Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार पर क्या बोले प्रशांत किशोर?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सासाराम, बिहार: बिहार के CM नीतीश कुमार के 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने पर जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर ने कहा, "क्या यह फैसला प्रेशर में लिया गया था या दिल से लिया गया था? क्या BJP ने कभी कहा था कि बिहार में उनका कोई मुख्यमंत्री होगा? उन्होंने पूरी जनता को यह यकीन दिलाकर बेवकूफ बनाया कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और NDA की सरकार बनेगी...और माइग्रेशन रुक जाएगा...अब कोई नहीं जानता कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बिहार की जनता को भी नहीं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की कल होगी बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की कल बैठक होगी. बुधवार को दोपहर 3 बजे होगी बैठक. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल बीजेपी के कोर ग्रुप के नेता भी मौजूद रहेंगे. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगामी त्यौहारों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगामी त्यौहारों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई गई. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के सीनियर अधिकारी भी समीक्षा बैठक से जुड़ें.
मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और सभी मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर, SSP, IG , जुड़े.
मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी राजीव कृष्ण एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पहुंचे. सभी एडीजी जोन भी वीसी में जुड़े. नगर निगम, बिजली विभाग सहित तमाम विभागों के प्रमुख सचिव भी वीसी में शामिलल हुए. ईद और नवरात्रि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम तैयारियां को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज फिर नहीं हो पाई सोनम वांगचुक के मामले की सुनवाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Sonam Wangchuk के मामले में आज फिर सुनवाई नहीं हो पायी. NSA हिरासत मामले की सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई निर्धारित थी. Wangchuk 166 दिनों से जेल में हैं.
SG तुषार मेहता के अस्वथ होने की वजह से सुनवाई नहीं हो पायी और मामला आज फिर adjourn हो गया.
अदालत ने मामले के खींचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगली सुनवाई पर हम मामले में आदेश सुरक्षित करेंगे.
अगली सुनवाई मंगलवार को होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं- तेजस्वी यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "...हम आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उदयपुर के पासपोर्ट केंद्र को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में पाली के बाद अब उदयपुर के पासपोर्ट केंद्र को भी उड़ाने की धमकी मिली है. उदयपुर में लेक सिटी मॉल के अंदर पासपोर्ट का यह कार्यालय स्थित है. मामले की सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और अब इस मॉल को खाली करवा कर सर्च किया जा रहा है.
पाली और उदयपुर के पासपोर्ट केंद्र के साथ सवाई माधोपुर मुख्य डाकघर को भी बम से उड़ाने की ई-मेल पर धमकी मिली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किरेन रिजिजु का बड़ा आरोप- 'कुछ लोग खुदको संविधान से ऊपर समझते हैं'
किरेन रिजिजु का बड़ा आरोप- 'कुछ लोग खुदको संविधान से ऊपर समझते हैं'.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सदन में पेश हुआ धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 819 पंचायत भवन तैयार, सड़कों और रोप-वे परियोजनाओं को मिली नई गति
उत्तराखंड विधानसभा में विकास कार्यों का ब्यौरा पेश करते हुए बताया गया कि सीएम धामी के नेतृत्व में 819 पंचायत भवन बनाए गए हैं। साथ ही, राज्य की 11,000 किमी से अधिक सड़कें गड्ढा मुक्त की गईं और केदारनाथ-यमुनोत्री जैसे तीर्थस्थलों को रोप-वे से जोड़ने का काम तेजी से जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सिद्धारमैया ने LPG के लिए केंद्र को लिखी चिट्ठी, रेस्टोरेंट के लिए मांगी सुचारू सप्लाई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर होटलों और रेस्टोरेंट के लिए पर्याप्त कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने और तेल कंपनियों को आपूर्ति बाधाएं दूर करने का आग्रह किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया पर लगाम! सीएम फडणवीस का बड़ा फैसला, बिना सबूत बदनामी पर होगी कार्रवाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर बिना सबूत मानहानि रोकने के लिए डीजीपी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का ऐलान किया है। इसकी सिफारिशों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में पीएम मोदी से मिले पेट्रोलियम मंत्री पुरी
संसद में पीएम मोदी से मिले पेट्रोलियम मंत्री पुरी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस का 'हंटिंग ऑपरेशन', एनकाउंटर में एक ढेर; मास्टरमाइंड समेत 5 वांटेड बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले ने 'हंटिंग ऑपरेशन' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अरुण ढेर हो गया, जबकि मास्टरमाइंड सरजाद साउ सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पश्चिम बंगाल SIR से बाहर हुए लोगों के लिए बनेंगे विशेष ट्रिब्यूनल
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया से बाहर हुए लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अपील सुनने हेतु पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और जजों के नेतृत्व में विशेष ट्रिब्यूनल बनाने का निर्देश दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी ने कल 11 मार्च के लिए लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप किया जारी
बीजेपी ने कल 11 मार्च के लिए लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संबित पात्रा का आरोप- 'ममता का बयान अकबरुद्दीन ओवैसी जैसा'
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी के वायरल वीडियो की निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है। पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता का बयान अकबरुद्दीन ओवैसी जैसा है, जो हिंसा को स्वीकार करता है। उनके अनुसार, यह कहना कि एक विशेष समुदाय खत्म कर दिया जाएगा, बंगाल की भयावह कानून-व्यवस्था को दर्शाता है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर तिब्बती युवाओं का प्रदर्शन, कई हिरासत में
67वें तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रहे तिब्बती युवा कांग्रेस के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी तिब्बत की आजादी के लिए नारेबाजी कर रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'विपक्ष ने कभी सदन की मर्यादा का ख्याल नहीं रखा', अमित शाह का बड़ा आरोप
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर तीखी बहस शुरू हो गई है। गौरव गोगोई ने अध्यक्षता के चयन पर संवैधानिक सवाल उठाए, जिसका गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ा जवाब दिया। शाह ने विपक्ष पर बहस के दौरान सदन की मर्यादा न रखने का आरोप लगाया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सख्त, CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "आने वाले पश्चिम बंगाल के चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए पूरा आयोग पिछले 2 दिन से पश्चिम बंगाल में है और चुनाव की हर तैयारियों पर चुनाव आयोग ने पूरी समीक्षा की है...चुनाव आयोग ने चुनाव के आधार स्तंभ बूथ लेवल अधिकारियों के साथ चर्चा की...पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं से चुनाव आयोग यह आह्वान करता है कि आगामी चुनाव हिंसा रहित और दबाव रहित वातावरण में होंगे और इस लोकतंत्र के पर्व में मतदाता मतदान करने जरूर आएंगे..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। बहस शुरू हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के भारी हंगामा के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामा के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद लगाए वोट चोरी के नारे
लोकसभा में भारी हंगामा, वोट चोरी के नारे लगा रहे विपक्षी सांसद.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दोपहर 12:30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भारतीय चुनाव आयोग आज दोपहर 12:30 बजे कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभावित है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष का महामंथन शुरू, बैठक में खड़गे के साथ सुप्रिया सुले और जयराम रमेश मौजूद
मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में विपक्षी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। प्रमोद तिवारी और सुप्रिया सुले सहित कई दिग्गज नेता रणनीति बनाने के लिए बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार को किया गिरफ्तार
जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां वह छिपा हुआ था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार ने कहा- 'EC पश्चिम बंगाल में हिंसा रहित और दबाव रहित चुनाव कराने के लिए कटीबद्ध'
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "हमने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा रहित और दबाव रहित चुनाव कराने के लिए कटीबद्ध है..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम भजनलाल का मास्टर प्लान, सत्र के आखिरी दिन विपक्ष को घेरने की तैयारी
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। विधानसभा परिसर में होने वाली इस चर्चा में सत्र के समापन और विपक्ष के हमलों से निपटने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए की महा-रैली के लिए तैयार हुआ भव्य मंच, विरोधियों को चुनौती देंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 मार्च को होने वाली विशाल एनडीए (NDA) रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है, जहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर से ओंकारेश्वर का सफर होगा आसान, 1000 करोड़ की लागत से बदलेगी इस रूट की सूरत
NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर-ओंकारेश्वर मार्ग पर 1000 करोड़ की लागत से तीन सुरंगें बनाई जा रही हैं। न्यू ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी से निर्मित 1.8 किमी लंबी ये सुरंगें भेरूघाट और चौरल घाट के जाम को खत्म करेंगी, जिससे यात्रा का समय घटकर आधा रह जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कृष्ण पक्ष षष्ठी 2026 के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
कृष्ण पक्ष षष्ठी 2026 के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला आउटर नॉर्थ, दिल्ली पुलिस ने दो शार्प शूटर्स को दबोचा
दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद बवाना हत्याकांड के दो आरोपियों, मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय को दबोच लिया। आरोपियों ने 11-12 राउंड फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट ने जवानों की जान बचाई।
पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते ईंधन आपूर्ति बाधित होने से भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है। मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है, लेकिन सप्लाई चेन पर दबाव के कारण बुकिंग वेटिंग बढ़ गई है।
वहीं, लखनऊ के मोहनलालगंज में एक विधवा महिला और उसके दृष्टिहीन बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। घर के भीतर महिला का शव नग्न अवस्था में मिला, जबकि बेटे का सिर पानी के टब में डूबा हुआ था। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 hr agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
3 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
4 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
5 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
6 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines