Live Updates
23:48 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पुलिस तैनात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पुलिस तैनात। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

19:13 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में दो महीने से प्रभावित राजस्व सेवाओं को मिलेगी गति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में करीब दो महीने से प्रभावित राजस्व सेवाओं को अब गति मिलने वाली है. बिहार राजस्व सेवा संघ के अधिकारियों का 9 मार्च से जारी सामूहिक अवकाश गुरुवार को समाप्त हो गया. राज्य सरकार द्वारा उनकी आवश्यक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के आश्वासन के बाद यह गतिरोध खत्म हुआ है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी और भूमि विवाद निपटारा जैसे महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो गए थे. अब विभाग ने इन सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं.

19:11 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरभजन सिंह ने अपनी सिक्योरिटी के लिए हाईकोर्ट में दी अर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा MP और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी देकर अपनी सिक्योरिटी वापस दिलाने और उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उनके घर पर हमला किया था और उनके घर के बाहर “गद्दार” लिखा था. हाई कोर्ट ने 12 मई के लिए नोटिस जारी किए हैं.

14:44 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मजदूर दिवस पर नोएडा में धारा 163 लागू

दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में मजदूर दिवस के चलते कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने एहतियातन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 30 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

14:18 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल विधानसभा चुनाव पर कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई

कलकत्ता हाईकोर्ट आज बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गिनती में केवल केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में राज्य सरकार के कर्मचारियों को गिनती प्रक्रिया से बाहर रखे जाने को चुनौती दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बंदोपाध्याय ने जस्टिस कृष्णा राव के समक्ष इस मामले को रखते हुए जारी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाया है। कोर्ट ने मामले को आज दोपहर 2 बजे सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

13:33 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पवन खेड़ा के मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पवन खेड़ा के मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अग्रिम जमानत के किए पवन खेड़ा की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि मामले में लगाई गईं ज्यादातर धाराएं bailable हैं और पूछताछ के जरिए जांच आगे बढ़ाई जा सकती है। गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।

13:06 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मकोका में बंद कई गैंगस्टरों की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश

मकोका के तहत जेल में बंद कई गैंगस्टरों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर अनिल चिप्पी, गैंगस्टर काला जठेड़ी, गैंगस्टर काला राना, राज कुमार उर्फ राजू बसोड़ी,, संपत नेहरा, परिव्यावर्त, नरेश सेठी, पवन उर्फ तोतला, अक्षय, सोमवीर, पांडा, विकासज़ विक्की, सचिन उर्फ भांजा, मोहित उर्फ हैप्पी, प्रवीण उर्फ टोना, ओम प्रकाश उर्फ काला, अंकित उर्फ लंगरपुरिया, बृजेश, विकास, मंजीत , हरीश शामिल हैं।

सभी के खिलाफ आपराधिक गिरोह चलाने, व्यापारियों और कई अन्य लोगों से वसूली करने के मामले दर्ज थे। जांच में पता चला था कि गिरोह के सदस्यों को भारी मात्रा में पैसे मिलते थे, जिनका इस्तेमाल हथियार और गोला-बारूद खरीदने तथा गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जाता था। गिरोह के सदस्य लूट और डकैती जैसे विभिन्न अपराधों में भी शामिल रहे थे। पेशी के चलते कोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

12:09 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुंबई के ट्रैफिक में हुईं परेशान

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी मुंबई के ट्रैफिक में परेशान हुई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करके दावा किया है कि मानखुर्द में वे 5 घंटे तक फंसी रहीं। मुंबई से पुणे जाते समय मानखुर्द में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक जाम का वीडियो शेयर करके सोनाली ने नाराजगी जताई।

ब्रिज के निर्माणाधीन पिलर गिर जाने से यह ट्रफिक जाम होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें मराठी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी 5 घंटे तक फंसी रही। सोनाली का कहना है कि मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है।

11:44 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा होने के आसार हैं। सत्र में कई अहम संशोधन अध्यादेश भी पेश किए जाएंगे। वहीं सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां लेकर 33% महिला आरक्षण लागू करने कर रहे थे।

11:35 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रुपये की कीमत 95 डॉलर प्रति के पार पहुंची

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत गुरुवार को 95 डॉलर के स्तर को भी पार कर गई। यह मार्च 30 के बाद पहली बार है, जब रुपये ने इतना गहरा गोता लगाया। मुद्रा बाजार में खुलते ही रुपया 95.02 पर ट्रेड कर रहा था। यह 17 पैसे की गिरावट डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों के लगातार बाहर निकलने की वजह से हो रहा है।

11:12 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में गोगी गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रोहिणी जिला पुलिस ने कुख्यात गोगी गैंग/दिनेश कराला गैंग से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 अत्याधुनिक पिस्टल, 106 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां (महिंद्रा स्कॉर्पियो N और थार) बरामद की हैं। यह गिरोह दिल्ली समेत अन्य राज्यों में अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था।

गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े लिंक की जांच जारी है।

10:46 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसा

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र के पास बदरपुर की ओर जाते समय करीब सुबह 7 बजे एक बाइक सवार बस के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक बस के नीचे फंस गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

10:16 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में द्वारका गोल्फ कोर्स में 3 बच्चों के शव मिले

दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स में तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, बच्चे चारदीवारी कूदकर अंदर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। लेकिन अभी तक मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

09:46 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के पुणे जिले के कोंढवा में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। 24 लोग को गैस के कारण आई समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09:13 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में व्हाट्सऐप पर निवेश ठगी का पर्दाफाश

पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस ने 1.60 लाख की व्हाट्सएप निवेश ठगी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह देशभर में करीब ₹68 लाख की साइबर ठगी से जुड़ा है।

मामला मंडावली निवासी सुमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिन्हें Elara Capital Investment Company के नाम पर फर्जी निवेश का झांसा देकर 8 ट्रांजेक्शन में 160080 ठग लिए गए। पुलिस जांच में पता चला कि ठगी की रकम म्यूल अकाउंट्स के जरिए घुमाई जाती थी।

आरोपी गुरिंदर शर्मा बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जबकि प्रदीप कुमार दूबे पेट्रोल पंप के मर्चेंट अकाउंट के जरिए रकम निकालकर कैश में बदलता था। दोनों आरोपी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 3 बैंक पासबुक बरामद की हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

08:41 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुलंदशहर में खुर्जा तिहरे हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बुलंदशहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। SSP दिनेश कुमार सिंह और SP ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में 50 हजार का इनामी और तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह वही जीतू सैनी था, जिसने बड़ी बेरहमी से एक साथ तीन लोगों की जान ली थी। उसने तीनों हत्याएं बेहद सटीक तरीके से सीधे सिर में गोली मारकर की थीं।

07:38 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के सीवान में फायरिंग

बिहार के सीवान में आज सुबह फायरिंग हुई। बीजेपी के पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर गोलियां बरसाई गईं। हमले में पूर्व एमएलसी के भांजे की मौत हो गई है। वहीं बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

सीवान शहर के ढाला इलाके में बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से टकराते हुए निकली।

चंदन सिंह की कार में स्क्रैच आ गया तो चंदन सिंह ने कार चला रहे व्यक्ति को फटकार लगाई। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो इतनी बढ़ी कि कार सवार लोगों ने चंदन सिंह और उनके बेटे पर फायरिंग की दी।

06:56 (IST) 30 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाख के लेह में भूकंप आया

लद्दाख के लेह शहर में आज भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में एक बार तो अफरा-तफरी जरूर मच गई थी।

आज 30 अप्रैल दिन गुरुवार है और आज नृसिंह जयंती है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की जॉइंट कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करके रक्षा उत्पादन और औद्योगिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने का प्रयास करेंगे। इधर आज उत्तर प्रदेश की विधानसभा का विशेष सत्र लगेगा, जिसमें कई संशोधन अध्यादेश पेश किए जाएंगे। वहीं महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा होने के आसार भी हैं।

---विज्ञापन---

उधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, जहां वे हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---