भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज, पीतमपुरा और शालीमार बाग के सेवा बस्ती ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। 7 स्थानों पर स्थापित ये वॉटर एटीएम, सुनिश्चित करेंगे कि हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल सम्मानपूर्वक पहुंचे। प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे। 5 स्टेज RO तकनीक से 3000 TDS तक शुद्धिकरण करेंगे। 24×7 मॉनिटरिंग से पारदर्शिता और संरक्षण करेंगे। वाटर एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 20 लीटर पेयजल मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल अर्जी पर सुनवाई हुई और उन्होंने कहा कि मेरे पास रिक्यूजल के लिए 10 वजह हैं। आरोपियों को सुने बिना सेशन कोर्ट के आदेश को गलत बता दिया। ED ने कोई केस फाइल नहीं किया, लेकिन HC ने सेशन कोर्ट में ED के केस पर स्टे लगा दिया। CBI के जांच अधिकारी ने कोर्ट में केस भी नहीं फाइल किया था, फिर उसके खिलाफ कायर्वाही पर रोक लगा दी गई।
आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया, जबकि बाकी केसों में 5-6 महीने का टाइम दिया गया। जस्टिस स्वणर्कांता शर्मा ने आरोपियों के बेल एप्लीकेशन पे ऑडर्र करते समय उनको पहले ही दोषी बना दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने हाई कोर्ट का ऑडर्र पहले ही सबको बता दिया कि केजरीवाल को HC के आदेश के खिलाफ SC जाना पड़ेगा।
बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू हो गई है। जदयू के बड़े नेताओं का मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुख्यमंत्रीआवास पर पहुंच गए हैंं। मंत्री विजय चौधरी भी आए हैं। इनसे पहले संजय झा पहुंचे थे। तीनों नेताओं के बीच नई सरकार के फॉर्मेशन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुचेंगे। बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के नेता उनको एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। 2 बजे होनेवाली विधायक दल की बैठक में सभी कोर ग्रुप के सदस्यों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 14 अप्रैल दिन मंगलवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। नमो ऐप के जरिए पश्चिम बंगाल के BJP के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इधर, नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वे JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं लेंगे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग करेंगे।
उधर बिहार में ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए CM पर फैसला होगा। वहीं आज राहुल गांधी की पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए 3 रैलियां रायगंज, चंचल (मालदा) और शमशेरगंज (मुर्शिदाबाद) में हैं। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---