Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गेट पर मनाया गया अर्थ आवर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अर्थ आवर खत्म होने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की लाइटें फिर जलाई गईं
watch | मुंबई, महाराष्ट्र: अर्थ आवर खत्म होने के बाद छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की लाइटें फिर जलाई गईं।
दुनिया भर में आज अर्थ आवर के दौरान ऊर्जा संरक्षण के लिए रात 8:30 से 9:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए लाइटें बंद की गईं। pic.twitter.com/kxtOEdLuB4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अकोला में सिलेंडर की लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद एक शख्स की मौत
महाराष्ट्र के अकोला में सिलेंडर की लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद अन्वी मिर्झापुर गांव के पूर्व सरपंच शंकरराव शिरसाट की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वो सिलेंडर का नंबर लगाने के लिए लंबे समय से लाइन में खड़े थे, इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वो गिर पड़े, जिसमें उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पर भारी अव्यवस्था, लंबी कतारें और सही प्रबंधन की कमी के कारण ये घटना हुई. लोगों का कहना है कि अगर व्यवस्था ठीक होती तो शायद यह हादसा टल सकता था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अर्थ आवर के दौरान बीआर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय भवन की लाइटों को बंद किया गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2025 में भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस के सम्मान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें की रिजर्व
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार- अमित शाह
watch | गुवाहाटी, असम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम असम में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं... असम के लोग भारतीय जनता पार्टी और NDA सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। हम 90 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।" pic.twitter.com/NKOE5EVQ18
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates :TMC ने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते पाया काबू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी की अध्यक्षता में खाद्य और नागरिक आपूर्ति पर समीक्षा बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में पीडीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में PDP कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधूरे वादों, बिजली की दरों में बढ़ोतरी और एक नए फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किश्तवाड़ में जमीन धंसने से 25 घरों में दरारें आईं
किश्तवाड़ में क्वार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के पास लोअर गुज्जर बस्ती में जमीन धंसने से 25 घरों में दरारें आ गई हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जमीन में लगातार हलचल महसूस हो रही है, जिसके चलते घरों की दीवारों और फर्श में दरारें बढ़ती जा रही हैं। कई परिवारों ने एहतियातन अपने घर खाली कर दिए हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। वहीं लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के शकूरपुर इलाके में दर्दनाक हादसा
दिल्ली के शकूरपुर इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक जेसीबी की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक हुसैन की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हुसैन सुबह करीब 7 बजे अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था, तभी एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उसे कुचल दिया।
हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा और आगे जाकर एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गैस-पेट्रोल की सप्लाई पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहते हैं कि राज्य में 4032 सरकारी पेट्रोल पंप चल रहे हैं। 4804 किलोलीटर पेट्रोल और 12003 किलोलीटर डीजल बेचा जा रहा है। घरेलू LPG की सप्लाई पूरी है। 2 लाख सिलेंडर रोज सप्लाई हो रहे हैं। गैस की कमी नहीं है और न ही किसी तरह की कोई दिक्कत है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निवेश के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी
दक्षिण-पश्चिम जिला की साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से ₹12.22 लाख की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीधर दिलीप इंगले, अर्चिर्यन गोरक्ष कांबले, अजीज मिरान शेख, प्रणव जलिंदर गुलदगड़ और विशाल दुर्गादास बछल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 35 बैंक खातों की डिटेल बरामद की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में चाकू लगने से नाबालिग की मौत
दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में शादी समारोह में चाकू लगने से साढ़े 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से शादी वाले घर की खुशी में मातम पसर गया। गाना बजाने के लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में मृतक नाबालिग अपने दोस्त का साथ देने पहुंचा था, लेकिन उसे भी चाकू लगे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बॉम्बे हाईकोर्ट के जज से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मुंबई में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के एक जज को ही निशाना बनाया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की खार पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से 25 वर्षीय मझहर आलम इस्राइल मियां को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर और एक फिशिंग ऐप के जरिए जज को अपने जाल में फंसाया। उसने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख 2 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी का नाम 10 अलग-अलग राज्यों में दर्ज 36 साइबर ठगी के मामलों में सामने आ चुका है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमांशु भाऊ गैंग के 2 नामी शूटर्स महाराष्ट्र से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने हिमांशु भाऊ गैंग के 2 नामी शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना भाऊ फिलहाल USA में है और NIA को उसकी तलाश है। वहीं गिरफ्तार किए गए शूटर दिल्ली में हुई कई संगीन आपराधिक वारदातों में शामिल थे। हरियाणा में हुए एक बड़े हत्याकांड में भी शामिल थे।
दिल्ली पुलिस को रंगदारी मामले में हुई गोलीबारी के सिलसिले में इनकी तलाश थी। गोलीबारी USA से ऑपरेट करने वाले हिमांशु भाऊ के इशारे पर की गई थी। गिरफ्तार किए गए शूटरों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है; उन्हें महाराष्ट्र से पकड़ा गया। इन दोनों में से हर एक को पकड़ने के लिए 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रुपाली चाकनकर का महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात के मामले में अपना नाम आने के बाद अजित पवार की पार्टी की नेता रुपाली चाकनकर ने पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा NCP अजीत पवार की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को भेजा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के क्लब में फॉल सीलिंग गिरने से हादसा
दिल्ली के सम्राट होटल में बने KEY क्लब में देर रात फॉल सीलिंग गिरने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि तीनों को चोट बहुत ज्यादा नहीं आई है, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी भी दे दी गई है। पुलिस ने मामले मे केस रजिस्टर्ड किया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार अब तक 37 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
Today Breaking News in Hindi: आज 28 मार्च 2026 दिन शनिवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी हो गई है, जिसके अनुसार 37 लाख आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत आज लेह के दौरे पर हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की। इधर आज देशभर में अर्थ ऑवर रहा, जिसके तहत रात साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद की गई। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
12 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
55 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines