RJD ने मांगा नीतीश कुमार से इस्तीफा, बजट सत्र के दौरान सदन में हंगामा

आज 9 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में चाकूबाजी में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर घायल है. वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा के चर्चा के दूसरे एपिसोड में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की और उन्हें एग्जाम की तैयारी के टिप्स दिए. इधर आज सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के दफ्तर में बजट पर चर्चा की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक हुई.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

आज 9 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में चाकूबाजी में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर घायल है. वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा के चर्चा के दूसरे एपिसोड में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की और उन्हें एग्जाम की तैयारी के टिप्स दिए. इधर आज सुबह 10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के दफ्तर में बजट पर चर्चा की रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों की बैठक हुई.

विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं और आज उन्होंने बस्तर में पंडुम फेस्टिवल 2026 के समापन समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की. आज सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कुलदीप ने पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में जमानत मांगी है.

विज्ञापन

वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को PMCH से बेऊर जेल भेज दिया गया है और उनकी जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है. इधर, सुप्रीम कोर्ट में ही पश्चिम बंगाल में SIR मामले में ममता बनर्जी की पार्टी TMC की याचिका पर सुनवाई हुई. आज से ही उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सेशन शुरू हुआ, जो 16 फरवरी तक चलेगा.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का हुआ स्वागत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से बात कर हुई खुशी- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'अपने दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से फ़ोन कॉल पाकर खुशी हुई. हमने पिछले साल वाराणसी में हमारी यादगार मुलाकात के बाद से भारत और मॉरीशस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की. हमने उन खास, ऐतिहासिक और लोगों पर आधारित संबंधों को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जो हमारे दोनों देशों को जोड़ते हैं. भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. मैं अगले हफ्ते AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में उनका स्वागत करने का इंतज़ार कर रहा हूं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रामनाथस्वामी मंदिर में चल रहा 12-दिवसीय मासी महाशिवरात्रि उत्सव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रामेश्वरम, तमिलनाडु: रामनाथस्वामी मंदिर में 12-दिवसीय मासी महाशिवरात्रि उत्सव चल रहा है. आज सुबह देवी अम्बल को पंच मूर्तियों के साथ 4 रथ सड़कों पर घुमाया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शरद पवार की तबीयत को लेकर सुप्रिया सुले दी जानकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, 'बाबा को सीने में कंजेशन हो गया है और उन्हें 5 दिन का एंटीबायोटिक्स कोर्स लेना होगा. अच्छी बात यह है कि बाकी सभी वाइटल पैरामीटर नॉर्मल हैं. आपकी शुभकामनाओं और लगातार सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद. सभी डॉक्टरों को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिणी राज्यों को केंद्र सरकार से फंड में हिस्सा नहीं मिल रहा- रेवंत रेड्डी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, 'दक्षिणी राज्यों को केंद्र सरकार से फंड में उनका सही हिस्सा नहीं मिल रहा है. बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के बारे में कहा जाता है कि अगर वे एक रुपया देते हैं, तो भारत सरकार फंडिंग के तौर पर छह रुपये लौटाती है. बांदी संजय कुमार और जी. किशन रेड्डी जैसे केंद्रीय मंत्री तेलंगाना के लिए भारत सरकार से अतिरिक्त फंड क्यों नहीं ले पा रहे हैं? केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों के लिए कई प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं, लेकिन तेलंगाना के लिए एक भी नहीं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जो एमपी पीएम मोदी पर हमला करना चाहते थे उन पर कराइए FIR- राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा, 'जो एमपी हमला करना चाहते थे, उन पर FIR कराइए और गिरफ्तार भी करिए. पीएम को सांसदों से डर नहीं जो मैं बोलता हूं उससे डर है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद जेल में मारा गया कैदी आतंकी निकला

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सेंट्रल जेल में जिस कैदी अब्दुल रहमान की हत्या हुई है, वह आतंकी निकला है। उसके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि कैदियों के आपसी विवाद में वारदात अंजाम दी गई है। अब्दुल रहमान को 2 हैंड ग्रेनेड के साथ मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था। वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया

बेंगलुरु मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह विरोध खाली ट्रंक वाले मेट्रो किराया बढ़ाने के फैसले के खिलाफ किया गया था.

तेजस्वी सूर्या ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शर्मनाक है कि बेहतर सड़कें, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं देने के बजाय सरकार लोगों की आवाज दबा रही है. जब जनता अपने हक की बात करती है तो सरकार जबरदस्ती और हिरासत का रास्ता अपनाती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बस में आग लगने से सो रहे हेल्पर की मौत

पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ. देर रात एक बस में आग लग गई, जिससे बस के अंदर सो रहे हेल्पर की जलकर मौत हो गई। मच्छरों से बचने के लिए उसने बस के अंदर ही अगरबत्ती जलाई थी. आशंका है कि उसी अगरबत्ती से बस में आग लगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को PMCH से बेऊर जेल भेज दिया गया है और उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, जो पटना कोर्ट को बम की धमकी मिलने के चलते टल गई है।

पप्पू यादव को 31 साल पुराने रेंट विवाद में अरेस्ट किया गया है, जिस मामले में 1995 में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि 1994 में सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने जो मकान किराए पर लिया था, वहां एक ऑफिस संचालित किया जा रहा था, जिससे मकान मालिक को परेशानी हो रही थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में पहले ही दिन हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन और आज ही हंगामा हो गया। वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है. यह प्रदर्शन चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने हो रहा है. विधानसभा में हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल होगी विदेश मामलों की संसदीय समिति की अहम बैठक

विदेश मामलों की संसदीय समिति की अहम बैठक बुलाई गई है, जेा कल होगी। इसमें भारत की मौजूदा विदेश नीति पर चर्चा होगी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्रालय प्रेजेंटेशन देंगे।भारत-यूरोपीय संघ FTA पर चर्चा होगी। भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर भी जानकारी दी जाएगी।वैश्विक व्यापार हालात पर भी चर्चा संभव है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा की फरीदाबाद जेल में कैदी की हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सेंट्रल जेल में कैदी की हत्या हो गई है। अब्दुल रहमान नामक कैदी की हत्या हुई है, जिसके शव को कब्जे में ले लिया है। चर्चा है कि कैदियों के आपसी विवाद में वारदात अंजाम दी गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की तकनीक का गुलाम नहीं बनने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे देश के छात्र 2047 के लिए परिकल्पना कर रहे हैं। अगर हम एक विकसित देश बनना चाहते हैं, तो हमें अपनी आदतों को इसके अनुरूप ढालना होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को बताया नेता होने का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नेता बनने के लिए पहल करने की मानसिकता विकसित करें। नेता का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं होता, बल्कि एक अच्छे नेता को अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से संप्रेषित करना आना चाहिए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए। हमें तकनीक के माध्यम से अपनी क्षमता का विस्तार करना चाहिए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता से डरने की जरूरत नहीं है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को PMCH से बेऊर जेल भेज दिया गया है और उनकी जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है। पप्पू यादव को 31 साल पुराने रेंट विवाद में अरेस्ट किया गया है, जिस मामले में 1995 में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि 1994 में सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने जो मकान किराए पर लिया था, वहां एक ऑफिस संचालित किया जा रहा था, जिससे मकान मालिक को परेशानी हो रही थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह स्कूल प्रशासन ने ईमेल देखते हुए पुलिस को बताया। पुलिस टीमें बम और डॉग स्कवायड लेकर मौके पर पहुंचीं। सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें ईस्ट दिल्ली के एलकॉन, रोहिणी के बाल भारती, जसपाल कॉर, माता जय कॉर अशोक विहार समेत कई स्कूलों के नाम शामिल हैं।

  • Loreto Convent School, Delhi Cantt
  • Cambridge School, Srinivasanpuri
  • Venkateshwar School, Rohini
  • Cambridge School, NFC
  • The Indian School, Sadiq Nagar
  • CM School, Rohini
  • DTA School, INA
  • Bal Bharati School, Rohini
  • Airforce school lodhi road
  • K R manglam indian school
  • Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी आज छात्रों से करेंगे संवाद

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से संवाद करेंगे. इस दौरान वे बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करेंगे। स्ट्रेस मैनेजमेंट और दूसरी चुनौतियों से कैसे लड़े, इससे जुड़ी सलाह उन्हें देंगे. इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं.

    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी भारत दौरे पर पहुंचे

    सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी भारत दौरे पर हैं और आज वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। मुलाकात हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को सशक्त बनाने पर केंद्रित रहेगी। डॉ. एरमीनी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे।

    बता दें कि भारत और सेशेल्स के बीच संबंध सदियों पुराने हैं और 'सागर' पहल के तहत सेशेल्स भारत का प्रमुख समुद्री साझेदार है। हाल ही में भारत ने सेशेल्स को 100 मिलियन डॉलर की विकास सहायता राशि दी, जो बंदरगाह विकास और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में लगेगी। अब कई और समझौते होने की उम्मीद है।

    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में हादसा

    उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में प्राइवेट नर्सिंग होम में हादसा हुआ है। नवजात को वॉर्मर मशीन में रखकर छोड़ दिया गया और मशीन की गर्मी से जलकर नवजात की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मशीन को ऑपरेट करने में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों में हड़कंप मचा हुआ है।

    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मासाचुसेट्स नॉर्थ शोर में भारी बर्फबारी से हाहाकार

    मासाचुसेट्स के नॉर्थ शोर में भारी बर्फबारी से हाहाकार मचा हुआ है। इलाके में 1 से 3 इंच प्रति घंटा बर्फबारी से पूरे इलाके में अफरा तफरी फैल गई है। विजन बिल्कुल कम हो गया, जिससे सड़कें बुरी तरह अवरुद्ध हो गईं हैं।

    स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, यह बर्फीला तूफान नॉरेस्टर का हिस्सा है जो पूर्वोत्तर अमेरिका में आमतौर पर सर्दियों में आता है और तेज हवाओं के साथ भारी हिमपात लाता है। नॉर्थ शोर, बोस्टन के उत्तर में है, जहां तूफान ने ग्लोसेस्टर, सलेम और मैनचेस्टर-बाय-द-सी जैसे तटीय शहरों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र के DDA पार्क में चाकूबाजी

    दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र स्थित डीडीए पार्क में रविवार देर शाम चाकूबाजी हुई, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चाकूबाजी आपसी विवाद में हुई, लेकिन उपचार के दौरान एक घायल नाबालिक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

    मोतीनगर थाना पुलिस शाम 6.37 बजे एक नाबालिग की MLC की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो वारदात का पता चला। मृतक के दाहिने कंधे के नीचे चाकू लगने का घाव था।

    MLC में मोहम्मद दानिश, उम्र लगभग (25 साल) की पीठ में चाकू लगने की बात बताई गई। उसे शुरू में आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब उसका इलाज AIIMS ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Versha Singh

    Versha Singh

    वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ