Live Updates
ज्ञानेश भारती बने अंडमान और निकोबार के नए मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
केंद्र सरकार ने 1998 बैच (AGMUT कैडर) के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेश भारती को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के तुरंत बाद उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ज्ञानेश भारती की यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। प्रशासकीय मामलों में लंबा अनुभव रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी ज्ञानेश भारती की नियुक्ति से द्वीप समूह के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जयपुर: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर राजस्थान यूनिवर्सिटी में बवाल
राजस्थान के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर के इनडोर स्टेडियम के पास छात्रों ने अनोखे और तीखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता लक्ष्यराज जमीन में कमर तक गड्ढा खुदवाकर उसमें बैठ गए और अपने समर्थकों के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को मौके से खदेड़ दिया। प्रदेश भर में छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए अलग-अलग तरीकों से लगातार विरोध जताया जा रहा है, जिससे यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है।
लखनऊ: निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा कदम, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन भेजा है. सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने पर जोर देते हुए चुनाव आयोग से तत्काल और सख्त कदम उठाने की मांग की है. ज्ञापन में अखिलेश यादव ने मुख्य रूप से यह व्यवस्था बनाने की मांग की है कि नाम जोड़ने (फार्म-6), नाम काटने (फार्म-7) तथा संशोधन या विधानसभा परिवर्तन (फार्म-8) से संबंधित सभी आवेदनों को ERO कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर कम से कम 7 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए. उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रक्रिया से आम जनता और राजनीतिक दलों को समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का पारदर्शी अवसर मिलेगा. निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव ने आयोग से इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है.
व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर बाजार का सपना दिखाया, खाते में आया 2.97 करोड़ का काला धन
शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक शख्स को भारी पड़ गया.. साइबर ठगों ने पहले उसे व्हाट्सऐप के एक निवेश ग्रुप में जोड़ा और खुद को शेयर बाजार का एक्सपर्ट बताया...फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और धीरे-धीरे उससे 4.75 लाख निवेश के नाम पर ट्रांसफर करा लिए..जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा तो ठगों ने उल्टा 12 लाख और जमा करने को कहा..यहीं पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की..
चमोली में बादल फटने से तबाही, नीती घाटी का संपर्क टूटा, उफनती नदी में बहा वैली ब्रिज
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर दूर तमक (लोंग) के पास भीषण आपदा आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में एक ही स्थान पर तीन बार बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। मूसलाधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और उफान पर आई नदी के तेज बहाव में हाल ही में बना 'वैली ब्रिज' बह गया।
इस पुल के ध्वस्त होने से सीमांत क्षेत्र नीती घाटी का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इसके चलते 17 से अधिक गांवों की आबादी प्रभावित हुई है और ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड: राम रहीम को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड (2002) में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. यह कदम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मार्च 2026 में दिए गए बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर उठाया गया है. यह याचिका मृतक पत्रकार के बेटे अरिदमन छत्रपति ने दायर की है.
प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस मामले को सुनवाई योग्य माना है. अदालत ने निचली अदालत से रिकॉर्ड मंगाते हुए अंतिम सुनवाई के लिए 16 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह की तारीख तय की है. याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि हाई कोर्ट ने मुख्य गवाह खट्टा सिंह (PW-31) के बयान को गलत तरीके से अविश्वसनीय मानकर राम रहीम को राहत दी थी. इस पर CJI ने स्पष्ट किया कि शीर्ष अदालत मुख्य रूप से इस बात की जांच करेगी कि हाई कोर्ट द्वारा गवाह खट्टा सिंह के बयानों का मूल्यांकन कानूनन सही था या नहीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ल्युब्लियाना में भारतीय दूतावास की इमारत को नुकसान पर विदेश मंत्रालय का बयान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय ने स्लोवेनिया के ल्युब्लियाना में भारतीय दूतावास की इमारत को नुकसान पहुंचाए जाने पर एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया, 'हम स्लोवेनिया के ल्युब्लियाना में अपने दूतावास की इमारत को भारत-विरोधी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की निंदा करते हैं.'
वियना कन्वेंशन के तहत, राजनयिक परिसरों की सुरक्षा और पवित्रता का सम्मान किया जाना चाहिए. हमने नई दिल्ली और ल्युब्लियाना, दोनों जगहों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के सामने यह मामला सख्ती से उठाया है ताकि ऐसी निंदनीय हरकतें करने वालों को जवाबदेह ठहराया जा सके.
'हम अन्य जगहों पर भी कानून लागू करने वाली एजेंसियों से अपील करते हैं कि वे ऐसे समूहों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत भरे प्रोपेगैंडा और गलत सूचनाओं पर ध्यान दें.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लाठीचार्ज पर लोकसभा में बोलेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर जवाब देने को तैयार हैं. स्पीकर जल्द गृहमंत्री के जवाब का समय तय करेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में आज भी भारी हंगामा हुआ. विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी. सदन की कार्यवाही कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सदन की अनदेखी क्यों कर रहेः मल्लिकार्जुन खरगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,”लोकसभा और राज्यसभा में एक ही मांग है कि अमित शाह सदन में आए और अपनी बात रखें. हम 17 दिन से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो सदन में आकर बच्चों पर जो अन्याय हुआ, उस पर वो बयान दें. आप सदन की अनदेखी क्यों कर रहे हैं, इसका मतलब यही है कि सदन में जो जनता ने सदस्य चुनकर दी है उसका आप अपमान कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि शाह आए और बयान दें. वो नहीं चाहते हैं कि सदन सही से चले और शांतिपूर्ण चले.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांचीः प्रदर्शनकारी छात्रों ने तोड़े 4 बैरिकेटिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने 4 बैरिकेटिंग तोड़ डाले हैं. छात्र अब 5वें बैरिकेटिंग पर हैं जहां कटीले तार लगे हुए हैं. छात्र अब झारखंड विधानसभा से करीब एक किलोमीटर की दूरी हैं. झारखंड विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में “निषेधाज्ञा लागू” किया गया है. पुलिस ड्रोन कैमरों से भीड़ की निगरानी भी कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिल थाई वाल्तू के गायन को अनिवार्य करने का प्रस्ताव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत में तमिल थाई वाल्तू के गायन को अनिवार्य करने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज सोमवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत में राज्य गीत तमिल थाई वाल्तू के गायन को अनिवार्य करने का प्रावधान है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंदा चोरी के आरोपों की जांच की मांग करेंगे संत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बड़ी संख्या में संत मंडी हाउस के पास एकत्र हो रहे हैं जो यहां से प्रधानमंत्री आवास जाकर ज्ञापन सौंपने सकते हैं. पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं है जिसके चलते मंडी हाउस के पास से इन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा. इलाके में धारा 163 लागू है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर चंदे की चोरी के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा हंगामे के चलते 1 बजे तक स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा हंगामे के चलते 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
1 बजे लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होनी है. इसमें इस हफ्ते होने वाले विधाई कार्यों की चर्चा होगी. कई बार किसी नए बिल की चर्चा और उसे सदन में लाने का फैसला भी होता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह को सदन में बयान देना होगाः प्रियंका गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर बयान नहीं देते डेडलाक की स्थिति बनी रहेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCP (SP) सांसदों और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों पर चर्चा के आसार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनसीपी (शरद पवार) गुट के सांसद नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. ग्यारह बजे होने वाली मुलाकात में महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होगी. कयास लगाया जा रहा है परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पे भी प्रधानमंत्री और एनसीपी सांसदों के बीच बात हो सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP के विधायकों के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए लाई गई ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का बहिष्कार करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी 22 विधायकों के घर और ऑफिस पर इस समय BJP कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कोंडली विधायक कुलदीप के ऑफिस पर मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा और प्रदेश उपाध्यक्ष ॠचा पांडेय के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई एयरपोर्ट पर 1.61 करोड़ का सोना जब्त
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए 1.61 करोड़ मूल्य का संदिग्ध तस्करी का सोना जब्त किया है. सुरक्षा बलों ने व्यवहार पहचान तकनीक के जरिए एक संदिग्ध लोडर और अंतरराष्ट्रीय महिला यात्री को रंगे हाथों पकड़ा. अधिकारियों ने आरोपी के पास से 4 अंडाकार कैप्सूल बरामद किए, जिनमें लगभग 1,311 ग्राम तस्करी का सोना छिपा हुआ था. जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 1,61,38,417 आंकी गई.
दुबई से आई एक अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट महिला यात्री, जिसे बैंकॉक जाना था, उसने अंतरराष्ट्रीय बोर्डिंग गेट के पास स्मोकिंग जोन में हवाई अड्डे के एक लोडर को मोजे में छिपाकर यह सोना सौंपा था. CISF की क्राइम एंड इंटेलिजेंस विंग ने लोडर की संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया. पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसकी सघन तलाशी ली गई, जिसके बाद सोना बरामद. पकड़ी गई महिला यात्री, हवाई अड्डा कर्मचारी और बरामद सोने को आगे की कानूनी और विस्तृत जांच के लिए एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स विभाग को सौंप दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसीः काशी विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार घाट बंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के कई शहरों की नदियों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है. वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों का संपर्क टूट गया है, जिससे काशी विश्वनाथ मंदिर के 6 द्वारों में से मुख्य काशी विश्वनाथ मंदिर घाट (गंगा द्वार) को बंद कर दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC पेपर में धांधली की जांच में ED की एंट्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC 14वीं की प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो गई है. ईडी ने सीआईडी में दर्ज एफआईआर संख्या 16/26 के आधार पर ECIR दर्ज कर ली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असमः बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत, 1.37 लाख प्रभावित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा. कल रविवार को 2 और लोगों की डूबने से मौत हो गई. इस साल अब तक राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है. वहीं राज्य के 7 जिलों में 1.37 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम एशिया में कमजोर पड़ते अमेरिका के side effects
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम एशिया में कमजोर पड़ते अमेरिका के side effects - Israel अब Gaza Peace Plan नहीं मानेगा.
* Israel के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक वे प्रधानमंत्री हैं - Gaza या West Bank में कोई Palestinian State नहीं होगा.
* नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति Trump के 15 सूत्री plan जिसमें Hamas के निशस्त्रीकारण और Israel का फिलिस्तिनी इलाकों को खाली करने की बात थी - को रिजेक्ट कर दिया है.
* नेतन्याहू ने ये घोषणा तब की है जब अमेरिका ने इजराइल को गाजा, लेबनान और ईरान से पीछे हटने को कहना शुरू कर दिया है.
* Iran के साथ अमेरिका के संभावित समझौते को फेल होता देख नेतन्याहू ने ये भी कहा है कि ईरान यदि फिर से परमाणु या बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम सक्रिय करता है तो Israel के पास हमले का विकल्प मौजूद होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल्याण में आवारा कुत्ते ने सात घंटों में लगभग 125-130 लोगों को किया घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल्याण, महाराष्ट्र: संदीप होटल से खड़कपाड़ा के बीच के इलाके में एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर सात घंटों में लगभग 125-130 लोगों को घायल कर दिया.रुक्मिणीबाई अस्पताल के डॉ. मोहम्मद अनीस कहते हैं, 9 अगस्त को हमारे पास कुत्ते के काटने के कुल 48 मामले आए. बाकी मामले शायद प्राइवेट अस्पतालों में गए होंगे. ये मरीज ज़्यादातर कल्याण पश्चिम के चिकघर, गोदरेज हिल, आधारवाड़ी और रेती बंदर इलाकों से हैं. कुछ की हालत गंभीर है; खासकर, गहरे घाव वाले छोटे बच्चों को इलाज के लिए सायन अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज पीडियाट्रिक सर्जन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विधानसभा घेराव से पहले पुलिस अलर्ट, कंटीले तारों की बैरिकेडिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में आज छात्रों के विधानसभा घेराव के पहले पुलिस अलर्ट हो गयी है. छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राकांपा SP के सभी 8 सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपनी पार्टी के सभी 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने आज अपनी पार्टी के सभी आठ सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह बैठक संसद परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हुई.
कांग्रेस ने भी अपने सांसदों की मौजूदगी को लेकर तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. पार्टी ने अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को आज, 11 और 12 अगस्त को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी मुद्दों और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होनी है.
इसके अलावा, विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने अपनी मांगों को लेकर 10 अगस्त को देशभर में जिला और राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार के समक्ष विभिन्न मांगें रखी जाएंगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
38 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines