Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पर केस दर्ज, धमकी और अभद्र व्यवहार का आरोप
पटना के पाटलिपुत्र थाना में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव ने उनके परिवार को धमकी दी, घर पहुंचकर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दिलवाई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) ने 6 सांसदों को भेजा कारण बताओ नोटिस
बैठक में 6 सांसदों की गैरमौजूदगी पर शिवसेना (UBT) सख्त, सभी को भेजा कारण बताओ नोटिस.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 3 बैंक धोखाधड़ी मामलों में CBI की छापेमारी
CBI ने 17 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 8 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.
यह कार्रवाई तीन अलग-अलग बैंक धोखाधड़ी मामलों में दर्ज FIR के आधार पर की गई, जिनमें M/s Tantia Construction Ltd., M/s Brahm Alloys Ltd. और M/s Amrit Feeds Ltd. शामिल हैं.
Tantia Construction Ltd. मामले में CBI ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर तलाशी ली. इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं. मामले की जांच जारी है.
ये मामला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को करीब 73 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है. आरोप है कि कंपनी ने बैंक से ली गई कैश क्रेडिट और टर्म लोन सुविधाओं का गलत इस्तेमाल किया.
जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने बैंक से प्राप्त धनराशि को अपनी सहायक और सहयोगी कंपनियों में लंबी अवधि की पूंजी जरूरतों के लिए लगाया और अन्य खातों के जरिए बड़ी रकम ट्रांसफर की.
Brahm Alloys Ltd. मामले में CBI ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए. जांच जारी है. यह मामला PNB को करीब 58 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है. आरोप है कि कंपनी ने बैंक से ली गई कैश क्रेडिट सुविधा की राशि को समूह की अन्य कंपनियों में निवेश, दूसरे बैंकों में चालू खाते रखने और खातों में हेरफेर के जरिए डायवर्ट किया.
Amrit Feeds Ltd. मामले में CBI ने कंपनी के निदेशकों के ठिकानों पर तलाशी ली और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए.
यह मामला PNB को करीब 60 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है. आरोप है कि कंपनी ने बैंक से कारोबार चलाने के लिए मिली धनराशि का दुरुपयोग किया, उसे अपने इस्तेमाल में लिया और सहयोगी व संबंधित कंपनियों के फायदे के लिए फंड डायवर्ट किया. आरोप यह भी है कि कंपनी ने ऋणदाताओं की अनुमति के बिना अपनी कुछ संपत्तियां बेच दीं.
इन तीनों मामलों में पंजाब नेशनल बैंक को हुए कथित नुकसान की कुल राशि करीब 191 करोड़ रुपये है. CBI मामले की आगे जांच कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो आरोपी UP में गिरफ्तार
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी एटीएस ने 17 जून को जनपद बुलन्दशहर से इस नेटवर्क से जुड़े 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल तैयार करने, भय व आतंक का माहौल पैदा करने तथा संवेदनशील स्थलों की रेकी जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे.
पूर्व मे इस प्रकरण में 05 अभियोग पंजीकृत कर कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परिमल नाथवानी जीते
झारखंड से एनडीए राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीते, औपचारिक एलान थोड़ी देर में जेएमएम प्रत्याशी की भी जीत.
परिमल नथवानी को 28 vote
Pranav jha :19 vote
Baijnarth ram jmm :30 vote
Reject 2vote bjp
1 vote left
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड राज्यसभा चुनाव परिणाम
झारखंड में JMM से बैजनाथ राम और भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी की राज्यसभा चुनाव में जीत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जालौन में बड़ा हादसा, हेल्पर चला रहा था बस, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. यह दर्दनाक हादसा नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी-कनासी के पास उस समय हुआ, जब बस करीब 35 यात्रियों को लेकर कोंच से नदीगांव जा रही थी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि बस ड्राइवर की जगह उसका हेल्पर चला रहा था, जिसे अचानक नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तुरंत नदीगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में स्वतंत्र CEO की नियुक्ति का सुझाव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर प्रबंधन को अधिक पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए एक स्वतंत्र CEO नियुक्त करने की सलाह दी है. उन्होंने सुझाव दिया कि इस पद पर किसी पूर्व IAS अधिकारी को रखा जाना चाहिए. यह सुझाव मंदिर के चढ़ावे और दान पेटी की राशि में कथित रूप से 7 करोड़ से लेकर 200 करोड़ रुपये तक के हेरफेर और गबन (चोरी) के आरोपों के बीच आया है. वर्तमान में एक विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच कर रही है, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राबड़ी आवास से सामान की शिफ्टिंग शुरू, तेजस्वी के नए घर पहुंचा पिकअप वाहन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने के लिए जहां एक महीने की मोहलत मांगी गई है, वहीं दूसरी ओर सामान की शिफ्टिंग भी शुरू हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पूरा बंगला खाली नहीं किया जा रहा है. आज राबड़ी आवास से कुछ जरूरी सामान एक पिकअप वैन में लादकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले '1, पोलो रोड' भेजा गया. मौके पर सामान से लदे वाहन को तेजस्वी के आवास पर पहुंचते और सामान व्यवस्थित करते देखा गया. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पूरी तरह से शिफ्ट होने की शुरुआती प्रक्रिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में बड़ी फूट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के 9 में से 6 लोकसभा सांसद आज गुरुवार को संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए. संसद भवन स्थित पार्टी ऑफिस में बुलाई गई बैठक में सिर्फ 3 सांसद ही मौजूद रहे. इसमें अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाई वाजे उपस्थित रहे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में एक और NEET छात्र ने की खुदकुशी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में NEET छात्र खुदकुशी मामले पर ACP एल डिवीजन राणा दिग्विजय सिंह ने कहा, “आज सुबह साबरमती पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि 17 साल के एक बच्चे ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी. अंदरूनी चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. उसके मामा ने बताया कि बच्चे ने 12वीं के बाद NEET की परीक्षा दी थी, उसकी परीक्षा अच्छी गई थी. दोबारा होने वाली NEET की परीक्षा की तैयारी कर रहा था. लेकिन आज उसने खुदकुशी कर ली. परिवार से पूछताछ करना बाकी है. लैपटॉप की भी जांच बाकी है. उसके साथ के विद्यार्थियों से भी पूछताछ की जाएगी.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (ठाकरे) के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र में बदली राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) को उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपत राय!
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन भी शामिल है. इस बीच राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर चल रहे विवादों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री के मंदिर कार्यक्रम से दूर रखने की चर्चा तेज हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBSE के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBSE के 3-भाषा वाले नियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की गई है. लेकिन इस याचिका पर कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. हालांकि याचिका को लंबित याचिकाओं के साथ टैग कर दिया. CJI सूर्य कांत ने कहा कि हम आज कोई एक लाइन का आदेश नहीं दे सकते. इस मामले पर विस्तार से बहस हुई है, अंतरिम राहत का कोई सवाल ही नहीं उठता.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में 42 जगहों पर जनकल्याण शिविर: CM रेखा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में 42 जगह पर ये जनकल्याण शिविर हमने लगाए हैं. पीएम मोदी के 12 साल की सरकार और दिल्ली सरकार के एक साल में जनता को अलग-अलग विभागों का जितना लाभ मिल रहा है या केंद्र की योजनाओं के लिए वे पात्र हैं उन सभी योजनाओं के शिविर यहां पर लगाए गए हैं. 18-20 जून तक ये शिविर रहेंगे. लोग अपने कागज लेकर यहां आ सकते हैं.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु विधानसभा सत्र में "वंदे मातरम्" गीत कार्यक्रम में नहीं किया शामिल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु का विधानसभा सत्र शुरू होने पर सबसे पहले तमिल थाई वाज़्थु (तमिल माता वंदना गीत) गाया गया. तमिल थाई वाज़्थु के बाद राष्ट्रीय गान (जन गण मन) प्रस्तुत किया गया. इस दौरान "वंदे मातरम्" गीत को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में राज्यसभा की 2 सीट के लिए आज वोटिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड मेंराज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम रांची में राज्य विधानसभा पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है, 100% हम ही जीतेंगे. INDIA गठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीत रहे हैं. मुझे 30 वोट मिलेंगे. हमारी जीत पक्की है और हम दोनों सीटें जीतेंगे. वे (NDA) चाहे जो भी दावे करें, लेकिन उनके पास जरूरी संख्या नहीं है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चाइल्ड ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक इंटर-स्टेट चाइल्ड ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 5 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ में कैशियर मर्डर मामले के आरोपियों का हाफ एनकाउंटर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ सेक्टर 11 केमिस्ट शॉप पर कैशियर मर्डर मामले के आरोपियों का एनकाउंटर. चंडीगढ़ के धनास के पास दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. जहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी सनी और आर्यन घायल बताए जा रहे हैं.
दोनों को सेक्टर 16 सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के बैंक लॉकर में मिला सोना और मुद्रा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कालाबुरागी, कर्नाटक : लोकायुक्त अधिकारियों को एक छापे के दौरान सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर माणिक कनकट्टी के बैंक लॉकर में बंद मुद्रा और सोना मिला.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में BJP-एकनाथ शिंदे संग होगा 'खेला'?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एकनाथ शिंदे के शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ ऑपरेशन टाइगर के बदले संजय राउत का ऑपरेशन वुल्फ चलाने का ऐलान.
एकनाथ शिंदे गुट ने शिवसेना (यूबीटी) से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए खेमे में दलबदल कराने के लिए 'ऑपरेशन टाइगर' शुरू किया.
शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे गुट द्वारा की जाने वाली पलटवार की राजनीतिक रणनीति को 'ऑपरेशन वुल्फ' नाम दिया गया.
शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसद बागी हुए हैं और इनमें से 2 सांसदों ने शिंदे गुट के लेटर पर साइन नहीं किए हैं.
धाराशिव के ओमराजे निंबालकर और मुंबई नॉर्थ-ईस्ट के संजय पाटिल ने एकनाथ शिंदु गुट का प्रस्ताव अभी तक स्वीकर नहीं किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व CM विजयन की बेटी से ED की 9 घंटे पूछताछ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी. से 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. मामला उनकी बंद हो चुकी आईटी कंपनी और एक खनन कंपनी सीएमआरएल के बीच कथित संबंधों से जुड़ा हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अजित पवार की NCP वाले गठबंधन महायुति ने 6 सीट निर्विरोध जीतीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग , वोटिंग से पहले ही महायुति 6 सीटें जीत चुकी है. विधान परिषद 2026 के लिए 17 सीटों पर चुनाव होने थे , जिसमें कई जगहों पर महा विकास आघाड़ी के उम्मीदवार पीछे हट गए इस तरह बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले गठबंधन महायुति ने 6 सीट निर्विरोध जीत लिया.
विधान परिषद की 6 बिना विरोध वाली सीटों के अलावा आज सोलापुर, जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, नासिक, अमरावती, धाराशिव-लातूर-बीड, परभणी-हिंगोली, छत्रपति संभाजी नगर-जालना में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 22 जून को होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में रहेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिवसीय आधिकारिक यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में आज पेरिस (फ्रांस) में रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC नेता उदयन गुहा को लाया जा रहा कूचबिहार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता उदयन गुहा को कल कूचबिहार डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया और अब उन्हें कूचबिहार ले जाया जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ट्रेन से कोटा से दिल्ली लौटे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी 17 जून 2026 को राजस्थान के कोटा गए थे. यहां उन्होंने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों से मिले. आज वो ट्रेन से दिल्ली लौट गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन गुरुवार को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सभी 17 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा. महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों पर ही मतदान होना है, क्योंकि पांच सीटों पर महायुति उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.
एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत
श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही. जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें. जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है. वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
US ईरान के बीच शांति समझौता
पश्चिम एशिया में शांति की ओर एक और कदम आगे बढ़ चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार शाम को वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
25 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines