हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: SIR को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, इसे बताया- ‘संविधान पर हमला’

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह कोल्हापुर में महालक्ष्मी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन, BJP की Gen Z पर केंद्रित कार्यशाला, कानपुर में ओवैसी की रैली, दिल्ली में BJP का प्रदर्शन और लखनऊ में सपा की अहम बैठक पर हमारी नजर है.

विज्ञापन

Live Updates

21:58 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में गठबंधन को लेकर फैसला 2 अक्टूबर को होगा: ओवैसी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन की संभावना पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में, 'हम 2 अक्टूबर तक फ़ैसला ले लेंगे.'

21:27 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SIR पर RLD नेता का बयान

राष्ट्रीय लोक दल के नेता केसी त्यागी ने, 'SIR का विरोध करके वो असल में संविधान का ही विरोध कर रहे हैं. वो चुनाव आयोग की तरफ तय किए गए वैल्यूज और नियमों का विरोध कर रहे हैं. ये भी अलोकतांत्रिक है.'

20:28 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में इमारत की शटरिंग गिरने से 2 घायल

दिल्ली के अलीपुर में बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर घायल. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आउटर नॉर्थ दिल्ली के नरेला में एक गोदाम, जहां निर्माण कार्य चल रहा था, उसकी शटरिंग गिरने से ये हादसा हुआ.

19:15 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल ने नहीं किया महिला का अपमान: राशिद अल्वी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 'अगर राहुल गांधी किसी महिला का अपमान कर रहे होते, जैसा कि BJP का कहना है, तो सामने बैठी हजारों महिलाएं हंसती और उनकी तारीफ नहीं करतीं. अगर किसी महिला, खासकर किसी बुजुर्ग महिला का अपमान होता, तो वो कभी इसकी तारीफ नहीं करतीं.बीजेपी नेताओं में समझ की कमी है. उन्हें मजाक और गंभीरता के बीच का फ़र्क नहीं पता. ये अपमान नहीं, बल्कि सिर्फ मजाक है.'

18:26 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक सरकार पर बीजेपी का निशाना

बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कर्नाटक कांग्रेस सूखे को गंभीरता से नहीं ले रही है। पूरा राज्य सूखे की चपेट में है, खासकर ग्रामीण इलाके, किसानों के लिए कोई राहत नहीं है. अलग-अलग जगहों पर कैबिनेट मीटिंग के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं.'

17:18 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SIR को लेकर कांग्रेस का अमित शाह पर हमला

कांग्रेस का कहना है कि SIR का असल मतलब है वोटरों को 'शाह के कहने पर हटाना' (Shah Instigated Removal) कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में सुधार के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया और इसे एक बड़ी कार्रवाई और 'संविधान पर हमला' है.

16:12 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी का बिहार सरकार पर निशाना

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, '45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इस बार बारिश 35% कम हुई है, जिससे बिहार के कुछ हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं. बिहार में लोग बाढ़ से मर रहे हैं, फिर भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'दीया-बाती' के नाम पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए.'

watch | Patna, Bihar: RJD leader and LoP, Tejashwi Yadav, says, "More than 45 lakh people are affected by floods. Rainfall has been less than 35% this time, causing a part of Bihar to face drought-like conditions. People in Bihar are dying due to floods, yet hundreds of crores… pic.twitter.com/LgX1OXgYd4
— ANI (@ANI) September 20, 2026
16:08 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम को इलेक्ट्रिसिटी सरप्लस स्टेट बनाने की तैयारी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी में कहा, 'आज हमने 50,000 करोड़ रुपये का निवेश देखा है. यह प्लांट 3,200 मेगावाट बिजली पैदा करेगा, जिससे असम बिजली के मामले में सरप्लस राज्य बन जाएगा. यह असम में सबसे बड़ा प्राइवेट निवेश होगा. ये तो बस शुरुआत है; ऐसे और भी मौके आएंगे.'

15:06 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली बीजेपी का आम आदमी पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली बीजेपी आम आदमी पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि AAP पार्षद की कथित लूट और धमकियों से परेशान होकर MCD के एक सफाई कर्मी ने आत्महत्या कर ली. बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता पार्षद के खिलाफ कार्रवाई और पार्टी से निष्कासन करने मांग कर रही है.

14:55 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम धामी ने किए बाबा बद्री के दर्शन, लोगों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ ने में बाबा बद्री के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने दूध और जलेबी का आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों का फीडबैक लिया. सीएम ने तीर्थयात्रियों से बात कर मंदिर और यात्राओं की व्यवस्था की ली जानकारी. सीएम ने बद्रीनाथ के पास बमानी गांव में स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक ‘छाछनी’ नृत्य किया.

14:03 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटरियों के टुकड़े से टकराने से बची हाथरस-किला मेमू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली से हाथरस किला जा रही 64582 एचएडी पैसेंजर ट्रेन शनिवार को रेलवे ट्रैक पर पटरियों के टुकड़े पड़े होने के कारण हादसे का शिकार होने से बच गई. लोको पायलट की नजर समय रहते ट्रैक पर पड़े सामान पर पड़ी. उन्होंने ट्रेन की गति धीमी कर उसे किलोमीटर संख्या 1298/15 के पास रोक दिया. जांच में मरम्मत कार्य के दौरान रेल लाइन पर पटरियों के टुकड़े छूटे होने की बात सामने आई है.

13:57 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. ये फ्लाइट बैंकॉक से दिल्ली जा रही थी.मेडिकल इमरजेंसी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

13:41 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM पुष्कर सिंह धामी ने अराइवल प्लाजा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया

12:59 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नूंह-फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नूंह मेंफिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 3000 के इनामी बदमाश सहित दो तस्कर घायल हो गए. मुठभेड़ घासेड़ा गांव के पास नाकाबंदी के दौरान हुई. अर्टिगा कार से 3 गोवंश, 2 देसी कट्टे और7 कारतूस बरामद हुए हैं.

12:04 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पत्रकार पायल मेहता के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने पत्रकार पायल मेहता के निधन पर दुख जताते हुए कहा ‘पायल मेहता जी एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से जुड़ी रहीं और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आईं. अपने काम के अलावा, उन्हें उस दयालुता और स्नेह के लिए याद किया जाएगा जिसके साथ उन्होंने इतने सारे लोगों के जीवन को प्रभावित किया. उनका अचानक और असमय निधन बेहद दुखद है. उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दे. ओम शांति’.

12:01 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी दुनिया में देश को बदनाम करते हैं- सांसद सतीश पूनिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी पंजाब प्रभारी और सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम का नाम छात्रों की गूंज दिया है लेकिन राहुल गांधी पूरे देश में बदतमीजी की गूंज करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल दुनिया में देश को बदनाम करते हैं. किसी की मां को लेकर मिमिक्री करना, यह शर्मनाक है और उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

11:12 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर क्या बोले कांग्रेस नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'राजनीति में जब आप किसी पद पर होते हैं, तो आपको ऐसी बातों को प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा मानना ​​पड़ता है. बीजेपी का रवैया जिसमें वे ऐसा व्यवहार करते हैं मानों उन पर एक मक्खी भी नहीं बैठनी चाहिए- लोकतांत्रिक नहीं है; लोकतंत्र में यह समझना जरूरी है कि ऐसी बातें खेल का ही हिस्सा होती हैं.'

11:08 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के IAF चीफ आज जोधपुर में भारत के तेजस में भरेंगे उड़ान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्सरसाइज ‘वीर गार्डियन’के तहत जापान के एयर चीफ जनरल ताकेहिरो मोरीता आज जोधपुर में भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरेंगे. उनके साथ IAF चीफ ACM एपी सिंह भी होंगे.

10:43 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW कार दुर्घटनाग्रस्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: लोटस जेटी के पास कोस्टल रोड पर हुए एक जानलेवा हादसे के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं. BMC के मुताबिक, मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

10:12 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ब्रिज से नीचे गिरी BMW कार, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में BMW कार का हादसा हो गया था. मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, BMW गाड़ी ब्रिज से नीचे गिर गई थी. गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर कोस्टल रोड पर जा रही थी. तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ था. हादसे की सूचना 20 सितंबर 2026 को सुबह 5:20 बजे कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली थी. हादसा कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ था.

10:10 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां का अपमान किया है- BJP अध्यक्ष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना, बिहार: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के बारे में दिए गए बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, 'जिस तरह से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया और मंच पर जैसी हरकतें कीं वह पूरी तरह से बचकानापन, राजनीतिक दिवालियापन और बदतमीजी की हद है. सभ्य समाज और देश की जनता ऐसे व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं कर सकती. प्रधानमंत्री राजनीति में एक सम्मानित व्यक्ति हैं बल्कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह से उनकी दिवंगत मां की नकल उतारकर उनका अपमान किया, उसे देश की जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर सकती. यह बदतमीजी की चरम सीमा है, खासकर तब जब ऐसा कोई व्यक्ति करे जो विपक्ष के नेता जैसे सम्मानित पद पर हो; ऐसे पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जाती. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है.'

09:49 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में हो रही राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 री-परीक्षा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर, राजस्थान: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 की दोबारा परीक्षा, जिसे पिछली सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था, आज 11 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. कुल 2,18,131 उम्मीदवार 666 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे.

09:19 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की हत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल कालकाजी में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान बंटी घड़ियाल के रूप में हुई है. घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र के L-8 इलाके की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात बंटी की अपनी ही बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से हाथापाई हुई थी. इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

08:57 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद टली UGC रोलबैक महापंचायत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद UGC रोलबैक महापंचायत को फिलहाल टाल दिया गया है. 3 हफ्ते में फिर बातचीत होगी. नड्डा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी.

08:40 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी में में 30 लाख का इनामी TPC प्रमुख मुठभेड़ में ढेर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रविवार को वाराणसी में एक मुठभेड़ में बृजेश गंजू, उर्फ़ गोपाल सिंह, को मार गिराया गया. बृजेश गंजू पर 30 लाख रुपये का इनाम था. वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन ‘तृतीय प्रस्तुति कमिटी’ (TPC) का प्रमुख था.NIA ने उसे कई मामलों में वॉन्टेड घोषित किया था.

08:40 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के लालबाग में करंट लगने से 2 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के लालबाग इलाके में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लो घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास करंट लगने की घटना में आठ साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना सुबह करीब 2:20 बजे हुई.

07:13 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं छात्रों के लिए आवाज उठाता रहूंगा- विशेष यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: DUSU चुनाव 2026 पर, समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार विशेष यादव ने कहा, 'यह एक बार-बार होने वाली समस्या है कि संगठन चुनाव या वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी करता है. छात्रों को संगठन के पक्ष में वोट देने के लिए मजबूर किया जाता है और ऐसा न करने पर उनकी अटेंडेंस काटने की धमकी दी जाती है. आज, मैं गिनती के आखिरी राउंड तक आगे चल रहा था. 20वें राउंड में छह EVM से वोटों की गिनती होती है. इसके कुछ ही देर बाद, घोषणा की गई कि लक्ष्य राज जीत गए हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि मैं 700 वोटों से पीछे हो गया? यह किसी उम्मीदवार के खिलाफ की गई खुली धांधली है. मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपील करना चाहता हूं कि विशेष यादव आज भी उतने ही मजबूत हैं जितने तब थे जब आपने उन्हें वोट दिया था... लड़ाई चुनाव के साथ खत्म नहीं हुई... मैं छात्रों के लिए आवाज उठाता रहूंगा... मैं अब दोबारा चुनाव (री-पोल) की मांग कर रहा हूं और मैं उन लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज कराऊंगा.'

07:11 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी उड़ान रद्द, दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशान रहे यात्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एतिहाद एयरवेज की दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दी गई, जिससे करीब 200 यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान ईवाई217 के कई यात्रियों ने बताया कि विमान को रात 9:15 बजे रवाना होना था.यात्रियों के अनुसार, करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और चालक दल ने बताया कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई है. कुछ घंटे बाद एयरलाइन ने उड़ान रद्द किए जाने की घोषणा की, जिसके बाद यात्रियों को यात्रा के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने पड़े.उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉट कॉम के अनुसार, इस उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान के साथ किया जाना था.तकनीकी समस्या की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी.

06:45 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से काठमांडू जाने वाली फ़्लाइट AI219 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत, किसी संभावित तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटने का फैसला किया. फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित उतर गई और सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए.

06:44 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ‘महालक्ष्मी ग्रीन एनर्जी कॉम्प्लेक्स’ का भूमि पूजन करेंगे.

06:44 (IST) 20 Sept 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गणेशोत्सव के दौरान अहमदाबाद के मणिनगर स्थित दक्षिणी सोसाइटी का दौरा किया. उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की, और गुजरात के लोगों की खुशी, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने मणिनगर की दक्षिणी सोसाइटी में आयोजित गणेशोत्सव समारोह में हिस्सा लिया. गणेश पंडाल में आयोजकों, स्थानीय नेताओं और निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा इलाका ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोग बढ़ते जलस्तर से परेशान हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर दिया जलाकर करोड़ों की रकम बर्बाद कर रहे हैं. गौरतलब है कि राज्य के कुछ हिस्से सूखे से जूझ रहे हैं.

कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ को लेकर सवाल उठाए. पार्टी ने आरोप लगाया कि इस प्रॉसेस के तहत बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. कांग्रेस ने SIR के लिए ‘Shah Instigated Removal’ यानी ‘शाह के कहने पर हटाना’ जैसी व्याख्या करते हुए इसे ‘संविधान पर हमला’ करार दिया.

युवाओं से जुड़े अभियान के तहत केंद्र सरकार के MY Bharat मंच की ओर से देशभर में 1,067 स्थानों पर ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाने के साथ हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम भी होंगे.

विज्ञापन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल भी सक्रिय रहेगा. मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा सीट पर जयंत चौधरी के नेतृत्व में ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा. ऐसे में रविवार का दिन महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक गतिविधियों से खासा हलचल भरा रहने वाला है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola