हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: इंदौर के चंदन नगर इलाके में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के चयनित प्रतिभागियों से संवाद किया. इस पहल के तहत आयोजित देशव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवाओं का चयन किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन 4 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था.

विज्ञापन

Live Updates

23:51 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की पहली मंज़िल पर आग लग गई

22:56 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट कल छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट कल छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. ये मामला 20 जुलाई को दिल्ली में हुए मार्च के दौरान कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग से जुड़ा है, और याचिकाओं में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है.

22:36 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर के चंदन नगर इलाके में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई

21:14 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

21:06 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोमुरवेल्ली पुण्यक्षेत्रम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

watch | सिद्दिपेट, तेलंगाना: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोमुरवेल्ली पुण्यक्षेत्रम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने नए स्टेशन से सिद्दीपेट-सिकंदराबाद DEMU को हरी झंडी दिखाई।

इस दौरान भाजपा सांसद रघुनंदन राव और अन्य नेता भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/bcwo9S5UpW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2026
20:12 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कारगिल विजय दिवस के मौके पर ABVP से जुड़े छात्रों और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

18:34 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे- दीपके

17:23 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कपिल सिब्बल से मिलने पहुंचे अभिजीत दीपके

कपिल सिब्बल से मिलने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके उनके घर पहुंचे.

17:22 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं हर दिवाली पर अपने सैनिक भाइयों से मिलने बॉर्डर जाता हूं- पीएम मोदी

16:55 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की

16:51 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है

16:49 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: द्रास के मतायन में ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन

14:59 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश की युवा शक्ति पर हमें गर्व, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मन की बात का 136वां एपिसोड है. इस मौके पर पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति पर हमें गर्व है. उन्होंने महिला क्रिकेट टीम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि खेल में देश अच्छा कर रहा है.

14:35 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष को डराने और धमकाने की मोदी जी की आदत है- रेवंत रेड्डी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद, तेलंगाना: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेवंत रेड्डी ने कहा, "मोदी जी को विपक्ष के उठाए मुद्दों को दबाने के लिए उन्हें धमकाने और उन पर केस दर्ज करने की आदत हो गई है. इस बार उन्होंने ED, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और CBI का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराने की कोशिश की. पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को तोड़कर विपक्ष को कमजोर करने की भी कोशिश की. लेकिन इस बार, देश के युवा सड़कों पर उतर आए. सड़कों से लेकर संसद तक, युवाओं ने लड़ाई लड़ी और मोदी जी को हराया. जब भी किसान और युवा जवाब देते हैं और पलटवार करते हैं, तो किसी भी सरकार को हार माननी पड़ती है. कल इन लोगों को इसी हार का सामना करना पड़ा."

14:32 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवाओं की ताकत से तानाशाही हिल गई- आदित्य ठाकरे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई ने हाथों में तिरंगा लेकर एक आवाज़ में बात की और तानाशाही हिल गई है. उन्होंने कहा कि यह युवाओं की ताकत है. यह नए भारत की ताकत है.

14:25 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान से आई हेरोइन उठाने पहुंचे तस्कर, पहले से ताक में बैठी अमृतसर पुलिस ने दबोचा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमृतसर देहात पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

13:34 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरोसा जताने और ज़िम्मेदारी देने के लिए पीएम का आभार- प्रल्हाद जोशी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला.मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ स्वीकार करता हूं’

12:54 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के 36 दिनों के आंदोलन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है. उन्होंने रविवार को शिक्षा मंत्री का पद संभाल लिया है. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक भी की. प्रह्लाद जोशी के पास पहले से मौजूद मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी बनी रहेगी. उनके पास फिलहाल नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भी है.

12:40 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 27 जुलाई को बीजेपी का देशव्यापी कलाम को सलाम अभियान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 27 जुलाई को बीजेपी का देशव्यापी कलाम को सलाम अभियान चलेगा. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रामेश्वरम से यूनिटी मार्च के साथ अभियान शुरू होगा.

11:39 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने बयानों को लेकर अक्सर राजनीतिक सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी मिली है।

धमकी मिलने के बाद उन्होंने पटना के पाटलिपुत्र थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद कॉल डिटेल और संबंधित मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है।

11:15 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी के मन की बात का 136वां एपिसोड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मन की बात का 136वां एपिसोड है. इस मौके पर पीएम ने देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने इस दौरान कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को याद किया.

11:01 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर के घाटी जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. ये उग्रवादी नए सदस्यों की भर्ती करने और वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल थे.

10:10 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक पर शही सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश की सेवा करते हुए इन सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी.

09:25 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटी… 2 की मौत, 24 घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया है. तेज रफ्तार सेमी डीलक्स बस बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यात्रियों से भरी बस बहराइच से जालंधर जा रही थी.

08:15 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को यात्रियों के लिए फिर से खोला गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों को फिर से खोल दिया गया है. यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते पिछले चार दिनों ये स्टेशन बंद किए गए थे.

08:14 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेज प्रताप यादव देर रात कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेज प्रताप यादव देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए जेल भेजे गए.

07:14 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़-बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ और बारिश से अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है. 9 जिलों के सात लाख लोग इससे प्रभावित हैं. जोरहाट, शिवसागर जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं. गुजरात में भी हालात खराब हैं.

06:46 (IST) 26 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरा मन भारी है…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ट्वीट किया, मेरा मन भारी है. सार्वजनिक जीवन में अक्सर मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन देश-निर्माण में उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. उनके कार्यकाल में ऐसे बड़े बदलाव वाले सुधार हुए जो आने वाले सालों में भारत की दिशा तय करेंगे. उनका विजन सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि हर युवा भारतीय को सशक्त बनाकर भारत के मूल्यों से जुड़ा हुआ ग्लोबल सिटिजन बनाना था.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के चयनित प्रतिभागियों से संवाद किया. इस पहल के तहत आयोजित देशव्यापी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवाओं का चयन किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन 4 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था.

वहीं, कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज लद्दाख के कारगिल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की. इसके बाद रक्षा मंत्री कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए और 1999 के कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया.

इसके अलावा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी के समर्थन में आज उद्धव और राज ठाकरे ने रैली का आयोजन किया.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola