कर्नाटक के विजयपुरा में बड़ा विमान हादसा, इंजन में खराबी के बाद खेत में गिरा प्राइवेट प्लेन

कर्नाटक के विजयपुरा में रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनिंग विमान इंजन में खराबी के कारण खेत में क्रैश हो गया. हादसे में कैप्टन और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Vijayapura plane crash incident

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया जब ‘रेड बर्ड एविएशन’ का एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश हो गया. शुरुआती जांच के अनुसार यह छोटा विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था. उड़ान के दौरान ही विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर मंगलौर गांव के पास एक खेत में जा गिरा. विमान के जमीन से टकराते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

विज्ञापन

विमान हादसे में क्या हुआ?

विमान में उस समय दो लोग सवार थे जिनमें एक कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट शामिल थे. जमीन पर गिरते ही विमान पूरी तरह पलट गया जिससे उसके अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है. इस जोरदार टक्कर में विमान में मौजूद दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद चश्मदीदों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विमान का ढांचा मिट्टी में धंसा हुआ है और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. जांच अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह रेड बर्ड एविएशन का विमान था और इंजन की गड़बड़ी ही इस क्रैश की मुख्य वजह मानी जा रही है.

विज्ञापन

सुरक्षा मानकों पर उठ रहे हैं सवाल

जांच टीम अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि क्या उड़ान से पहले विमान की ठीक से जांच की गई थी. इंजन में अचानक आई इस खराबी के पीछे के तकनीकी कारणों को समझने के लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. इस हादसे ने ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की सुरक्षा और उनके रखरखाव पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और नागरिक उड्डयन विभाग की टीम अब विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ