Kal Ka Mausam: बाहर निकलने से पहले सावधान! इन राज्यों में 10 फरवरी तक अलर्ट, बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी

Tomorrow Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 से 11 फरवरी के दौरान पहाडों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

Tomorrow weather update

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 9 से 11 फरवरी के बीच दिखेगा. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाडी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. खास तौर पर 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में बिजली कडकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है. देश के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम में किसी बडे बदलाव की उम्मीद नहीं है और वहां मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

विज्ञापन

10 फरवरी तक इन 2 राज्यों में अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर अभी भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय ‘घना से बहुत घना कोहरा’ छा सकता है. उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में पाला पडने की भी संभावना है, जो फसलों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इसके अलावा बिहार, असम, मेघालय, उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के वक्त धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. विजिबिलिटी कम होने के कारण सडक और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR का मौसम

तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हो सकती है, जिसके बाद फिर से गिरावट आएगी. दिल्ली और एनसीआर में कल यानी 9 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है. यहाँ अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मध्य और पूर्वी भारत में भी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढने की संभावना है.

विज्ञापन

मछुआरों के लिए चेतावनी और स्वास्थ्य सलाह

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने 8 फरवरी को कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी से सटे समुद्री इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी है. आम लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी करते हुए कहा गया है कि घने कोहरे के कारण फेफडों और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है. कोहरे के दौरान वाहन चालकों को फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और अपनी यात्रा से पहले रेलवे या एयरलाइन से संपर्क करने को कहा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ