Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में DKSZC रैंक के कमांडर पापा राव ने किया सरेंडर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ : नक्सल आंदोलन के प्रभावशाली चेहरों में शामिल DKSZC रैंक के कमांडर पापा राव ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है.
पापा राव अपने 18 साथियों के साथ सरकार के सामने आत्मसमर्पण करेंगे, जिनमें 10 पुरुष और महिला नक्सली शामिल हैं। उन्हें कुटरु से सुरक्षा बलों की निगरानी में जगदलपुर के लिए रवाना किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026 लागू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026' को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जारी इस आदेश का उद्देश्य देश में गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाना है.
मंजूरी की समय सीमा तय: पाइपलाइन बिछाने के लिए अब सरकारी दफ्तरों से मंजूरी लेने में देरी नहीं होगी. यदि तय समय के भीतर अनुमति नहीं मिलती, तो उसे 'डीम्ड अप्रूवल' (स्वतः मंजूर) माना जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अशोक खरात के वकील की पैरवी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अशोक खरात के वकील का बयान सामने आया है.
जिसमें कहा गया है कि खरात की कस्टडी बढ़ाने की जरूरत नहीं है. खरात मामले में पेन ड्राइव का जिक्र कहीं भी नहीं हुआ है. अब कोई कागज पत्र लेना बाकी नहीं रह गया है. इस मामले में अब जांच बाकी नहीं रह गई है. खरात ने कस्तूरी के लिए हिरण का शिकार किया है. अशोक खरात को 29 मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है. खरात की पुलिस कस्टडी 5 दिन के लिए बढ़ाई गई. अशोक खरात ने कोर्ट में कहा कि सांप के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हॉर्मुज संकट पर बोले PM मोदी- 'चुनौतियों के बावजूद तेल और गैस भारत ला रही है सरकार'
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन चुनौतीपूर्ण हो गया है, लेकिन सरकार 'संवाद और कूटनीति' के जरिए ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पिछले कुछ दिनों में कई देशों से कच्चे तेल और LPG के जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे हैं और यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि', PM मोदी की अपील- राज्यसभा से उठे शांति की एकजुट आवाज
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में खाड़ी देशों में रह रहे 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसे जहाजों पर बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद हैं। पीएम ने सदन से अपील की कि इस कठिन समय में ऊपरी सदन को एकजुट होकर शांति और संवाद का संदेश देना चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- 'युद्ध नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान'
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए इजरायल, ईरान और अमेरिका सहित सभी खाड़ी देशों के संपर्क में है। उन्होंने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापारिक जहाजों पर हमले को अस्वीकार्य बताया और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर जोर दिया। भारत लगातार 'संवाद और कूटनीति' के जरिए तनाव कम करने के प्रयास कर रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मिडिल ईस्ट तनाव पर 25 मार्च को शाम 5 बजे सरकार की अहम बैठक, सभी दल होंगे शामिल
भारत सरकार ने पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनावपूर्ण स्थिति पर चर्चा के लिए कल, 25 मार्च को शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नारी शक्ति वंदन विधेयक पर आर-पार, खड़गे के चैंबर में 'इंडिया ब्लॉक' के दिग्गजों की बड़ी बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 'इंडिया ब्लॉक' के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई, जिसमें सपा, आरजेडी, एनसीपी और शिवसेना (UBT) सहित कई दलों के नेता शामिल हुए। विपक्ष ने माँग की है कि सरकार 'नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक' में होने वाले बदलावों को लिखित में साझा करे। इसके लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की औपचारिक माँग भी की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे कोलकाता, वेस्टिन होटल में करेंगे बैठक
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे कोलकाता, कुछ देर में वेस्टिन होटल में हावड़ा-हुगली जोन कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली विधानसभा दहलाने की साजिश! ईमेल से मिली बम की धमकी
दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह 7:30 बजे के आसपास आए इन ईमेल्स में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी भरे मेल की जांच और स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गाजियाबाद में डबल मर्डर, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को गोलियों से भूना
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में आरोपी राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब तीनों एक साथ खाना खा रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीलमपुर में सनसनीखेज लूट, DCP ऑफिस के पास सर्राफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ का सोना साफ
दिल्ली के सीलमपुर में डीसीपी ऑफिस के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने के ब्लॉक्स लूट लिए। वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हुई दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटा गया कुछ सोना भी बरामद कर लिया है। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के भजनपुरा में सनसनी, बदमाशों ने चाकू से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट
दिल्ली के भजनपुरा में तीन हमलावरों ने आसिफ नामक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां तैनात
दिल्ली के बवाना सेक्टर 2 में आज तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 17 गाड़ियाँ मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। गनीमत रही कि किसी के फंसे होने की खबर नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का पर्दाफाश, दिल्ली-मुंबई समेत तीन राज्यों में फैला था जाल, 11 गिरफ्तार
साउथ-वेस्ट जिला साइबर पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और राजस्थान में सक्रिय एक बड़े निवेश धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक बुजुर्ग से ₹22.67 लाख की ठगी करने वाले 11 जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नवरात्रि की धूम, माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
चैत्र नवरात्रि के पहले छह दिनों में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में नमन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी. इस बजट में विकास की गति तेज करने और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया जाएगा. रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनका दूसरा बजट दिल्ली के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला होगा।
वहीं, इसी बीच अमेरिकी रक्षा उप-सचिव एलब्रिज कोल्बी का भारत आगमन हो रहा है, जो रणनीतिक और रक्षा सहयोग के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। शिक्षा जगत की बात करें तो राजस्थान बोर्ड आज 10वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
29 secs agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
34 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
59 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines