Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खीरी में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से अयोध्या जा रही कांवड़ियों से भरी बस उचौलिया गुरुद्वारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 70 श्रद्धालुओं में से 40 लोग घायल हो गए, जिसमें से 50 वर्षीय हरिशंकर लाल यादव की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के बाद दो लोगों की मौत की आशंका है और छह से आठ अन्य लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के भारी बारिश के बाद मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत की आशंका है और छह से आठ अन्य लोग फंस गए हैं।
उन्होंने बताया कि चिराग नगर की गौसिया चाल (कतार वाले मकान) में सुबह 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं और घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, NDRF, एम्बुलेंस सेवा और नगर निगम के वार्ड कर्मचारियों की टीमें तैनात हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा और हत्या के मामले में, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के रबींद्रनगर से ‘घोषित अपराधी’ (PO) गोपाल दास उर्फ विशाल पॉल को गिरफ्तार किया है. आरोपी 2021 में FIR दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था. वह कभी भी जांच या मुकदमे में शामिल नहीं हुआ. जांच एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये के कैश इनाम की घोषणा की थी. उसे CBI ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 250 के पार हो गई है. बचावकर्मी मलबे में दबे या फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. प्रभावित शहरों से मिली अलग-अलग रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 254 हो गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के विलेपार्ले (पश्चिम) में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, चर्च रोड पर स्थित बप्टिस्टा रोड की शांता भवन बिल्डिंग (ग्राउंड + 12 मंजिला इमारत) की 11वीं मंजिल पर रात 10 बजे आग लगी. BMC PRO के ऑफिस ने बताया कि आग करीब 4,000 वर्ग फुट के इलाके में बिजली की वायरिंग, बिजली के सामान, AC यूनिट, घर के सामान, सोफे, बिस्तर, फ़ॉल्स सीलिंग और रसोई के बर्तनों तक ही सीमित रही. आगजनी में 8 लोग घायल हुए. इसमें से 2 को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया. 2 अन्य लोगों का कूपर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि नानावटी अस्पताल में इलाज कराने वाले 4 घायलों की हालत स्थिर है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ में शामिल होंगे. इस स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रम में उनके साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे. इस पुस्तक का शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स” है.
NEET पेपर लीक मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर अपना आदेश सुना सकती है.
---विज्ञापन---
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चार दिवसीय ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे.
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026’ में शामिल होंगे. स्वच्छ ऊर्जा पर केंद्रित इस कार्यक्रम में कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे.
---विज्ञापन---
मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में अहम विधायी कामकाज के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी. मोदी सरकार के आज संसद में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश करने की पूरी संभावना है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---