Live Updates
उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत 4 राज्यों में इसी हफ्ते होगा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी इसी हफ्ते में यूपी, गुजरात, कर्नाटक और त्रिपुरा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान करने वाला है। इसे लेकर चारों प्रदेश के अध्यक्ष के नाम तय कर लिए गए हैं। भाजपा हाईकमान ने इस पर मुहर लगा दी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
पीएम मोदी के संसद में दिए बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने किया पलवार, पूछा- सुरक्षा में चूक कैसे हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सीधा जवाब देना था कि पहलगाम में हमला कैसे हुआ, इसमें किसकी जिम्मेदारी है, सुरक्षा में चूक कैसे हुई? इसका जवाब दीजिए। लेकिन इसका जवाब हमें नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि युद्धविराम की घोषणा ट्रंप करते हैं हमें इसका जवाब नहीं मिला कि ट्रंप ने इसकी घोषणा क्यों की? लगातार हम इन सबका जवाब मांग रहे हैं। पीएम मोदी मुंह से एक शब्द नहीं निकला। उनको एक लाइन बोलना था कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।
watch दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "आपको सीधा जवाब देना था कि पहलगाम में हमला कैसे हुआ, इसमें किसकी जिम्मेदारी है, सुरक्षा में चुक कैसे हुई? इसका जवाब दीजिए। लेकिन इसका जवाब हमें नहीं मिला....युद्धविराम की घोषणा ट्रंप करते हैं हमें… pic.twitter.com/ntwKqfPJDn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
पंजाब और हरियाणा को पराली जलने से होने वाले प्रदूषण से मिलेगी निजात
पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की समस्या पर काबू पाने के लिए अब एक और बड़ा कदम उठाया गया है।वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम ने पंजाब के मोहाली में एक समर्पित केंद्र स्थापित किया है जो सालभर काम करेगा। यह केंद्र पराली प्रबंधन की योजना से लेकर, किसानों के साथ समन्वय, और थर्मल पावर प्लांट्स में बायोमास के सह-दहन तक की निगरानी करेगा।
आयोग का मानना है कि पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए यह पहल निर्णायक साबित हो सकती है। केंद्र अब राज्य सरकारों, कृषि विभागों और फ्लाइंग स्क्वाड्स के साथ मिलकर पूरे साल पराली की आपूर्ति श्रृंखला और वायु गुणवत्ता पर नजर रखेगा। यह स्थायी केंद्र मोहाली के किसान विकास चैंबर में स्थापित किया गया है।
सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी देने वाले मौलाना साजिद को पीटा
सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिश रशीदी के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर मौलाना नोएडा के एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट में पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद सपा के दो कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को पीट दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी खबर विस्तार सेडिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद को पीटा, वीडियो वायरल
Breaking News: नेशनल हेराल्ड मामले में फैसला टला
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर राउज ऐवन्यू कोर्ट का फैसला आज टल गया। ED ने 751.9 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। ED ने आरोप लगाया है कि गांधी परिवार के पास यंग इंडियन में 76 प्रतिशत शेयर थे, जिसने कथित तौर पर 90 करोड़ रुपये के ऋण के बदले में एजेएल की संपत्ति को धोखाधड़ी से हड़प लिया। ED ने 2023 में 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया और अप्रैल 2025 में सोनिया, राहुल, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चार्जशीट दायर की थी।
Delhi Breaking: दिल्ली विधानसभा का मानसूत्र सत्र 4 अगस्त से शुरू होगा
दिल्ली विधानसभा का मानसूत्र 4 अगस्त से शुरू होगा। यह सत्र 5 दिन तक चलेगा। विधानसभा की कार्रवाई इस बार पूरी तरीके से पेपरलेस होगी। मानसूत्र सत्र में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए बिल पेश किया जा सकता है। सरकार दिल्ली स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण और पारदर्शिता विधयेक 2025 लाने की तैयारी में है।
गया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, आरोपी गोली लगने से घायल
गयाजी जिले के देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मूठभेड़ हुई है। जिसमें एक कुख्यात अपराधी सतीश उर्फ चंदन के पैर में गोली लगने की खबर है। पुलिस के अनुसार सतीश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई मैं उसे गोली लगी।
सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन बिहार में SIR पर सुनवाई होगी
आज सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन बिहार में SIR यानी वोटर लिस्ट मामले में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई न्यायाधीश सूर्यकांत और जॉयमल्या बागची की पीठ कर रही है। कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर सोमवार को रोक लगाने से इनकार किया था लेकिन चुनाव आयोग को निर्देश दिए गए कि आधार और वोटर आईडी को विश्वसनीय दस्तावेज माना जाएगा, जबकि राशन कार्ड में धोखाधड़ी की संभावना को लेकर सतर्कता बरती जाएगी। आज सुनवाई के दूसरे दिन मामले पर अंतिम निर्णय के लिए timeline तय की जाएगी
दिल्ली में आईएमडी का रेड अलर्ट
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। इसको लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश के कारण आईटीओ जैसे क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है।
Breaking News: न्यू अशोक नगर में घर के अंदर महिला का शव मिला
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के एक घर में महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार महिला बदरपुर की रहने वाली थी और शादीशुदा थी। उसका नाम तबस्सुम है। वह अशोक नगर में किसी लड़के से मिलने आई थी। जानकारी में सामने आया कि जिस लड़के से मिलने आई थी उसका नाम अंकित है और वह 2 दिन से गायब है।
दिल्ली में भारी बारिश, सफदरजंग हॉस्पिटल में पानी भरा
दिल्ली में भारी बारिश के कारण सफदरजंग हॉस्पिटल के ऑर्थो विभाग में पानी घुस गया। पानी भरने के कारण मरीजों को भारी दिक्कत हुई।
दिल्ली पुलिस EOW ने करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में दो को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दो व्यक्तियों, करुणाकर उर्फ रत्नाकर उपाध्याय और अनीता उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। इन पर कई व्यापारियों और विक्रेताओं को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन (RGSM) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई और भारत सरकार के एक प्रमुख कार्यक्रम के तहत आपूर्ति के लिए सरकारी निविदाओं का झूठा वादा करके पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया।
महाराष्ट्र में वसई अवैध निर्माण मामले में ईडी की छापेमारी
महाराष्ट्र में आज ईडी ने सुबह-सुबह 3 जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी वसई, नासिक और पुणे में की गई। ईडी सूत्रों की मानें तो छापेमारी वसई अवैध निर्माण मामले को लेकर की गई है।
Breaking News in Hindi LIVE: संसद में आज राज्यसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। वहीं लोकसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। वहीं दिल्ली की एक अदालत नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के आरोप पत्र पर आज आदेश पारित कर सकती है। मामले में कोर्ट ने 15 जुलाई को आदेश सुरक्षित रख लिया था। वहीं राजस्थान में भारी बारिश की आशंका के कारण कई जिलों में स्कूलें बंद करने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज से झूला उत्सव की शुरुआत होगी। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines