमाका हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिजीत दीपके की आज कोर्ट में पेशी
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की आज कोर्ट में पेशी किया जाएगा. उन्हें 16 अक्टूबर (शुक्रवार) शाम को लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले प्रिवेंटिव अरेस्ट में लिया गया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से अमित शाह का 2दिवसीय कोलकाता दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे आज रात 8 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शिरकत करेंगे. कल 18 अक्टूबर को शाह बेलूर मठ जाएंगे, जो रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है. वहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में भूकंप आया
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आज सुबह भूकंप आया और लोगों ने जोरदार झटके महसूस किए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है.
Today Breaking News Hindi LIVE Updates: आज 17 अक्टूबर दिन शनिवार की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज बेंगलुरु में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वां टी-20 मुकाबला होगा. वहीं आज अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आएंगे और मुंबई एवं जामनगर का दौरा करेंगे. उधर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वे रात करीब 8 बजे अहमदाबाद से सीधे कोलकाता पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा में शामिल होंगे. इधर दिल्ली के कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आज भी आम जनता के लिए बंद रहेगा. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
UP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
25 mins ago'हम धरने पर बैठ जाएंगे...', दिल्ली HC के पास फुटपाथ नहीं होने पर बोला SC
56 mins agoतिरंगा मार्च के बाद अभिजीत दीपके अरेस्ट, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा
2 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
9 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
9 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
10 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
10 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
12 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
12 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines