लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, 'आपने 'छात्राओं की गूंज' प्रोग्राम के बारे में सुना होगा, जो सिर्फ महिलाओं के लिए है. इस प्रोग्राम के लिए कुछ मटीरियल और प्रेजेंटेशन तैयार करते समय, मैंने अपनी टीम की महिलाओं से पूछा कि एक भारतीय महिला होने के बारे में उनकी क्या सोच है. हमने एक छोटी सी एक्टिविटी की, जिसमें उनमें से हर एक ने 20, 30 या 40 मिनट तक बताया कि एक भारतीय महिला होने पर उन्हें कैसा लगता है, समाज उनके साथ कैसा बर्ताव करता है, और अच्छी और बुरी बातें क्या हैं. मुझे लगा कि ये बहुत काम की एक्टिविटी थी क्योंकि इससे मुझे कुछ हद तक ये समझने में मदद मिली कि आप कैसा महसूस करती हैं. मेरी टीम ने सोचा कि क्यों न इसे सबके लिए ओपन कर दिया जाए और इसे सबके लिए अवेलेबल कराया जाए? आइए, इस प्रोग्राम में शामिल होने वाली और इसे देखने वाली महिलाओं से पूछें कि एक भारतीय महिला होने के बारे में वे कैसा महसूस करती हैं.'
VIDEO | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) says, "You must have heard about the 'Chaatron ki Goonj' programme, only for women. While preparing some of the material and presentation for the programme, I decided to ask the women in my team about their… pic.twitter.com/2EF2KZk6x2
— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2026









