Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आगामी छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आज सोनिया विहार क्षेत्र में छठ पूजा घाट का दौरा किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
वाराणसी में हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर टेंगरा मोड़ के पास बाइक-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अतुल अंजान के अनुसार, अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के शवों को शवगृह भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है और मालिक से संपर्क करने और चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि चालक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वहीं, मृतक पुरुष मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला था, जबकि महिला चंदौली की रहने वाली थी। अतुल अंजान ने एएनआई को बताया, "आज दोपहर करीब 12:30 बजे रामनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत टेंगरा मोड़ से एक दुखद घटना की सूचना मिली, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह एक ट्रक से जुड़ी मोटरसाइकिल दुर्घटना थी। मैंने स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ तुरंत दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। शवों को आगे की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर 1 से 5 नवंबर तक रायपुर में भव्य राज्योत्सव समारोह होगा. 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. देशभर से कलाकार, उद्यमी, निवेशक और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे. इसका थीम विकास, विरासत और संभावनाओं का छत्तीसगढ़ रखा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में हंगामा
अकासा एयर के एक प्रवक्ता ने बताया कि 20 अक्टूबर, 2025 को बेंगलुरु से दिल्ली के लिए संचालित अकासा एयर की उड़ान QP 1599 में एक यात्री के साथ अनियंत्रित व्यवहार की घटना हुई। हमारे चालक दल ने हमारे यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए हमारी नीतियों के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनियंत्रित यात्री को संभाला।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे एक बार फिर राज ठाकरे के घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की मां मधुवंती के जन्म दिन पर बधाई देने के लिए उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे के घर पहुंचे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 IPS का ट्रांसफर
राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के अनुसार, 34 IPS के तबादले हुए हैं। हवा सिंह घुमरिया को ADG अपराध शाखा, राहुल प्रकाश को स्पेशल कमिश्नर जयपुर पुलिस बनाया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 1000 BLO को नोटिस
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की तरफ से कम से कम एक हजार BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा: सब्जी मंडी में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
ओडिशा में सब्जी मंडी में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग कई दुकानों में फैल गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के लातूर में होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला
महाराष्ट्र के लातूर जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में कुछ लोगों ने ने एक होटल व्यवसाई पर कोयते और लात घुसे से दिन दहाड़े हमला कर दिया है। मामला लातूर शहर के गोलाई इलाके में स्थित फेमस होटल का बताया जा रहा है।
जानलेवा हमले में दो लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। हमला क्यों किया गया है, इसको लेकर अभी तक कोई ठोस जानकारी निकल कर सामने नहीं आ पाई है। वीडियो सामने आने के बाद लातूर के गांधी चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे मामले की जांच जारी है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दुर्गापुर में MBBS छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया
पश्चिम बंगाल | दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री ने बांटे लैपटॉप
जम्मू और कश्मीर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की शीर्ष प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीरज चोपड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि
दिल्ली में ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति रहे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में बनाए पक्के बंकर
कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बंकर बनाने शुरू किए हैं। ग्रामीण खुद से पक्के बंकर बना रहे हैं। बंकर बनाने वालों का कहना कि सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों में बंकर बनाने की वादे किए गए थे लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक बंकर नहीं बनाए गए जिसके चलते हैं हमें अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही बंकर बनाने का काम शुरू किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम भूपेंद ने राज्यपाल से की मुलाकात
गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पानी की जरूरतों पर केंद्रीय मंत्री ने लिया संकल्प
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने गुजरात में कहा कि हमारा लक्ष्य अगली बारिश से पहले वर्षा जल संचयन के लिए 1 करोड़ रुपये की संरचना बनाने का लक्ष्य हासिल करना है, जिससे हमारी पानी की जरूरतें पूरी होंगी। नए साल के लिए यह हमारा संकल्प होना चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बड़ा हादसा, 3 दोस्तों की मौत
दिल्ली में बड़ा हादसा हो गया है। 3 दोस्त एक बाइक पर मुरथल से खाना खाकर दिल्ली लौट रहे थे। स्वरूप नगर इलाके में सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर बाइक में आग गई। इसमें तीनों बुरी तरह झुलस गए। हॉस्पिटल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूरे देश में SIR लागू करने के लिए चुनाव आयोग तैयार
चुनाव आयोग पूरे देश में एक साथ SIR कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग (ECI) द्वारा सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन 22–23 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह सम्मेलन चुनाव आयोग के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के घर प्यूरी फायर पर आप ने कसा तंज
नई दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर नया एयरप्यूरीफायर लगने की चर्चा है। इसपर आप ने निशाना साधा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीएम अपने लिए एयर प्यूरीफायर लगवा रहें हैं लेकिन सीएम रेखा गुप्ता प्रदूषण कम होने का दावा कर रही हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में बड़ा हादसा, 4 बसें जलकर हुईं खाक
हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा हादसा हो गया। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में एक खाली प्लॉट में खड़ी 4 बसों में देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद ही मिनटों में चारों बसें पूरी तरह जल गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन चार बसों को जलने से नहीं बचाया जा सका। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
केरल के तिरुवनंतपुरम में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला दर्शन के लिए राजभवन से रवाना हुईं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बदमाशों से मुठभेड़
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ द्वारका नारकोटिक्स की टीम ने एक केस के सिलसिले में बदमाश को पकड़ा है जिसके पैर में गोली लगी है द्वारका के बिंदापुर केस में यह फरार था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मध्य रेलवे ने चलाईं 1800 ट्रेंने
रेलवे द्वारा छठ पूजा की तैयारियों पर पूर्व मध्य रेलवे की सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) की ओर से छठ पूजा के लिए 1800 से ज़्यादा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है। अन्य जोनों द्वारा भी बिहार के लिए हजोरों ट्रेनों का परिचालन किया गया है। यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए स्टेशनों पर प्रतीक्षालय बनाए जा रहे हैं ताकि वे आराम कर सकें। यात्रियों के लिए कतार की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड में आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। शीतकालीन की वजह से हर साल ऐसा होता है। विधिवत पूजा-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। अब 6 महीने बाद छोटे चार धामों के कपाट खुलेंगे।
Breaking News: आज 22 अक्टबूर है। दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर बेहद खराब हो चुका है। कई सालों में सबसे खराब हवा मानी जारी है। उधर, कश्मीर के पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बंकर बनाने शुरू किए हैं। उत्तराखंड में शीत कालीन के लिए आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट कल बंद होंगे। पाकिस्तान में बुधवार को सुबह भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.8 मैग्निट्यूड दर्ज किया गया। ट्रंप ने एक बार फिर चीन पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने 1 नवंबर से चीन पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
- ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई।
- सीएम भूपेंद ने राज्यपाल से की मुलाकात, गुजराती नववर्ष के लिए दी शुभकामनाएं।
- पानी की जरूरतों पर केंद्रीय मंत्री ने लिया संकल्प, कहा जल संचयन के लिए 1 करोड़ रुपये की संरचना बनाने का लक्ष्य हासिल करना है।
- पूरे देश में SIR लागू करने के लिए चुनाव आयोग तैयार, सभी राज्यों के चुनाव आधिकारियों के साथ होगी बैठक।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines