Aaj Ki Taaza Khabar: 'बेहद पॉजिटिव बातचीत हुई...', झारखंड सरकार से मुलाकात के बाद बोले छात्र नेता

भारत आज भुवनेश्वर में होने वाली BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक का नेतृत्व करेंगे. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं. वह आज पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

Breaking News 1.jpg (1)
विज्ञापन

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में सर्जिकल कंज्यूमेबल्स घोटाले से जुड़े आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. दिल्ली विधानसभा का सत्र आज आयोजित हुआ, जिसमें साल 2023 तक की CAG ऑडिट रिपोर्ट सदन में पेश की गई.

भारत ने आज भुवनेश्वर में होने वाली BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक का नेतृत्व किया. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं. वह आज पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की भूमिका पर आधारित 8 एपिसोड की ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

आज राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस (National Handloom Day) मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संसद में सरकार ने Ultra-Processed Foods (UPFs) को लेकर जानकारी दी

संसद में सरकार ने Ultra-Processed Foods (UPFs) को लेकर जानकारी दी. ज्यादा मात्रा में UPFs का सेवन मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ते जोखिम से जुड़ा है. ICMR ने कहा कि UPFs में तंबाकू जैसी लत लगने को लेकर कोई विशेष अध्ययन नहीं किया गया है. लोगों को Ultra-Processed Foods का सेवन कम करने की सलाह दी गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बेहद पॉजिटिव बातचीत हुई-छात्र नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रांची में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोरेन सरकार के साथ बैठक के लिए रवाना हुआ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारी बारिश के बाद दिल्ली के बाद बारापुल्ला फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 15 अगस्त 2026 से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी

15 अगस्त 2026 से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी. 9 अगस्त 2026 से सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा सुरक्षा जांच शुरू होगी. बढ़ी हुई जांच के कारण 16 अगस्त 2026 तक, खासकर पीक आवर्स में, कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मियों का सहयोग करें.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इज़राइल के साथ हमारी एक खास रणनीतिक साझेदारी है- MEA

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर हुए जानलेवा सड़क हादसे पर दुख जताया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रांचीः नेहा पर स्याही फेंकने वाला शख्स हिरासत में

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रांची में छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर कथित तौर पर स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्लीः बेड एंड ब्रेकफास्ट की पुरानी नीति में बदलाव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बेड एंड ब्रेकफास्ट की पुरानी नीति में बदलाव का प्रस्ताव पेश किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकसभा स्पीकर बिरला से मिलने पहुंचे अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं. विपक्ष अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहा है, ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बंगाल में 22 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निलंबित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कटमनी और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) के आरोपों के तहत अनुशासनहीनता के मामले में अपने 22 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित किया है, जबकि 30 से अधिक लोगों पर निष्कासन जैसी कड़ी कार्रवाई की गई है. इस सिलसिले में 250 से अधिक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ के घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया. दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP विधायक संजीव झा, सोम दत्त, जरनैल सिंह और विशेष रवि को सदन से मार्शल आउट कराया. सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबईः मेयर ऑफिस को बम धमाके से उड़ाने की एक और धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के आधिकारिक ई-मेल पर बम धमाके की धमकी मिली है. आज सुबह 8:30 बजे महापौर कार्यालय, मुंबई मेट्रो, स्कूलों और शेयर बाजार को उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी में 15 अगस्त से पहले मुंबई में धमाका करने का दावा किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भागवत जी को सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए- राजीव शुक्ला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली | Gen-Z पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "भागवत जी कह रहे हैं कि छात्र देशद्रोही नहीं हैं... पूरी BJP छात्रों और Gen-Z के खिलाफ अभियान चला रही है, उन्हें देशद्रोही, गुंडे और अपराधी बता रही है और तरह-तरह के लेबल लगा रही है। भागवत जी को सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। सरकार सुन नहीं रही है। अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो ये सब कहने का क्या मतलब है?..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन से जुड़े विवाद पर जल्द सुनवाई से SC का इनकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन विवाद मामले पर जल्द सुनवाई इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पहले पंजाब और हरियाणा HC से राहत मांगने को कहा है. CJI सूर्य कांत ने कहा कि देखो, आप बार की बात करो ना, ऐसे मामलों में अगर हम दखल देने लग गए तो कैसे बात चलेगी?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में 16 FIR दर्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल सरकार ने कल गुरुवार कलकत्ता हाई कोर्ट को बताया कि राज्य के अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामलों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने 30 जून को भवानीपुर, बिष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज 3 एफआईआर के संबंध में अभिषेक के खिलाफ पुलिस की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NTA के विषय विशेषज्ञों ने पेपर लीक कियाः CBI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CBI चार्जशीट में ये भी खुलासा हुआ कि NTA के विषय विशेषज्ञों ने ही NEET-UG 2026 का पेपर लीक किया. CBI चार्जशीट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं बल्कि NTA के गोपनीय काम में लगे एक्सपर्ट्स के जरिए लीक हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में 16 FIR दर्ज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल सरकार ने कल गुरुवार कलकत्ता हाई कोर्ट को बताया कि राज्य के अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामलों में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हैं. हाई कोर्ट ने 30 जून को भवानीपुर, बिष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज 3 एफआईआर के संबंध में अभिषेक के खिलाफ पुलिस की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NTA के विषय विशेषज्ञों ने पेपर लीक कियाः CBI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CBI चार्जशीट में ये भी खुलासा हुआ कि NTA के विषय विशेषज्ञों ने ही NEET-UG 2026 का पेपर लीक किया. CBI चार्जशीट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं बल्कि NTA के गोपनीय काम में लगे एक्सपर्ट्स के जरिए लीक हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: LoP राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनीष तिवारी का लोकसभा में ‘स्थगन प्रस्ताव’

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ‘स्थगन प्रस्ताव’ का नोटिस दिया है। इसका मकसद एक नए ‘दल-बदल विरोधी कानून’ के स्वरूप पर चर्चा करना है, जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके, खासकर उन मामलों में जहां कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी गुंजाइश बनाए रखे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हुई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. वहीं, 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा का 29वां जत्था रामबन से गुजरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के रामबन में कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथ यात्रा का 29वां जत्था चंदरकोट से गुजरा. अधिकारियों ने यात्रा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट का इंतजाम किया, जिसके बाद तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा जारी रखी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नासिक पुलिस ने MIM पार्षद मतीन पटेल को हिरासत में लिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: * छत्रपति संभाजीनगर के MIM पार्षद मतीन पटेल को नासिक पुलिस ने हिरासत में लिया है।

* नासिक रोड कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

* मतीन पटेल पर TCS मामले की आरोपी निदा खान की मदद करने का आरोप है।

* इस मामले में SIT ने मतीन पटेल से तीन बार पूछताछ की थी।

* अदालत में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

* नासिक पुलिस आज दोपहर मतीन पटेल को अदालत में पेश करेगी।

* आरोप है कि मतीन पटेल ने निदा खान को शरण दी थी। जांच के दौरान SIT ने उनके मोबाइल फोन का डेटा भी जब्त कर लिया था और उसकी जांच की जा रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CRPF के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ पारा थाना परिजनों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर जवान की बॉडी को रोका. चारों तरफ की रोड को जाम किया. पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी. मौत के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर बॉडी पहुंची तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि शरीर में तीन गोलियां लगने से मौत हुई है. परिवार के लोगों ने फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IPS अधिकारी वीणू बंसल राष्ट्रपति भवन से PHQ अटैच

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से जुड़े एक बहुत ही असामान्य आदेश में राष्ट्रपति भवन में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात 2004 बैच AGMUT कैडर के IPS अधिकारी वीणू बंसल को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अटैच किया गया है. आदेश में उन्हें कोई नया प्रभार या पोस्टिंग नहीं दी गई है. आदेश में कहा गया है कि वह अगले आदेश तक PHQ से अटैच रहेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल पणजी में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पांच दिवसीय गोवा दौरे के तहत पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यह दौरा गोवा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुझे लगता है कि ईरान युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है: डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान था क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वे इसे ज्यादा देर तक जारी रख सकते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों से रांची के SDM-ADM ने की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों से रांची के एसडीएम कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार ने मुलाकात की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत की अध्यक्षता में BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत भुवनेश्वर में ब्रिक्स (BRICS) शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ