हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: 'हमने ईरान की सैन्य ताकत को खत्म कर दिया...', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन करेंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे. मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Live Updates

23:40 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने ठिकाने को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

23:16 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की- अखिलेश यादव

22:33 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमने ईरान के साथ जो किया है, उससे उनकी लगभग सारी मिलिट्री क्षमता खत्म हो गई है

21:48 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे

20:54 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इन स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के साथ, भोजपुरी गायक और MLC पवन सिंह, सांसद मनोज तिवारी और विधायक मैथिली ठाकुर का नाम शामिल है.

20:42 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सड़क हादसे में 12 साल की बच्ची की मौत

19:53 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस में बड़ी कार्रवाई, ईडी ने Ebix चेयरमैन विकास गर्ग को किया गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

19:04 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू के नानक नगर इलाके में बिजली के तारों में लगी आग

जम्मू जिले के नानक नगर में बिजली के खंभों और तारों में आग लगने (शॉर्ट सर्किट) की घटना सामने आई है। भीषण गर्मी में अत्यधिक लोड या तारों के आपस में टकराने के कारण यह आग लगी है। गनीमत यह रही इसकी चपेट में कोई आया नहीं।

17:50 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम लगातार होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने की मांग कर रहे हैं- MEA

17:04 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को कड़ी फटकार लगाई है

15:44 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वियतनाम में नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले मुडियम श्रीधर के परिवार वाले शोक में डूबे

15:01 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रस्ट को बर्खास्त करके रामभक्तों को लाया जाएः प्रियंका चतुर्वेदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज के बयान पर कहा, “सबसे आवश्यक यह है कि लोगों का भरोसा राम मंदिर के ट्रस्ट में फिर कायम हो जो सही मायने में तभी होगा जब ट्रस्ट को बर्खास्त करके उनकी जगह असली राम भक्तों को नियुक्त किया जाए, न कि उन्हें जो ‘RSS-VHP या बीजेपी भक्त’ हैं. मैं स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज का सम्मान करती हूं, ये भी सही है कि उनके नेतृत्व में काम होता तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती लेकिन ये कह देना कि यह केवल 3 करोड़ की हेराफेरी है, ठीक नहीं है. बात केवल राशि की नहीं है. छल-कपट से जो आहत पहुंची है, उसकी भरपाई कौन करेगा? जब जांच का दायरा बढ़ता गया तब जाकर SIT का गठन हुआ. जो लोग इस्तीफा भी दे रहे हैं उनके पक्ष में एक मुहीम भी चलाई जा रही है.”

14:41 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए हुए रवाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा एलओपी राहुल गांधी दिल्ली में राज्यसभा एलओपी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से निकले.

13:31 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव की शिवसेना ने बागी सासंदों पर दिया बड़ा बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में शिवसेना (UBT) संसदीय दल के नेता अरविंद सावंत ने बागी सांसदों - संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, संजय बंधु जाधव और संजय देशमुख - को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि असली पार्टी होने के नाते शिवसेना (UBT) ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ विलय की न तो कोई पहल की है, न ही इसके लिए सहमति दी है और न ही इसकी अनुमति दी है.

12:49 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Magadh Zone Revival और फंड वसूली मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े Magadh Zone Revival और फंड वसूली मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है.

NIA ने इस केस में छठे आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह चार्जशीट रांची की NIA स्पेशल कोर्ट में पेश की गई.

जांच के मुताबिक, चंदन कुमार को जनवरी 2026 में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था. उस पर CPI (माओवादी) के लिए फंड जुटाने, पुराने कैडरों को दोबारा संगठन से जोड़ने और हिंसा के जरिए संगठन की गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की साजिश का आरोप है.

NIA का कहना है कि ठेकेदारों से बड़ी रकम वसूली गई, जिसे अलग-अलग माध्यमों से संगठन तक पहुंचाया गया. जांच में CPI (माओवादी) के वरिष्ठ SAC सदस्य प्रद्युम्न शर्मा समेत अन्य आरोपियों की साजिश में भूमिका भी सामने आई है.

फिलहाल NIA इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है.

12:27 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरे इस्तीफे की खबरें झूठी हैं- गोविंददेव गिरि महाराज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे, महाराष्ट्र: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने कहा, 'पुणे में, जहां हम आज बैठे हैं, यहां सिर्फ एक कमरे और रसोई वाला घर है, और इसकी एक भी ईंट मेरे नाम पर नहीं है. मेरे इस्तीफे की खबरें झूठी हैं. मैंने इस्तीफा नहीं दिया है... कल हर जगह यह खबर फैल रही थी कि मैं कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाला हूं. मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा और न ही मेरे मन में ऐसा कोई विचार है. मैं छत्रपति शिवाजी महाराज का अनुयायी हूं; मैं मैदान छोड़कर नहीं भागता.'

12:22 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लालू की जमानत याचिका SC से खारिज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लालू यादव की जमानत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील पर कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि हम विवादित आदेश में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. साथ ही कोर्ट ने लालू की जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया. साथ ही झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से भी मना कर दिया.

11:35 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे में 66 लोगों से ATS की पूछताछ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित तौर पर जुड़े पुणे जिले के 66 लोगों से पूछताछ शुरू की है. आज मंगलवार सुबह करीब 7 बजे से पूछताछ का सिलसिला जारी है.

10:05 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 79 देशों में भारत की मदद से कई प्रोजेक्ट चल रहे- जयशंकर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूयॉर्क, USA: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, 'मुश्किल भरे इस दौर में, हम अपने पड़ोसियों को इन उत्पादों की भरोसेमंद सप्लाई करते रहे हैं... आज दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 79 देशों में भारत की मदद से कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. ये प्रोजेक्ट हमारे आपसी सहयोग और एकजुटता का मज़बूत सबूत हैं... इतनी सारी लड़ाइयों और तनावों से भरी दुनिया में, भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाया है. हमने मतभेदों को दूर करने और आपसी सहमति बनाने की कोशिश की है. हमारा ध्यान 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) पर इन हालात के असर को कम करने पर रहा है.'

09:59 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम दर्शन के लिए लोगों की कमी नहींः ट्रस्टी दिनेंद्र दास

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास महाराज ने कहा, “दर्शन के लिए बहुत से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं है.” श्री राम जन्मभूमि मंदिर में व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट से फैसला आएगा तो देश में सद्भावना और प्रेम बना रहेगा. मुख्यमंत्री(योगी आदित्यनाथ) बैरागी व्यक्ति हैं, भगवान राम को मानने वाले हैं. किसी की गलती हो तो वे तुरंत दंड देते हैं.”

09:06 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नाशिक में लग्जरी बस पलटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नाशिक में लग्जरी बस पलट गई. बता दें कि येवला-नंदगांव रोड पर प्राइवेट लग्जरी बस पलट गई. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे यात्री मामूली रूप से घायल हो गए. लग्जरी बस मध्य प्रदेश की थी. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 20 से 25 यात्री थे और यह घटना आज सुबह हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब लग्जरी बस के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया. बस के सड़क पर रुक जाने के कारण येवला-नंदगांव रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया.

08:52 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश में बाढ़ से तबाही, रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में भूस्खलन, 54 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से तटीय ज़िला कॉक्स बाज़ार सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहां पिछले हफ़्ते रोहिंग्या शरणार्थी कैंपों में भूस्खलन से बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई थी.

08:51 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में मिड-डे मील खाने से सरकारी स्कूल के 12 बच्चे बीमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुगलखोड गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है. घटना की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामला फूड पॉइजनिंग, दूषित पानी या भोजन तैयार करने में लापरवाही का है.

08:33 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलीराजपुर गैंगरेप पीड़िता की हालत में सुधारः डॉ. अनुपमा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश में अलीराजपुर गैंगरेप पीड़िता की सेहत के बारे में MTH अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुपमा दवे ने बताया, “एक महिला को अलीराजपुर से यहां रेफर किया गया था. उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी. उसका काफी खून बह चुका था. ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है.”

08:04 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PoK में सरकार-विरोधी आंदोलन तेज

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PoK के कई इलाकों में लोगों ने सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. मुजफ़्फराबाद, रावलाकोट, कोटली और अन्य शहरों में विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल की खबरें हैं.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके सामान्य अधिकारों का भी हनन हो रहा है. आंदोलनकारी नेताओं की 38 सूत्री मांगों को पाक सरकार ने मानने से इंकार कर दिया है. बातचीत के विफल होने के बाद अब प्रदर्शनकारियों की संस्था JAAC ने 15 जुलाई को मुज़फ़्फराबाद की ओर बड़े Long March का आह्वान किया है.

07:30 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में शुरू हुई NSUI के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की।

06:56 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के ठिकानों पर लगातार तीसरी रात सैन्य हमले शुरू करने का ऐलान: US

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: U.S. सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान में मौजूद ठिकानों पर लगातार तीसरी रात सैन्य हमले शुरू करने की घोषणा की है.कमांडर-इन-चीफ की सीधी मंज़ूरी से किए जा रहे इस ऑपरेशन का मकसद ईरानी सेना की क्षमताओं को कमजोर करना और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों के ख़िलाफ भविष्य में होने वाली आक्रामकता को रोकना है.

06:56 (IST) 14 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की.इस बैठक के दौरान, उन्होंने भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग को और मजबूत करने की बात दोहराते हुए पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान में चल रहे हालात समेत दुनिया की अहम घटनाओं पर चर्चा की.

Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह आज सुबह भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन किया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पंजाब, गोवा, बिहार में गुटबाजी और राम मंदिर दान चोरी मुद्दों पर चर्चा हुई.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola