हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar Updates : कोलकाता में फिर डरा रहा कोरोना! 8 संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके लिए छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने के लिए अपील की है. DMRC के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज बंद रहेंगे. संसद के मानसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा में आज फिर से हंगामा देखने को मिला. इस दौरान दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

विज्ञापन

Live Updates

22:07 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कोलकाता में फिर डरा रहा कोरोना! 8 संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में अचानक उछाल ने मेडिकल कम्युनिटी और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में अब तक COVID-19 के 8 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिन्हें एहतियातन निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया है।

मौसम में बदलाव और सांस से जुड़ी बीमारियों के बीच कोविड जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से डॉक्टर सतर्क हैं। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने अस्पतालों में टेस्टिंग, जीनोम सीक्वेंसिंग और सर्विलांस तेज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने लोगों से पैनिक न करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने व सतर्कता बरतने की अपील की है।

21:05 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : भारी बारिश और बाढ़ का कहर, भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को सुरक्षित निकाला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : दमन, दादरा एवं नगर हवेली और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न संकट के बीच भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने राहत का हाथ बढ़ाया है। आपदा के दौरान तटरक्षक बल ने 11 'मानवीय सहायता और आपदा राहत' (HADR) अभियान चलाकर 170 लोगों को सुरक्षित बचाया। स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए ICG की टीमों और हेलीकॉप्टरों ने वेलस्पन इंडस्ट्रियल एरिया, नवसारी, वलसाड-पारडी सहित कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकाला। आपदा में फंसे लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री भी पहुँचाई जा रही है। ICG के ये अभियान बाढ़ प्रभावित इलाकों में जीवन रक्षक साबित हो रहे हैं।

19:10 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : बरनाला में सीएम भगवंत मान का बड़ा एक्शन, DSP सतबीर सिंह सस्पेंड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा संज्ञान लिया है. सूत्रों के हवाले से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, सीएम मान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरनाला के DSP सतबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन को संभालने के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग से स्थिति बिगड़ गई थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस की इस अनुचित कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए डीएसपी पर यह गाज गिराई है और मामले में आगे की जांच के आदेश जारी किए हैं.

18:43 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : CJP के आंदोलन में शामिल होने सोमवार को दिल्ली जाएंगी ममता बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आगामी सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में शामिल होने राजधानी पहुंचेंगी। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ उठ रही आवाजों को अपना समर्थन देते हुए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया है।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों की मांगों को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। उनके सोमवार के दिल्ली दौरे से छात्रों के इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिलने की उम्मीद है।

18:40 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : शिक्षा में बड़े सुधारों को लेकर आज रात 8 बजे NTA कर सकता है बड़ा ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नई दिल्ली: देश में जारी छात्र आंदोलन और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज रात 8 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस या सार्वजनिक घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, NTA शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में बड़े ढांचागत सुधारों को लेकर कोई बड़ा फैसला सुना सकता है।

माना जा रहा है कि इस ऐलान में परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित बनाने, डिजिटल/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मॉडल को बढ़ावा देने और प्रश्नपत्र सुरक्षा से जुड़े नए सख्त नियमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जा सकती है। छात्रों, अभिभावकों और पूरी शैक्षणिक बिरादरी की नजरें आज रात 8 बजे होने वाले इस संभावित बड़े ऐलान पर टिकी हुई हैं।

18:36 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : मेरठ में सपाइयों ने निकाली शिक्षा मंत्री की सांकेतिक शवयात्रा, पुलिस से हुई नोकझोंक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में उग्र प्रदर्शन किया. सपाइयों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर जमकर नारेबाजी की. कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को छीनने को लेकर भारी छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई. काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा, जिसके बाद पुलिस पुतला छीनकर अपने साथ ले गई. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, उनका विरोध जारी रहेगा.

18:18 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : अब उपभोक्ता खुद चुन सकेंगे अपनी बिजली कंपनी, सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : नई दिल्ली: देश में बिजली वितरण व्यवस्था को सुचारू और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सरकार बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नई योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी पसंद की बिजली कंपनी चुनने का अधिकार मिलेगा। खास बात यह है कि एक ही इलाके में कई कंपनियां सेवाएं दे सकेंगी और इसके लिए नई बिजली लाइनें बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि मौजूदा नेटवर्क का ही इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली और बेहतर सेवाओं की उम्मीद है। इस कदम से बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता और सुधार देखने को मिलेगा।

17:12 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : UAE से भारत लाया गया 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी अविनाश अर्जुन राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है. सीबीआई के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इंटरपोल की रेड नोटिस जारी कराई गई थी. इसके बाद उसे यूएई से डिपोर्ट कर 23 जुलाई 2026 को मुंबई लाया गया, जहां महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया.

जांच एजेंसी के अनुसार, अविनाश राठौड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर निवेशकों को कई निवेश योजनाओं में हर महीने तय और आकर्षक रिटर्न का झांसा दिया. लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराने के बाद उसने रकम का गबन कर लिया और पैसे को कई बैंक खातों व डीमैट खातों के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर कर छिपाने की कोशिश की. अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है. CBI का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों और धन के लेन-देन की भी जांच की जा रही है.

16:25 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैबिनेट फैसले: बेल्लारी-गुंतकल रेल लाइन और केमिकल सेक्टर के लिए नई योजना को मंजूरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के दो बड़े फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आर्थिक गलियारे पर स्थित बेल्लारी-गुंतकल रेल खंड पर तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। ₹1,264 करोड़ के निवेश वाले इस प्रोजेक्ट के अलावा होसपेट से हुब्बल्ली लाइन की डीपीआर (DPR) भी तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही, कैबिनेट ने देश में केमिकल सेक्टर को नए सिरे से विकसित करने के लिए एक नई योजना को भी हरी झंडी दी है, जिससे इस क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

15:51 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यायिक सुनवाई को सोशल मीडिया कंटेंट नहीं बनाया जा सकता, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अदालत की सुनवाई को सोशल मीडिया कंटेंट नहीं बनाया जा सकता। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को बिना अनुमति एडिट करना, री-पोस्ट करना, अपलोड करना या उससे कमाई करना पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

आदेश के मुताबिक, संबंधित अदालत की पूर्व अनुमति के बिना लाइव स्ट्रीमिंग या रिकॉर्डिंग के किसी भी हिस्से का व्यावसायिक व डिजिटल इस्तेमाल करने पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से अदालत की गरिमा बनाए रखने और भ्रामक क्लिप्स के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

15:04 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस में सभी रैंक के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर में जारी प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस में अधिकारी से लेकर कांस्टेबल तक सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई है.

14:49 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फास्ट ट्रैक कोर्ट को 3 महीने में करना होगा फैसला-सूत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक से जुड़े संशोधन बिल में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कड़े प्रावधान शामिल किए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को 3 महीनों में जांच पूरी करनी होगी और फैसला करना होगा. साथ ही पेपर लीक मामले में 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना का प्रावधान होगा.

14:26 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का मॉनसून सत्र : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया.

13:59 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन में CCS की बैठक खत्म

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के संसद भवन में CCS की बैठक खत्म हो गई है. अब कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. CCS (Cabinet Committee on Security) की बैठक में पीएम मोदी की अगुवाई में निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, एस. जयशंकर और अमित शाह शामिल हुए.

13:58 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में थोड़ी देर में बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लिए रवाना हो गए. यह बैठक थोड़ी देर में शुरू होनी है.

13:58 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन में कैबिनेट बैठक के लिए पहुुंचे मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन में कैबिनेट बैठक के लिए केंद्रीय पहुंच चुके हैं. बैठक के लिए अश्विनी वैष्णव, राममोहन नायडू, हरदीप पुरी, ललन सिंह, नितिन गडकरी, गजेंद्र शेखावत, भूपेंद्र यादव, राजनाथ सिंह, किरेन रिजीजू, मनोहर लाल खट्टर और निर्मला सीतारमण पहुंच गए हैं.

12:59 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर के 1.5 km के दायरे में इंटरनेट नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट नहीं चलेगा. केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश पर कल शाम से अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद किया गया है. आज शाम 4 बजे के बाद ही इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की संभावना है.

12:58 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में विपक्षी सांसदों का हंगामा आज भी जारी रहा और इस वजह से सदन की कार्यवाही बाधित रही. दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

12:57 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष की नारेबाजी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में PM मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस्तीफे के बगैर पार्टी किसी चर्चा में शामिल नहीं होगी.

11:25 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग के विरोध में बिहार विधानसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सभी विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में विपक्ष ने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया. लगातार हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:01 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट आज PIL पर हो होगी सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट आज एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। यह याचिका सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकार के फैसले को चुनौती देती है; इन हिस्सों में जंतर-मंतर के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं, जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

10:27 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रात भर हुई भारी बारिश से नासिक शहर में जीवन अस्त व्यस्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रात भर हुई भारी बारिश से नासिक शहर और पूरे उत्तरी महाराष्ट्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे ऐतिहासिक रामकुंड इलाका जलमग्न हो गया है। बाढ़ की संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और प्रशासन द्वारा नदी के किनारे निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी उफान पर है और रामकुंड इलाके में कई छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए हैं। शहर का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पूरी तरह से पानी में डूबा हुआ है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन हाई अलर्ट पर है और नदी किनारे के इलाकों पर लगातार नज़र रखे हुए है।

Report by Indrajit Singh

09:18 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के 20 जुलाई के 'चलो संसद' आंदोलन और हिंसा पर NIA जांच की मांग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट आज उस याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा की NIA से जांच की मांग की गई है.

याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने दायर की है. याचिका में दावा किया गया है कि यह आंदोलन छात्रों का वास्तविक विरोध नहीं, बल्कि विदेशी फंडिंग वाले संगठनों से जुड़ी 'बड़ी साजिश' का हिस्सा है.

Inputs by Sanjiv Trivedi

09:13 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूट्रल जगह पर होगी चर्चाः CJP प्रवक्ता सौरव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कल हमें चर्चा के लिए बुलाया गया है. हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो. इसके लिए ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया’ को चुना गया है.”

08:45 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब जवाबदेही की शुरुआतः वांगचुक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर बताया कि पिछले 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया. उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण खुदकुशी करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा.

07:34 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत पर 12.5% ​​टैरिफ लगना थाः US अफसर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के एक अधिकारी ने ANI को खासतौर पर बताया कि भारत पर वास्तव में 12.5% ​​टैरिफ लगना था, लेकिन लेबर प्रैक्टिस पर अच्छी बातचीत के आधार पर 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत 10% टैरिफ ही लगाया गया है.

07:33 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असमः बाढ़ से तबाही, अब तक 47 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी है. असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में 6 और लोगों की जान चली गई है, और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 47 हो गई है.

06:53 (IST) 24 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अब किसी भी नुकसान की भरपाई ईरान के पैसे से की जाएगी: ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया, कृपया इस बयान को तब तक के लिए आधिकारिक मानें, जब तक कि आगे कोई सूचना न दी जाए: अब से, जहाजों, कार्गो या उनसे जुड़ी किसी भी चीज को होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई ईरान के उस पैसे से की जाएगी जो अमेरिका के कब्ज़े और नियंत्रण में है.

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: कॉकरोच जनता पार्टी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके लिए छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने के लिए अपील की है. DMRC के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज बंद रहेंगे. संसद के मानसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा में आज फिर से हंगामा देखने को मिला. इस दौरान दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola