Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनके कार्यक्रम का दूसरा दिन है. वह सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जाएंगे और जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ (सामूहिक भोज) में शामिल होंगे. इसके बाद कावाखाली मैदान में भारतीय न्याय संहिता प्रदर्शनी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ बैठक भी करेंगे.
जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस 22 अगस्त से उत्तर प्रदेश में अभियान शुरू करने जा रही है. अभियान की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अहम बैठक की गई, जिसमें जिला और शहर अध्यक्षों से सुझाव और फीडबैक लिया गया.
पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज बंद का आह्वान किया है. यह बंद बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंजाब गवर्नर हाउस की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है.
झारखंड के सभी 24 जिलों में आज पूर्व में आंदोलन कर चुके छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेंगे. वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से सुबह 11 बजे ‘मॉस्किटो टर्मिनेटर’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…