Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए दिखाई दीं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.
मुफ्ती ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में श्रीनगर स्थित पीडीपी कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया.
धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रध्वज और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का झंडा थामे हुए थीं. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रध्वज गलती से उल्टा पकड़ा गया था.
अधिकारियों ने बताया कि अब पीडीपी प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है.
राष्ट्रध्वज को गलत तरीके से प्रदर्शित करना भारत की ध्वज संहिता का उल्लंघन माना जाता है.
नियमों के अनुसार, राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर हमेशा केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए. सफेद रंग पर 24 तीलियों वाला गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होना अनिवार्य है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे से फिर शुरू होगी.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेताओं द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहे जाने पर पार्टी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की है. सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के ऐलान पर आज मुंबई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. वही इमरजेंसी सेवाएं शुरू रहेंगी.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज संसद के मॉनसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें सुबह 11 बजे से दोबारा शुरू होंगी. इससे पहले 4 अगस्त को विपक्ष के जोरदार विरोध और हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले स्थगित करनी पड़ी थी.
उधर, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और अवामी इत्तेहाद पार्टी समेत कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल आज 'काला दिवस' (यौम-ए-सियाह) मनाएंगे. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है.
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुंबई के दादर इलाके में 'हल्ला बोल मोर्चा' निकालेगी.
---विज्ञापन---
वहीं, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) की हड़ताल के आह्वान के चलते मुंबई के केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं आज बंद रहेंगी. हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
---विज्ञापन---
इधर, उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र में आज का दिन मुख्य रूप से विधायी कार्यों के लिए निर्धारित है. सदन में नए विधेयकों को पेश किए जाने के साथ-साथ लंबित बिलों पर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---