---विज्ञापन---

देश angle-right

कैसे बदलता है किसी मेट्रो स्टेशन का नाम? DMRC या CM किसकी कितनी भूमिका

दिल्ली में एक बार फिर मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है। मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन को अब श्री राम मंदिर मयूर विहार के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए एसएसए ने सिफारिश की थी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में अभी तक पीतमपुरा, हुड्डा सिटी सेंटर, बदरपुर, ओखला, तुगलकाबाद, मुकुंदपुर जैसे कई मेट्रो स्टेशन के नाम बदल चुके हैं। बीते दिन मयूर विहार पॉकेट 1 का नाम भी बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार रख दिया गया है। नाम बदलने की खबरों के बीच कभी आपके दिमाग में आता होगा कि मेट्रो स्टेशन का नाम आखिर बदलता कौन है? क्या यह अधिकार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) के पास है या दिल्ली की सीएम किसी मेट्रो स्टेशन का नाम बदल सकती हैं। आइए विस्तार से समझते हैं।

पिंक लाइन पर स्थित मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम अब श्री राम मंदिर मयूर विहार हो चुका है। स्टेशन पर नए नाम की पट्टिका भी लग चुकी है। बताया जा रहा है कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 दो स्टेशनों के एक जैसे नाम होने से यात्रियों में काफी भ्रम होता था। पॉकेट-1 के पास श्री राम मंदिर है। इससे चलते श्री सनातन धर्म सभा ने इस पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर के ऊपर रखने की मांग सीएम रेखा गुप्ता और डीएमआरसी से कई थी। कई बार मांग होने पर इस स्टेशन का नाम बदल दिया गया। SNA की सिफारिशों पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘श्री राम मंदिर’ के नाम पर हुआ दिल्ली मेट्रो के इस स्टेशन का नाम, जानिए- आखिर क्यों बदलना पड़ा

मेट्रो का नाम बदलने के लिए का अधिकार स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) का होता है। यह सीधे शहरी विकास विभाग के तहत काम करती है। इसमें 29 सदस्य होते हैं। इसकी अध्यक्षता दिल्ली के मुख्यमंत्री करते हैं। यह अथॉरिटी दिल्ली में सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, इमारतों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे के नामकरण या पुन: नामकरण से संबंधित फैसले लेने के लिए अधिकृत होती है। इसमें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव उपाध्यक्ष के रूप में काम करते हैं।

---विज्ञापन---

किसका नाम नहीं बदल सकते?

स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) की समिति NCT दिल्ली में सभी ऐसी सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों और भौगोलिक संस्थाओं का नामकरण करती है, जो MCD और NDMC के अधीन नहीं हैं। यह समिति स्थानों के नाम रखना, बदलना के अलावा मूर्तियां स्थापित करने के प्रस्तावों को मंजूरी देती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, पिंक-ब्लू और रेड लाइन होंगी आपस में कनेक्ट; कम हो जाएगी कश्मीरी गेट की दूरी!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2026 02:57 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola