Live Updates
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड के दोषी संतोष सिंह को कल तक आत्मसमर्पण करने का समय दिया है
Delhi High Court ने प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड के दोषी संतोष सिंह को कल सोमवार तक आत्मसमर्पण करने का समय दिया है. अभी तक संतोष सिंह ने सरेंडर नहीं किया है
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर यूनिवर्सिटी में किताबों से मोहम्मद अली जिन्ना, सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से जुड़े विषयों को हटाने की सिफारिश
जम्मू विश्वविद्यालय की विभागीय समिति ने राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से मोहम्मद अली जिन्ना, सैयद अहमद खान और मोहम्मद इकबाल से संबंधित विषयों को हटाने की सिफारिश की है. अध्ययन बोर्ड 24 मार्च 2026 को होने वाली अपनी बैठक में इन सिफारिशों पर निर्णय लेगा.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: Supreme Court कल 23 मार्च को UGC (2026) Equity Regulations में जाति‑आधारित भेदभाव के मामले पर सुनवाई करेगा
Supreme Court कल 23 मार्च को UGC (2026) Equity Regulations में जाति‑आधारित भेदभाव के मामले पर सुनवाई करेगा
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: TMC कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रवाना हुईं CM ममता बनर्जी
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 2026 का गणगौर उत्सव गणगौर माता की शाही सवारी के साथ खत्म हुआ
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि लोक भवन में बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी ने एडवोकेट एस. स्मिता को वर्कला सीट से दिया टिकट
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: नवी मुंबई में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में लगी आग
watch | नवी मुंबई, महाराष्ट्र: तुर्भे सेक्टर 21 में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/bCrb352UbK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज शाम सीएम योगी के आवास पर 8.30 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी
आज शाम सीएम योगी के आवास पर 8.30 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी. इस बैठक में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने समेत कई विषयों पर चर्चा होगी. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत बाकी प्रमुख लोग शामिल होंगे.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल बैठक शुरू
प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल बैठक शुरू हो गई है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी समेत कई अन्य मंत्री मौजूद हैं। बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में LPG डिस्ट्रीब्यूशन और उर्वरक की उपलब्धता आदि को लेकर चर्चा होगी ।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 'मुसलमानों के लिए सबसे बेहतर मुल्क है भारत'
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 24 से 27 मार्च तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। दोनों सौराष्ट्र और आदिवासी इलाकों में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। किसानों के मुद्दों पर 25 मार्च को अमरेली और 26 मार्च को जामनगर में "विजय विश्वास सभा" करेंगे। 27 मार्च को दाहोद में रैली करेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई हाई लेवल मीटिंग
मिडिल ईस्ट में गहराए संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में जंग के हालातों की समीक्षा होगा। देश में तेल-गैस के स्टॉक की समीक्षा होगी। वहीं एनर्जी सप्लाई को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव उम्मीदवार की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कराईकल साउथ सीट से एम. अरुलमुरुगन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में शिवसेना (UBT) के सांसदों की अहम बैठक जारी
मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मोतीश्री पर आज दोपहर 12 बजे के बाद शिवसेना (UBT) के सांसदों की अहम बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सांसदों ने शिकायत की थी कि उनकी उद्धव ठाकरे से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। यह नाराजगी उन्होंने संजय राउत के सामने भी रखी थी।
बताया जा रहा है कि इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अब सांसदों की यह बैठक बुलाई गई है, ताकि संवाद बेहतर किया जा सके और असंतोष दूर हो। गौरतलब है कि पहले एकनाथ के साथ गए विधायकों और मंत्रियों ने भी इसी तरह की नाराजगी जताई थी कि उन्हें नेतृत्व से मिलने का मौका नहीं मिलता।
इसे पार्टी में बड़ी बगावत की एक वजह माना गया था। अब पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि दोबारा ऐसी स्थिति बने, इसलिए सांसदों के साथ सीधी बातचीत के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: यवतमाळ के पास चलती मिनी ट्रैवल्स में लगी आग
वर्धा से नांदेड जा रही एक मिनी ट्रैवल्स में यवतमाळ शहर के पास अचानक आग लगने की घटना हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मिनी ट्रैवल्स आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। इस वाहन में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत रोका। सभी यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिनी ट्रैवल्स का नंबर MH 27 0059 बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक अंदाजा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू की गई
बीते कल वैष्णो देवी यात्रा भारी भीड़ के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई थी। अब यात्रा सुचारू रूप से फिर से शुरू हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन कर रहा है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। यात्रा शुरू होने से श्रद्धालु बेहद ज्यादा खुश है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि हमें खुशी इस बात को लेकर है कि नवरात्र में मां वैष्णो देवी ने हमें अपने दर बुलाया है।वही प्रशासन ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, RFID आधारित यात्रा कार्ड और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड के साथ भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पहले से की हुई हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: धाराशिव में फिर भड़की हिंसा! दो गुटों के बीच पथराव
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के कळंब शहर में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। शनिवार शाम रमाई चौक इलाके में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 5 से 6 लोग घायल हो गए।घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पथराव के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह चौथी ऐसी घटना है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती घटनाओं के बावजूद पुलिस हालात पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ग्रेटर नोएडा में बच्ची का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ग्रेटर नोएडा में बच्ची का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना बिसरख पुलिस ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को अवैध रूप से गोद दिलाने के नाम पर 260000 मांगने पर कार्रवाई की है। चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर थाना AHTU और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। निजी अस्पताल की मालकिन, सफाई कर्मी, OT टेक्निशियन को गिरफ्तार करके बच्ची को सकुशल बरामद किया है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: लालजीत भुल्लर मामले में सुनील जाखड़ का बयान
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर पर केस दर्ज किए जाने को लेकर कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आज सारी ऑपोजिशन पार्टियां इकट्ठी होकर आपके घर का घेराव करेंगी, क्योंकि आपने रात के अंधेरे में एफआईआर दर्ज की है और अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी तक यह संघर्ष चलेगा। इस मामले को उन्होंने सीबीआई को जांच के लिए दिए जाने की मांग की है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एअर इंडिया का नया केबिन क्रू फिटनेस नियम
एअर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए नया फिटनेस नियम लागू करने का फैसला किया है, जो 1 मई 2026 से लागू हो जाएगा। इसके तहत BMI के आधार पर फ्लाइट ड्यूटी तय होगी। 1824.9 BMI को सामान्य मानकर क्रू को फ्लाइट ड्यूटी मिलेगी, जबकि 18 से कम BMI वालों के लिए मेडिकल और फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अफगानिस्तान में 4.6 की तीव्रता का भूकंप आया
अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 82 किमी की गहराई में मिला है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अफगानिस्तान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से दहल गई। वहीं आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेख यादव ने महिला सम्मान समारोह की शुरुआत की। लखनऊ में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज UP नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कई जगहों पर रैलियां करके चुनाव प्रचार किया। वहीं बंगाल में रासबिहारी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी डॉ. स्वपनदास गुप्ता ने इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। उधर आज 177 दिन बाद जेल से रिहा होने वाले सोनम वांगचुक लेह पहुंचे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines