लैंड फॉर जॉब से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 13 अप्रैल दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे और देशभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। वे आज तमिलनाडु में नमो ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। दिल्ली में भी वे आज महिला नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज मुजफ्फरनगर में संयुक्त रैली करेंगे।
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आज महाराष्ट्र की पुणे कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के शराब घोटाला मामले में आज सुनवाई होगी और केजरीवाल खुद अपनी वकालत करेंगे। महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव की ओर से दायर अपील पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पश्चिम बंगाल एसआईआर को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
बापरौला गांव में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने भाऊ गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर किया और दाेनों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी दीपक है जिसने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या की थी। दूसरा आरोपी अतुल है जो गुरुग्राम में हाल में हुई कार शोरूम फायरिंग में शामिल था। दोनों बदमाशों के रनहौला इलाके में आने की खबर मिली थी।
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने इनामी बदमाशों का ट्रैप लगाया। दोनों बदमाशों के आने के बाद उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें काबू में किया। इन दोनों बदमाशों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले हैं। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में ले जाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज देशभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। वे आज महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जी हां, महिला आरक्षण को लेकर आज दिल्ली में एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है। सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे और देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में देररात बड़ा हादसा हुआ है। धौलाना-गुलावती सड़क पर बस और ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत अभियान चलाया।
#watch | Uttar Pradesh | 6 dead and several injured in a collision between a bus and a truck on the Dhaulana-Gulawati road in Hapur. Police teams present on the spot. (Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/vYx0cJv3C1
— ANI (@ANI) April 13, 2026










