हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के बीच टक्कर

Breaking News in Hindi : अमेरिका और ईरान में हुआ सीजफायर 2 हफ्ते के लिए और बढ़ सकता है। UAE ने इराक से हुए हमलों को लेकर इराक के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया है। वहीं लेबनान शांति वार्ता के बीच हिज्बुल्लाह पर इजरायल की सेना के हमले जारी है। वहीं कतर के अमीर और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर मिडिल-ईस्ट तनाव कम करने के लिए चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

23:17 (IST) 16 Apr 2026

मध्य प्रदेश के श्योपुर में बेकाबू होकर ट्राली-ट्रैक्टर; 4 की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर में बेकाबू होकर ट्राली-ट्रैक्टर पलट गई, हादस में 4 की मौत हो गई. ट्रॉली में सवार दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गई. ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के झारबडौदा जा रहे थे.

19:44 (IST) 16 Apr 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के बीच टक्कर

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को पार्किंग एरिया में अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के बीच टक्कर हो गई. स्पाइसजेट के B737-700 विमान ने टैक्सी करते समय अकासा एयर की फ्लाइट को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को चोट नहीं आई. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, उनके विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर विमान के लेफ्ट हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद स्पाइसजेट का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर दिया गया है और इसे आगे की उड़ानों के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है.

19:27 (IST) 16 Apr 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ. टैक्सी करते समय यह अकासा एयर की फ्लाइट से टकरा गया. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है. फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है.

19:26 (IST) 16 Apr 2026

दिल्ली-एनसीआर में GRP का पहला चरण लागू

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इसी के चलते सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान, यानी जीआरएपी का पहला चरण लागू कर दिया है. जीआरएपी-1 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया गया है, कूड़ा और पत्तियां जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट को भी सख्त किया गया है ताकि जाम की स्थिति कम हो और वाहनों से निकलने वाला धुआं घटे.

आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है, इसलिए लोगों को मास्क पहनने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

17:25 (IST) 16 Apr 2026

संसद भवन में प्रधानमंत्री के चैंबर में चल रही है बैठक

प्रधानमंत्री के भाषण खत्म होने के बाद संसद भवन में प्रधानमंत्री के चैंबर में चल रही है बैठक. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा हैं मौजूद. बिल पर फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर हो सकती है चर्चा.

17:24 (IST) 16 Apr 2026

बिहार में जनसुराज पार्टी को लगा बड़ा झटका

बिहार में जनसुराज पार्टी को लगा बड़ा झटका. जनसुराज के संस्थापक सदस्य और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अरविन्द ठाकुर ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. पूर्व डी आई जी अरविन्द ठाकुर पूर्व में बीजेपी में थे फिर इस्तीफा देकर जनसुराज में शामिल हो गए थे. आज जनसुराज से इस्तीफा देने के बाद अरविन्द ठाकुर ने कहा की आज सभी पदों से इस्तीफा दे रहे है.

16:51 (IST) 16 Apr 2026

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की बड़ी लापरवाही

नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जांच एजेंसी 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई. शम्भू गर्ल्स हॉस्टल के मालिकआरोपी मनीष कुमार रंजन को पॉक्सो कोर्ट से जमानत मिल गई है. इसके अलावा सीबीआई की विशेष अदालत से भी उसे जमानत प्राप्त हो गई. बता दें कि पटना पुलिस ने 14 जनवरी 2026 को मनीष रंजन को गिरफ्तार किया था. यह मामला पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ा है, जहां नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

14:47 (IST) 16 Apr 2026

बीएसएफ कैंप में लगी भीषण आग में झुलसा जवान

उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज स्थित बीएसएफ कैंप में बुधवार रात भीषण आग लग गई. आग में एक बीएसएफ जवान झुलसकर घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है.

14:46 (IST) 16 Apr 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और उनके पीए सुमित रॉय के खिलाफ हुमायूं कबीर ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने उनके खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां की हैं.

14:41 (IST) 16 Apr 2026

PM Modi और ऑस्ट्रियाई चांसलर के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच आज हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट जारी किया गया. दोनों देशों के बीच सैन्य मामलों में सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा आतंकवाद-विरोधी सहयोग पर भी समझौता हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि चार दशकों बाद किसी ऑस्ट्रियाई चांसलर का भारत आगमन हुआ है. दिल्ली मेट्रो से लेकर हिमालय में सुरंग खोदने तक ऑस्ट्रियाई कंपनियों की भारत में अहम भूमिका रही है. आईआईटी दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच MoU दोनों देशों के ज्ञान-आधारित सहयोग को दर्शाता है. अब नर्सिंग क्षेत्र में भी दोनों देश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे. प्रधानमंत्री ने दुनिया की विभिन्न बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की मांग रखी.

13:15 (IST) 16 Apr 2026

CM बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, नगर विकास के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार संभालते ही 'फुल एक्शन मोड' में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने आज अपनी पहली बड़ी समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के कामकाज का जायजा लिया. अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के सामने विभाग की वर्तमान योजनाओं, लंबित परियोजनाओं और भविष्य के रोडमैप को लेकर एक विस्तृत प्रजेंटेशन पेश किया गया. सम्राट चौधरी ने एक-एक बिंदु पर बारीकी से चर्चा की और शहर के विकास से जुड़ी फाइलों का अवलोकन किया. समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

11:44 (IST) 16 Apr 2026

CM सम्राट चौधरी जाएंगे दिल्ली, PM मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

बिहार की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पहले आधिकारिक दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी आज या कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. सम्राट चौधरी पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे और बिहार के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर वे राज्य की कानून व्यवस्था और राजनीतिक तालमेल पर बात करेंगे. वे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे. दिल्ली प्रवास के दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य बड़े मंत्रियों व संगठन के नेताओं से भी मिलेंगे.

11:16 (IST) 16 Apr 2026

राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के लिए होने वाले चुनाव का बहिष्कार करेगा विपक्ष

17 तारीख को राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के लिए होने वाले चुनाव का विपक्ष बहिष्कार करेगा ।विपक्ष का कहना है लोकसभा में सात साल से उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया और अब राज्यसभा में तीसरी बार हरिवंश को राष्ट्रपति कोटे से नॉमिनेट करके लाया गया और उपसभापति के लिए उम्मीदवार बना दिया गया ।और इन सारी बातों पर विपक्ष से कोई चर्चा नहीं की गई ।

11:15 (IST) 16 Apr 2026

सांसद अमृतपाल सिंह को राज्य से बाहर रखने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

पंजाब सरकार ने खड़ूर साहिब से सांसद Amritpal Singh को राज्य में प्रवेश से रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सरकार ने याचिका में दलील दी है कि अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। सरकार ने अदालत से इस मामले पर तत्काल सुनवाई करने की भी अपील की है, ताकि 22 अप्रैल से पहले स्पष्ट निर्देश मिल सकें। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह पर National Security Act (India) (NSA) के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसकी अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

11:09 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'बिहार में सुशासन के मॉडल को आगे बढ़ाएंगे सम्राट चौधरी'

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक 'फेल्ड स्टेट' और जर्जर कानून व्यवस्था वाले राज्य को उस स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां विकसित राज्य बनने की सभी योग्यताएं हासिल कर ली गई हैं... ऐसे समय में, सम्राट चौधरी, जो लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ काम कर रहे हैं, बिहार में सुशासन के मॉडल को आगे बढ़ाएंगे... नीतीश कुमार ने जिन भी कार्यक्रमों की शुरुआत की थी, उन्हें पूरी तरह लागू किया जाएगा."

10:55 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में स्टूडेंट ने सुसाइड किया

हिमाचल प्रदेश के सोलन के वाकनाघाट स्थित एक प्रतिष्ठित जेपी विश्वविद्यालय में एक छात्र द्वारा हॉस्टल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बी.टेक का एक छात्र हॉस्टल से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

10:25 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल आज फिर दिल्ली HC में पेश होंगे

अरविंद केजरीवाल आज फिर दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे। दोपहर करीब ढाई बजे उनकी पेशी है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के नए हलफनामे को रिकॉर्ड पर नहीं लिया है। इसलिए आज केजरीवाल कोर्ट में हलफनामे को रिकॉर्ड पर लाने के लिए अपना पक्ष रखेंगे।

10:05 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र के सभी सांसदों को लेटर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को खत लिखा है। इसमें उन्होंने नारी शक्ति अधिनियम विधेयक पर समर्थन की मांग की है। सीएम फडणवीस ने सांसदों के साथ साथ सत्ता पक्ष में शामिल और विपक्षी दलों के प्रदेश अध्यक्ष को भी खत लिखकर समर्थन मांगा है।

09:14 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुरनूल हादसा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बोलेरो कार और लॉरी की टक्कर में 8 लोग मारे गए हैं।

08:41 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विशेष लोकसभा सत्र पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में हमारा देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

08:24 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकालाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच टक्कर होने से हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10-12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्मिगानुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुरनूल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थयात्रियों के रूप में हुई है।

07:39 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज शाम अमेरिका के रक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज शाम भारतीय समय के अनुसार 5.30 बजे अमेरिकी रक्षामंत्री पीटर हेगसेथ और जॉइंट चीफ चेयरमैन Dan Caine की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें मिडिल ईस्ट के हालातों और होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी पर बात हो सकती है।

07:18 (IST) 16 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा

आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होगा, जो 18 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर दोनों सदन में जवाब देंगे। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल तीनों बिल पेश करेंगे। 16-17 अप्रैल को लोकसभा में और 18 अप्रैल को राज्यसभा में बिलों पर चर्चा होगी। तीनों बिलों पर सरकार को घेरकने के लिए समाजवादी पाटर्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह 9.30 बजे संसद भवन परिसर में सांसदों के साथ बैठक करके रणनीति बनाएंगे।

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 16 अप्रैल दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से संसद का 3 दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े बिल पेश करके चर्चा के बाद पारित कराए जाएंगे। वहीं 12-13 सितंबर 2026 को भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में आने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हामी भर दी है।

इधर तेहरान में ईरान और पाकिस्तान के बीच आज मौजूदा हालातों पर चर्चा होगी और आगे के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उधर आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, दिल्ली के NDMC और कैंटोनमेंट क्षेत्र में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना का फील्ड काम शुरू होगा। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola