'अगर 1.25 करोड़ हिंदू लड़ने का फैसला करें…', बांग्लादेश पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

मोहन भागवत ने कहा कि अगर बांग्लादेश के हिंदू एकजुट हो जाएं, तो वहां की राजनीतिक व्यवस्था का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और अपने हितों के लिए कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका संगठित होना जरूरी है.

Mohan Bhagwat
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर एक कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश की हिंदू आबादी अपने अधिकारों के लिए खड़े होने और लड़ने का फैसला करती है, तो उन्हें दुनिया भर के हिंदुओं का साथ मिलेगा.

मुंबई में RSS के शताब्दी वर्ष के मौके पर लेक्चर सीरिज के दूसरे दिन मोहन भागवत ने कहा, ‘बांग्लादेश में करीब 1.25 करोड़ हिंदू हैं. अगर वे वहीं रहने और लड़ने का फैसला करते हैं, तो दुनिया भर के सभी हिंदू उनकी मदद करेंगे.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं की जो संख्या है, उसके बल पर वे अपनी स्थिति में बड़ा सुधार ला सकते हैं. इस दिशा में हम यहां अपनी सीमाओं के भीतर रहकर और दुनिया भर के हिंदू अपने-अपने स्थानों से, जो भी संभव होगा, वह मदद करेंगे – इसकी मैं गारंटी देता हूं,.’

साथ ही कहा कि अगर बांग्लादेश के हिंदू एकजुट हो जाएं, तो वहां की राजनीतिक व्यवस्था का इस्तेमाल अपनी सुरक्षा और अपने हितों के लिए कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका संगठित होना जरूरी है.

विज्ञापन

मोहन भागवत ने आगे कहा, ‘इस बार यह सकारात्मक बात है कि उन्होंने भागने का फैसला नहीं किया, बल्कि वहीं रहकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है. जब संघर्ष करना है, तो एकता बेहद जरूरी है. जितनी जल्दी वे एकजुट होंगे, उतना ही बेहतर होगा.’

विज्ञापन

बता दें, बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं तेजी से बड़ी हैं. छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद वहां स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद से लगातार हिंसा हो रही है. पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. अब 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश के मुद्दे के अलावा मोहन भागवत ने कहा, ‘2047 में भारत के फिर से विभाजन का डर मन में रखने के बजाय 2047 में अखंड भारत के उदय की कल्पना करनी चाहिए. यहां 500 साल तक शासन करने वाले सुल्तान और बादशाह भी भारत को तोड़ नहीं पाए, 200 साल तक शासन करने वाले अंग्रेज भी ऐसा नहीं कर सके, तो आजाद भारत में ऐसा दोबारा क्यों होगा?’

उन्होंने कहा, ‘यह 1947 नहीं है. आज भारत ने काफी प्रगति कर ली है. जो लोग भारत को तोड़ने की कोशिश करेंगे, वे खुद टूट जाएंगे. भारत एकजुट रहेगा. यह होकर रहेगा और हम इसे करके दिखाएंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ