Live Updates
किसान संगठनों के साथ बैठक में सरकार ने दिए कई बड़े ऑफर, आंदोलन खत्म करने पर सस्पेंस बरकरार
मध्य प्रदेश में कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राज्य मंत्री कृष्णा गौर के मंत्री समूह तथा 16 किसान संगठनों के बीच अहम बैठक हुई. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर हुई इस बैठक में सरकार ने किसानों के सामने कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. सरकार ने मूंग की खरीद सीमा 25 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने का ऑफर दिया है, जबकि किसान 100 फीसदी खरीद की मांग कर रहे हैं. खाद वितरण में आ रही समस्याओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से e-Token व्यवस्था बंद करने का फैसला लिया गया. खाद की ई-स्लॉट बुकिंग 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त और उपार्जन (खरीद) की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है. सरकार के इन प्रस्तावों और फैसलों पर किसान संगठन आपस में विचार-विमर्श कर रहे हैं. फिलहाल किसानों ने आंदोलन समाप्त करने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है.
कंगना रनौत का पुतला छीनकर भागे लखनऊ के इंस्पेक्टर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चकमा देने का वीडियो वायरल
लखनऊ में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता जब कंगना रनौत का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे, तभी गौतमपल्ली थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) विपिन सिंह जलता हुआ पुतला छीनकर इतनी तेज भागे कि कोई भी कार्यकर्ता उन्हें पकड़ नहीं सका।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान इंस्पेक्टर की इस तेज दौड़ (रेस) का वीडियो अब सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोग इंस्पेक्टर की सतर्कता और फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सांसद पप्पू यादव और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सांसद ने दिल्ली पुलिस का रुख किया है।
पप्पू यादव ने इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस से अज्ञात हमलावरों और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज करने और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उचित सुरक्षा घेरा मुहैया कराने की अपील की है।
झारखंड में अवैध कोयला खनन पर ED का बड़ा एक्शन, 31 ठिकानों पर छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन और कोयले की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। रांची जोनल ऑफिस की टीम ने 28 जुलाई को धनबाद में 31 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों से जुड़े मामलों में की गई। छापेमारी के दौरान गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधो सिंह समेत कई लोगों और उनसे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई।
नोएडा प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही, मामूरा में खुले नाले में गिरने से बुजुर्ग की डूबकर मौत
नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-66 स्थित मामूरा में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। खुला पड़ा नाला काल बन गया, जिसमें उल्टा गिरने के कारण बुजुर्ग नाले के पानी में डूब गए और उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुले पड़े नालों की वजह से हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिल्ली के अशोक विहार के पार्क में चाकू मारकर युवक की हत्या, हमलावर फरार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात में एक युवक की मौत हो गई। घटना भारत नगर थाना क्षेत्र के खिम्मन सिंह पार्क की है, जहां कुछ अज्ञात युवकों ने एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
जोधपुर में वक्फ संपत्ति पर बड़ा विवाद! जजों के बंगले, गीता भवन और मंदिरों पर दावा
राजस्थान के सूर्यनगरी जोधपुर में वक्फ संपत्तियों की सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि शहर के गीता भवन, दो न्यायाधीशों के सरकारी बंगले, स्कूल-कॉलेज, चार मंदिर और कई सार्वजनिक संपत्तियां वक्फ बोर्ड की सूची में दर्ज हैं। जबकि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक ये जमीनें नगर निगम के नाम दर्ज हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि यदि किसी तरह की गड़बड़ी मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन वक़्फ़ बोर्ड का दावा है कि यह जमीन पर उसका मालिकाना हक साबित होने पर वह इन सबसे किराया वसूल करेगी।
यूपी चुनाव 2027 के लिए जितेंद्र सिंह गुड्डन अकबरपुर-रनियां से BSP के प्रत्याशी घोषित
बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए कानपुर देहात में पार्टी का शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बसपा नेतृत्व ने अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह 'गुड्डन' को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है।
बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
पटना। 182 बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से 29 जुलाई 2026 को पुलिस पर्यवेक्षक, 182 बांकीपुर विधानसभा को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्र आकाश यादव से की फोन पर बात
25 जुलाई को 'बिहार बंद' के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई और कथित फायरिंग में घायल हुए छात्र आकाश यादव से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बातचीत की। अस्पताल में भर्ती आकाश यादव से मिलने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे थे। विनोद जाखड़ ने अस्पताल से ही राहुल गांधी को फोन मिलाकर इलाज करा रहे छात्र की सीधी बात कराई। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने आकाश के स्वास्थ्य का हालचाल जाना, उनके हौसले की सराहना की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
'अब चैन से सोऊंगा', 37 दिनों के बाद घर लौटने पर अभिजीत दीपके का भव्य स्वागत
छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक और छात्र नेता अभिजित दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 37 दिनों तक चले आंदोलन के बाद अपने घर लौटने पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इतने लंबे संघर्ष के बाद अब वे आखिरकार चैन की नींद सो सकेंगे और अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटने की उम्मीद करते हैं. सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोलते हुए दीपके ने स्पष्ट किया कि जब तक लोगों और व्यवस्था की नीयत में सुधार नहीं होगा, तब तक कोई भी नया कानून या बदलाव असरदार नहीं हो सकता.
'संसद में माइक बंद कर सकते हैं, पर छात्रों की आवाज नहीं', प्रेस कॉफेंस में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सच्चाई से भाग रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि भले ही सदन के भीतर उनका माइक बंद कर दिया जाए, लेकिन वह देश के छात्रों के हक और उनकी आवाज को दबने नहीं देंगे तथा इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक लगातार उठाते रहेंगे.
संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया, प्रेस कॉफेंस में बोले राहुल गांधी
लोकसभा में भाषण रोकने के आरोपों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि संसद में जब उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए गृह मंत्री का नाम लिया तो सत्तापक्ष ने उनका माइक बंद कर दिया और उन्हें बोलने नहीं दिया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि आज संसद में जब उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके जिम्मेदार के रूप में गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया तो सत्तापक्ष ने उन्हें बोलने नहीं दिया.
सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि भले ही सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया हो, लेकिन छात्रों की गूंज और आवाज को नहीं दबाया जा सकता. उन्होंने ऐलान किया कि वह आज शाम 6 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वह उन सभी मुद्दों को देश के सामने रखेंगे जिन्हें सदन के पटल पर कहने से उन्हें रोका गया.
'राहुल गांधी ने झूठे दावों से किया देश के छात्रों का अपमान'
संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी के मनगढ़ंत दावे करके उन्होंने न केवल देश को गुमराह किया है, बल्कि देश के ईमानदार छात्रों का भी अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के भविष्य और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और उनके मुद्दों का इस्तेमाल अपनी गिरती राजनीति को चमकाने के लिए कर रहे हैं।
झूठे दावों के जरिए सनसनी फैलाने का प्रयास कर रहा विपक्ष : संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कोई गोलीबारी नहीं की गई. उन्होंने राहुल गांधी पर अराजकता का माहौल पैदा करने, देश को भ्रमित करने और छात्रों के मुद्दे पर 'झूठ फैलाकर' राजनीति करने का आरोप लगाया. पात्रा के अनुसार, दिल्ली पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट स्पष्ट करती हैं कि फायरिंग का कोई साक्ष्य नहीं है, इसके बावजूद विपक्ष झूठे दावों के जरिए सनसनी फैलाने का प्रयास कर रहा है.
राहुल गांधी के गोली चलाने के आरोप बेबुनियाद: संबित पात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदर्शन के दौरान फायरिंग या पलेट गन चलाए जाने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली पुलिस का दावा, प्रदर्शन के दौरान महिला को गोली लगने के आरोप झूठे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान गुरुग्राम की एक कामकाजी महिला पर गोली चलने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए झूठा करार दिया है. पुलिस का स्पष्ट कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोई फायरिंग हुई ही नहीं, इसलिए गनशॉट इंजरी का सवाल ही नहीं उठता. महिला 20 जुलाई को दिल्ली के RML अस्पताल गई थी, जहां बनी MLC रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गोली लगने का कोई जिक्र नहीं किया था. इसके बाद महिला ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दोबारा MLC बनवाई, जहाँ डॉक्टर ने 'गनशॉट इंजरी' लिखकर केवल क्वेश्चन मार्क (?) लगाया. पुलिस के मुताबिक महिला के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और इस मामले पर जल्द ही पुलिस द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : वीरभूम में मिला खजाना, कारोबारी के रिश्तेदार से ₹10.5 करोड़ नकद और 15 KG सोना जब्त
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्ति के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश किया है। पत्थर और बालू कारोबारी तुलू मंडल के करीबी रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर हुई छापेमारी में अब तक ₹10.5 करोड़ से अधिक नकद राशि और लगभग ₹22 करोड़ मूल्य का 15 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है।
ब्रांड न्यू नोटों और नकदी को गिनने के लिए कई मशीनें लगाई गई हैं और गिनती की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए प्रशासन और नेतृत्व ने भ्रष्टाचार तथा माफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कदम उठाने का संदेश दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा मचा हुआ है. पहले 2.30 बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई, लेकिन जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा और इसे 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान कुछ शब्दों के चयन पर लोकसभा में सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंड़ीगढ़ में पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के नेताओं पर किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़: पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। ये लोग अपने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवाओं का सम्मान किया जाना चाहिएः राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पेपर लीक के खिलाफ लाए गए बिल पर चर्चा में शामिल हुए. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले दिनों युवाओं के भावनाओं को पूरे देश ने समझा. देश का भविष्य सड़क पर उतरा. छात्रों के प्रदर्शन में नफरत और गुस्सा नहीं था. देश के युवाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. युवा हमारे देश के भविष्य हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ समन रद्द
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य को क्लीन चिट दिए जाने संबंधी सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कंगना रनौत को गंभीरता से कौन लेता है?- CJP के संस्थापक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: जब उनसे पूछा गया कि क्या वे नया आंदोलन शुरू करेंगे, तो CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, 'हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे. अगर सरकार सहमत नहीं होती है या अपना रवैया नहीं बदलती है, तो हमें ऐसा करना ही होगा.'
Gen Z पर BJP सांसद कंगना रनौत के बयान पर उन्होंने कहा, 'उन्हें गंभीरता से कौन लेता है?'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल में किसान आंदोलन में शामिल हुए Gen Z
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल में किसान आंदोलन में Gen Z भी शामिल हो गए हैं और वहां पर जारी प्रदर्शन में अपना समर्थन दे रहे हैं. Gen Z का कहना है कि हम किसानों के साथ हैं. जब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा तब तक हम आंदोलन करेंगे. Gen Z तरह-तरह के पोस्टर लेकर पहुंचे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रह्लाद जोशी सच बोलने के लिए मुझे सजा देना चाहते हैं- प्रियंका गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: प्रह्लाद जोशी पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'इसमें असंसदीय क्या था? यह तो बस सच था. अगर वे सच बोलने के लिए मुझे सजा देना चाहते हैं तो ठीक है, मैं सच ही बोलूंगी. आपने देखा है कि वीडियो मौजूद हैं और यह सिर्फ एक मामला नहीं है. मंगलुरु में महिलाओं पर हुए पब हमले में शामिल व्यक्ति को बीजेपी में किसने शामिल किया था? प्रह्लाद जोशी ने. उसे पांच घंटे बाद या जब भी हुआ हो निकाल दिया गया था, लेकिन उसके शामिल होने की तस्वीर मौजूद है. यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनके नजरिए को दिखाता है..'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 22वां जत्था रवाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में चल रही श्री अमरनाथ यात्रा के तहत बुधवार सुबह 22वां जत्था भगवती नगर यात्रा आधार शिविर से रवाना हुआ. इस जत्थे में 2,051 श्रद्धालु शामिल हैं, जो बालटाल मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे.
श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से रवाना किया गया है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारु रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें. प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा मौसम और यात्रा से संबंधित आधिकारिक एडवाइजरी पर ध्यान देने की अपील की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वेणुगोपाल का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने लोकसभा में ‘स्थगन प्रस्ताव’ का नोटिस दिया है. वे अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले सार्वजनिक चंदे में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, चोरी और गबन के चौंकाने वाले खुलासों पर चर्चा करना चाहते हैं. हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के भीतर एक बहुत ही सुनियोजित रैकेट चल रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए कैश के बंडल और कीमती गहनों को व्यवस्थित तरीके से हड़प लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रह्लाद जोशी को डर कि कहीं नई-नई नौकरी छिन न जाएः प्रमोद तिवारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कहा, “जोशी ने बिलकिस बानो केस में जब दोषी को जमानत दी गई थी, उसके समर्थन में बयान दिया था. ठीक है गलती हो जाती है, आपसे (प्रह्लाद जोशी) भी हो गई, लेकिन अब जब गलती हो गई तो इस विषय को उठाया भी जाएगा. अब जब यह विषय उठाया जा रहा है तो आप इतने तिलमिला क्यों रहे हैं? अब क्योंकि प्रियंका गांधी ने इस विषय को उठाया, सदन के बाहर राहुल गांधी ने ये कह दिया तो आपको लग रहा है कि नई नौकरी मिली है कहीं छीन ना ली जाए.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वसई में बेटे के इलाज के बहाने महिला का यौन शोषण, FIR दर्ज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वसई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला के नाबालिग बेटे के इलाज का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे वसई किले स्थित एक स्वयंभू तांत्रिक के पास ले गया, जहां बेटे के इलाज का बहाना बनाकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने अर्नाला स्थित एक रिसॉर्ट में भी उसका यौन शोषण किया. इस मामले में अर्नाला कोस्टल पुलिस ने अजय कमलाकर राऊत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं, कथित तांत्रिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, संबंधित तांत्रिक के खिलाफ पहले भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हो चुका है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या इसी तरह अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण या आर्थिक ठगी की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर में जमकर हो रही बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पिछले 24 घंटे से महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर में जोरदार बारिश हो रही है. 200 घंटे में नागपुर में 200 MM से ज्यादा बारिश हुई है. बारिश की वजह से नागपुर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति है. बुधवार को भी रुक रुककर तेज बारिश हो रही है. नागपुर में स्कूल को आज बंद रखा गया है. मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. नागपुर के अलावा विदर्भ के गोंदिया और गढ़चिरौली में भी तेज बारिश हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PoJK में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में 34 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई कथित गोलीबारी में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में पेपर लीक प्रदर्शन में 16 लोग गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, 26 जुलाई को शाम 6 बजे तक, NEET (UG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस की शिकायत पर राज्य में एक मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया है. बोलेरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा निवाड़ी थाना इलाके में हुई. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब हाल ही में खरीदी गई बोलेरो पिकअप हरिद्वार दर्शन और गंगा स्नान के लिए ले जाई जा रही थी. रास्ते में उसकी ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक से जुड़े बिल पर सरकार आज लोकसभा में जवाब देगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक से जुड़े बिल पर सरकार आज लोकसभा में जवाब देगी. सरकार की ओर से जवाब कौन देगा फिलहाल यह तय नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में वो श्री संत रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे. इसके बाद गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: सीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के एक अंतरिम आदेश को लेकर असहमति जताई है. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें कथित तौर पर परेशान करने का सिलसिला नहीं रुका, तो वह दोबारा आंदोलन शुरू करने पर विचार करेगा.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. अपने कार्यक्रम के तहत वह वाराणसी स्थित श्री संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया.
उधर, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. ताजा जानकारी के अनुसार, सात और लोगों की मृत्यु के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है. राज्य के सात जिलों में करीब 3.32 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
8 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
51 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines