---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम-डॉग स्कवायड का सर्च ऑपरेशन जारी

Breaking News in Hindi LIVE Updates: जापान की वर्तमान प्रधानमंत्री सनई ताकाइची बहुमत से अगला चुनाव जीत गई हैं और वे एक बार फिर देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। वहीं ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 7 साल से की जेल की सजा सुनाई है। इधर लाहौर में PCB चेयरमैन नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात की है, ताकि भारत के साथ मैच का विवाद सुलझाया जा सके।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 9, 2026 09:32 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 9 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में चाकूबाजी में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर घायल है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा के चर्चा के दूसरे एपिसोड में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें एग्जाम की तैयारी के टिप्स देंगे। इधर आज सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के दफ्तर में बजट पर चर्चा की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक होगी।

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं और आज वे बस्तर में पंडुम फेस्टिवल 2026 के समापन समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत करेंगे। आज सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। कुलदीप ने पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में जमानत मांगी है।

---विज्ञापन---

वहीं पूर्णिया बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को PMCH से बेऊर जेल भेज दिया गया है और उनकी जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है. इधर सुप्रीम कोर्ट में ही पश्चिम बंगाल में SIR मामले में ममता बनर्जी की पार्टी TMC की याचिका पर सुनवाई होगी। आज से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन शुरू हो रहा है, जो 16 फरवरी तक चलेगा।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:32 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह स्कूल प्रशासन ने ईमेल देखते हुए पुलिस को बताया। पुलिस टीमें बम और डॉग स्कवायड लेकर मौके पर पहुंचीं। सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

09:19 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से संवाद करेंगे. इस दौरान वे बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करेंगे। स्ट्रेस मैनेजमेंट और दूसरी चुनौतियों से कैसे लड़े, इससे जुड़ी सलाह उन्हें देंगे. इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.

08:57 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी भारत दौरे पर पहुंचे

सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी भारत दौरे पर हैं और आज वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। मुलाकात हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को सशक्त बनाने पर केंद्रित रहेगी। डॉ. एरमीनी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे।

बता दें कि भारत और सेशेल्स के बीच संबंध सदियों पुराने हैं और 'सागर' पहल के तहत सेशेल्स भारत का प्रमुख समुद्री साझेदार है। हाल ही में भारत ने सेशेल्स को 100 मिलियन डॉलर की विकास सहायता राशि दी, जो बंदरगाह विकास और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में लगेगी। अब कई और समझौते होने की उम्मीद है।

08:41 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में हादसा

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में प्राइवेट नर्सिंग होम में हादसा हुआ है। नवजात को वॉर्मर मशीन में रखकर छोड़ दिया गया और मशीन की गर्मी से जलकर नवजात की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मशीन को ऑपरेट करने में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों में हड़कंप मचा हुआ है।

08:25 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मासाचुसेट्स नॉर्थ शोर में भारी बर्फबारी से हाहाकार

मासाचुसेट्स के नॉर्थ शोर में भारी बर्फबारी से हाहाकार मचा हुआ है। इलाके में 1 से 3 इंच प्रति घंटा बर्फबारी से पूरे इलाके में अफरा तफरी फैल गई है। विजन बिल्कुल कम हो गया, जिससे सड़कें बुरी तरह अवरुद्ध हो गईं हैं।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, यह बर्फीला तूफान नॉरेस्टर का हिस्सा है जो पूर्वोत्तर अमेरिका में आमतौर पर सर्दियों में आता है और तेज हवाओं के साथ भारी हिमपात लाता है। नॉर्थ शोर, बोस्टन के उत्तर में है, जहां तूफान ने ग्लोसेस्टर, सलेम और मैनचेस्टर-बाय-द-सी जैसे तटीय शहरों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

08:12 (IST) 9 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र के DDA पार्क में चाकूबाजी

दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र स्थित डीडीए पार्क में रविवार देर शाम चाकूबाजी हुई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चाकूबाजी आपसी विवाद में हुई, लेकिन उपचार के दौरान एक घायल नाबालिक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

मोतीनगर थाना पुलिस शाम 6.37 बजे एक नाबालिग की MLC की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो वारदात का पता चला। मृतक के दाहिने कंधे के नीचे चाकू लगने का घाव था।

MLC में मोहम्मद दानिश, उम्र लगभग (25 साल) की पीठ में चाकू लगने की बात बताई गई। उसे शुरू में आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब उसका इलाज AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

First published on: Feb 09, 2026 08:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.