---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में सत्येंद्र जैन समेत 5 को न्यायिक हिरासत, अंकित श्रीवास्तव को 2 दिन की पुलिस कस्टडी

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: आज अमित शाह चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर हैं, राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन उत्तराखंड दौरे पर हैं, जबकि विशाखापट्टनम में RSS की समन्वय बैठक और सीतापुर के मिश्रिख में BSP का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के 2 दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज और 20 अगस्त को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी में जारी गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना है.

---विज्ञापन---

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) का दौरा करेंगे.

वहीं, विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से शुरू हो गई है. बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के प्रतिनिधि जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित मिश्रिख में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
20:53 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, 'ACB ने कोई कार्रवाई नहीं की है. ये कार्रवाई PM और BJP ने की है. इस मामले में उनका क्या लेना-देना है? यह टेंडर अक्टूबर 2022 में निकाला गया था. उस वक्त सत्येंद्र जैन जेल में थे; उन्हें 30 मई 2022 को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. अब, पंजाब चुनाव नजदीक हैं, तो आप 2 साल पुराने मामले को खोदकर उन्हें जेल में डाल रहे हैं, मकसद साफ दिख रहा है, है ना? पार्टियों को तोड़ना, विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करना, और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां एजेंसियों का खुलेआम गलत इस्तेमाल करके गिरफ्तारियां करना. दिल्ली में भी उन्होंने ठीक यही किया था, सत्येंद्र जैन पंजाब के सह-प्रभारी थे और वहां संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे; उन्होंने उन्हें जेल में डाल दिया. अगर विपक्ष के प्रति आपके मन में इतनी गहरी नफरत है, तो हमें किसी चौराहे पर खड़ा करके गोली ही मरवा दीजिए. इस रोज-रोज के ड्रामे और नौटंकी का क्या मतलब है?'

18:46 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत

दिल्ली जल बोर्ड कथित घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, वहीं अंकित श्रीवास्तव को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया. जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है.

18:08 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट

पश्चिम बंगाल के नादिया में एक लोकल कोर्ट ने कथित तौर पर हेट स्पीच के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर शीर्षेंदु दास ने कहा, 'आज गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया. 12 जून को सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, युवाओं और भारत के सैनिकों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं. बड़ी तादाद में महिलाओं ने इसका विरोध किया था. 17 जून को कृष्णानगर CJM डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. सांसद को 3 बार समन भेजा गया, लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं. अदालत में पेश होने के लिए 18 जून आखिरी तारीख थी, लेकिन वो उस दिन भी नहीं आईं. 19 जून को कोर्ट ने उन्हें आज पेश होने का एक और मौका दिया, लेकिन वो आज भी कोर्ट नहीं आईं. इसलिए, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट की तीसरी अदालत के जज दिब्येंदु दास ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया.'

18:00 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और उमस से थोड़ी राहत मिली, हालांकि इसकी वजह से कुछ जगहों में जल जमाव भी देखने को मिला.

17:01 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरीकी राजदूत ने J&K CM से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट के जरिए बताया, 'आज श्रीनगर में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. हमने J&K और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने की संभावनाओं पर बहुत अच्छी बातचीत की, खासकर टूरिज्म, हॉर्टिकल्चर और न्यू इकॉनमी जैसे एरियाज में. मैं इस सहयोग को जारी रखने और हमारी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए बेकरार हूं.'

14:55 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CWC एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाता है- CM सुक्खू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "CWC एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जिसमें राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जाता है और उन पर चर्चा की जाती है। चर्चा के बाद कोई फ़ैसला लिया जाता है।"

14:26 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नरेला में हैंड ग्रेनेड को किया गया डिस्पोज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के नरेला इलाके में हैंड ग्रेनेड को डिस्पोज कर दिया है. दरअसल, शहजाद भट्टी नेटवर्क और मई महीने में मणिपुर से ये असलहा और गोला बारूद बरामद किए गए थे. भट्टी नेटवर्क के 200 से भी ज्यादा संदिग्धों की अलग-अलग जांच एजेंसियां ने गिरफ्तारी की थी.

14:25 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादूनः NH 7 पर सड़क हादसा, 4 मरे, 3 घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादूनः NH 07 पर सड़क हादसा, हरियाणा के 4 लोगों की मौत, 3 घायल देहरादून के एनएच 07 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है. डोईवाला टोल प्लाजा से पहले मणिमाई मंदिर के पास यह हादसा हुआ जिसमें इको कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सारे मृतक रोहतक के रहने वाले हैं. अन्य 3 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

13:37 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भावनगरः जहरीली शराब पीने से 2 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई और 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

13:36 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AK-47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दीः मीसा भारती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरजेडी की ओर से राजभवन तक निकाले गए मार्च के दौरान पार्टी सांसद मीसा भारती ने कहा, “छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे आज 20-25 दिन बीत गए, फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी. सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK-47 राइफल का इस्तेमाल हुआ था. तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK-47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी? अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए. मगर ये बिहार सरकार हत्यारी सरकार है जो आम जन की हत्या करवा रही है और युवाओं के भविष्य की भी हत्या कर रही है.”

12:45 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव लोक भवन की ओर कर रहे पैदल मार्च

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना में लोक भवन की ओर एक पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें वे पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं.

12:43 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए जेपी नड्डा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को दिल्ली के एम्स से छुट्टी दे दी गई है. नड्डा की 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी.

11:45 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DCE ने जारी किया स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए निर्देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉलेजिएट एजुकेशन डायरेक्टरेट (DCE) ने स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, पुलिस डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे आपस में तालमेल बिठाएं और मिलकर ऐसे कदम उठाएं जिनसे छात्रों और युवाओं को वामपंथी पार्टियों और 'तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोका जा सके.

डायरेक्टरेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने और हतोत्साहित करने के लिए उचित और समन्वित कार्रवाई करें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपें.

11:23 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव का राजभवन तक प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर एक के 47 से गोली चलाए जाने के खिलाफ आज बुधवार को राजभवन तक मार्च निकाल रहा है. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता पटना के जेपी गोलंबर से राजभवन के लिए मार्च निकाला.

10:51 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग, गोपी लहोरिया ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप (Goppi Lahoriya Group) नाम के पेज ने पोस्ट डालकर ली है.

वहीं, सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिखा है कि हमलावरों ने दुकान में दाखिल होकर महज 3 सेकंड में लगातार 3 गोलियां दागी थीं. पुलिस अब जहां CCTV के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है, वहीं इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी जांच में जुट गई है.

10:42 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडाः रेडिसन होटल के पास नाले से मिला शव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के रेडिसन होटल के पास एक नाले से एक शव मिला है. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. सफाईकर्मियों को नाले सफाई के दौरान शव मिला. फिर पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है. मामले की जांच जारी है. थाना 58 क्षेत्र का मामला है.

10:20 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP के कई शहरों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट किया है. दक्षिण और पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर भदोही, महोबा और आसपास के इलाके में बारिश को लेकर रेड अलर्ट है. इन इलाकों में निचले क्षेत्र डूब सकते हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है.

09:55 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बदायूंः गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी टैक्सी, 3 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. गंगा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ. टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तो एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. टैक्सी में ड्राइवर समेत 9 लोग सवार थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

09:08 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रामपुर में आजम खां के जौहर विश्व विद्यालय पर बुधवार सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा. टीम सुबह लगभग सात बजे पहुंची. टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था. पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो टीम खुद ही पहुंच गई और दस्तावेजों को खंगाल रही है.

08:45 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार के नोटिफिकेशन पर छात्रों ने क्या कहा?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार के नोटिफिकेशन पर छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा, 'आज यहां हमारा 26वां दिन है... कल देर रात आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया. यह एक स्वागत योग्य कदम है. हमारी कोर टीम आज बैठक करेगी, जिसके बाद हम अपनी आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे. जो भी फैसला लिया जाएगा, वह हमारी कमिटी तय करेगी... आज मुख्य फैसला यह लेना है कि विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाए या नहीं.'

08:43 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JK: रियासी में फिसली कार, हादसे में 3 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के रियासी के थूब इलाके में एक कार के खाई में गिर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि कल मंगलवार शाम जिले के थूब इलाके में एक सूमो गाड़ी सड़क से फिसलकर पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक पति, उसकी पत्नी और उसकी सास शामिल हैं. JK14B-1284 नंबर की यह गाड़ी रियासी से थूब की ओर जा रही थी, तभी ठकराकोट तहसील के पनासा के पास यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, वह सड़क से फिसल गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई.

08:16 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NHRC की बेंच ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की बेंच ने पंजाब सरकार से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह न मनाए जाने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

07:47 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाताः होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में तड़के बड़ा हादसा हो गया. यहां के न्यू मार्केट इलाके में फ्री स्कूल स्ट्रीट पर एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें अंदर फंसे 9 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई.

07:34 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार ने जारी की अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित होने वाली परिक्षाओं की लिस्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार ने उन परीक्षाओं की सूची जारी की है जो झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित की जाती हैं, लेकिन जिन्हें TDPL के अलावा किसी अन्य एजेंसी ने संचालित किया था; इन परीक्षाओं से जुड़ी एजेंसियों की साख (credentials) की जांच CID द्वारा की जाएगी।

इन परीक्षाओं से जुड़ी सभी गतिविधियां अगले आदेश तक रोक दी गई हैं।

06:59 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार ने जारी की रद्द हुई परीक्षाओं की लिस्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड सरकार ने उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की है जिन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आयोजित किया था, लेकिन गड़बड़ियों की शिकायतों और मामले की CID/SIT जांच के बाद उन्हें रद्द कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद, सरकार ने ये घोषणाएं की हैं:

1. JPSC/JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का अनुरोध हाई कोर्ट से किया जाएगा।

2. JPSC और JSSC के भीतर एक आंतरिक निगरानी सेल (Internal Monitoring Cell) बनाया जाएगा।

3. JPSC और JSSC में परीक्षा सुधारों पर व्यापक अध्ययन करने के लिए IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। इस समिति में अन्य अधिकारियों के साथ-साथ किसी प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक भी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। समिति अगले दो महीनों के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Jharkhand government issued a list of 44 recruitment exams conducted by the Jharkhand Public Service Commission (JPSC) and the Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) that have been cancelled following complaints of irregularities and CID/SIT investigations into the matter.… pic.twitter.com/skiyDfKEm7— ANI (@ANI) August 19, 2026
06:54 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी आज पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के साथ आज और 20 अगस्त को बैठक करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी को खत्म करना और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना है.

06:54 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RSS की 3 दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से विशाखापत्तनम में होगी शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विशाखापट्टनम में RSS की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आयोजित हो रही है. यह 19 अगस्त की सुबह 9 बजे शुरू होकर 21 अगस्त की शाम तक चलेगी. हर साल होने वाली बैठक में संघ की प्रेरणा से कार्य कर रहे कुल 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे. बैठक में डॉ. मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

06:53 (IST) 19 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से चेन्नई के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और तमिलनाडु के कोवलम (ECR) में आयोजित होने वाली दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

First published on: Aug 19, 2026 06:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola