हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: इजरायल में वोटिंग की तारीख का ऐलान, 27 अक्टूबर को होगा मतदान

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन

Live Updates

23:16 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच इजरायल में चुनाव होंगे

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच इजरायल में चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 27 अक्टूबर को देश में आम चुनाव होंगे.

22:46 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक 45 साल के टीचर की जान बचाई, जिन्होंने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी

21:29 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार ने कतर के 'फ़ादर अमीर' महामहिम शेख़ हमद बिन खलीफ़ा अल-थानी के सम्मान में कल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है

20:36 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट कल उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनमें अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है

19:54 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'होर्मुज उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कानूनी रूप से गुजरना चाहते हैं'

18:44 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हुई

17:43 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी में पैदा हुआ, बीजेपी में ही मरूंगा- नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ''मेरी फिलहाल अभी किसी से बात नहीं हुई, मैंने मुलाकात का वक्त मांगा है लेकिन अभी तक समय मिला नहीं है. मैंने अपने समर्थकों को समझाया है वह मान भी गए हैं, पार्टी के फोरम पर बात रखने का अपना तरीका है उस तरीके से बात रखी जाएगी. यह तो तय हो गया कि मेरा कद बड़ा नहीं है, पार्टी बहुत ऊपर होती है. मुझे कोई भरोसा नहीं दिया गया है, ना ही मैंने कोई भरोसा मांगा है. मैं पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करता रहूंगा. मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन में रहूंगा. मैं किसी को दोष नहीं दूंगा, मेरे अंदर ही कोई कमी होगी जिस पर मैं आत्म चिंतन करूंगा. मैं नाराज कभी ना था, ना अभी हूं. मैं बीजेपी में पैदा हुआ, बीजेपी में ही मरूंगा.''

17:07 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने संसदीय क्षेत्र सिकंदराबाद के कई इलाकों का निरीक्षण किया

16:12 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने ओमान के पास 11 भारतीयों को ले जा रहे कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने रविवार, 12 जुलाई को ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाज़ GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. जहाज़ पर मौजूद 11 भारतीय नाविकों में से 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और चल रहे खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है.

16:06 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत महिलाओं को रोज़गार के लिए फ़ंड देंगे- सम्राट चौधरी

15:00 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में भी कमीशनखोरी और चोरी, 8 महीने का CCTV डिलीट कर दिया-अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में भी कमीशनखोरी और चोरी की और 8 महीने का CCTV डिलीट कर दिया गया.

14:47 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु, ट्रस्ट ने जारी किया आंकड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं का आंकड़ा जारी किया. श्रद्धालुओं के राम मंदिर में कम दर्शन को लेकर फैलाई जा रही अपवाह का मंदिर ट्रस्ट ने खंडन किया.

13:12 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी का पूरा हुआ इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का इंडोनेशिया आस्ट्रेलिय न्यूजीलैंड का सफल दौरा रहा. जापान की पीएम भी आईं. पीएम मोदी सेशल्स भी गए.

13:11 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया सीट से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया सीट से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा दिल्ली पहुंचे हैं.

12:23 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के ताज होटल में बम लगाने की धमकी से मचा हड़कंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'दाउद इब्राहिम ने ताज होटल में बम लगाया है।' रविवार अल सुबह मुंबई पुलिस के पास आए एक फोन कॉल ने पूरे पुलिस खेमे के अलर्ट मोड पर ला दिया। इस फोन के तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हुई और मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल की तलाशी ली। कई स्तर के जांच अभियान के बाद भी पुलिस को ताज होटल में कोई विस्फोटक सामग्री या फिर किसी घटना का सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने इस फोन कॉल को फर्जी घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, फोन नंबर की पहचान कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात करीब 12:13 पर नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम ने मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल में बम लगाया हुआ है। एक फोन कॉल पर यह जानकारी सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ऐक्टिव हुई और कोलाबा स्थित ताज होटल के लिए कई टीमें रवाना कर दीं। इसमें कोलाबा पुलिस, क्राइम ब्रांच और बॉम्ब स्क्वाड भी शामिल था।

11:53 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हल्द्वानी में तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, ये हादसा स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर की वजह से हुआ.

11:52 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र के पहले 19 जुलाई को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. 19 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे बुलाई बैठक बुलाई है.

10:52 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाहरी दिल्ली में रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आजमगढ़ और एक दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों शूटर दिल्ली में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। लेकिन इसी दौरान रोहिणी जिला पुलिस को उनके मूवमेंट के बारे में जानकारी मिली और उन्हें दबोच लिया गया।

10:45 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ करेंगे केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुंदरकांड के साथ सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत करेंगे. वो रोहिणी के जापानी पार्क में आज अरविंद केजरीवाल सुंदरकांड का पाठ करेंगे. सुबह 11.30 बजे अरविंद केजरीवाल जापानी पार्क पहुंचेंगे.

10:05 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रीवा में पति के शव को गैस सिलेंडर में रखने वाला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो निकला फर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को गैस सिलेंडर में भर दिया. लेकिन पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक और फर्जी निकला है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन ऐसे वीडियो और संदेश सोशल मीडिया पर साझा न करें.

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो का स्थानीय घटना से कोई संबंध नहीं है और सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह असत्य है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले वीडियो समाज में भ्रम और भय का माहौल पैदा करते हैं.

09:44 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में हॉस्टल का खाना खाने के बाद 40 छात्र बीमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा स्थित सोशल वेलफेयर र डिपार्टमेंट के हॉस्टल में रहने वाले 40 छात्र खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। जिनमें से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट मिताली सेठी ने शनिवार को शहादा के अस्पताल का दौरा करके छात्रों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चों में फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस के लक्षण पाए गए हैं।

09:20 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान और ओमान ने मस्कट में की बातचीत, होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शनिवार को मस्कट में अपने ओमान के समकक्ष सैयद बद्र अल-बुसैदी के साथ बातचीत की. इस बातचीत में आपसी संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय घटनाक्रमों और होर्मुज में समुद्री सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया. अराघची ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में बताया कि दोनों राजनयिकों ने तेहरान और मस्कट के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों के साथ-साथ व्यापक क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के अनुच्छेद 5 के तहत जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी चर्चा की, जबकि ओमान ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए कूटनीति के प्रति अपना समर्थन दोहराया.

09:20 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 शूटर्स पकड़े

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स पकड़े हैं.

08:43 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर जहरीले धुएं से घुटकर 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां लापालांग इलाके के एक कुएं के अंदर जहरीले धुएं के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को एक निजी निर्माण स्थल पर हुआ। राहत बचाव दल ने शनिवार को सभी शवों को बाहर निकाल लिया। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस प्रमुख विवेक सिएम ने बताया कि चार मजदूर कुएं से पानी निकाल रहे थे

08:09 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पहलगाम-शांगस में बादल फटा, अचानक आई बाढ़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने से एक नाले में अचानक बाढ़ आने के बाद कई होटल और मकान जलमग्न हो गए. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश हुई, जो स्थानीय स्तर पर बादल फटने के कारण हुई. वहीं चित्रगुल के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से नाला आरपत चित्रगुल शांगस में अचानक बाढ़ आ गई.

उन्होंने बताया कि बादल फटने के कारण अवूरा में एक नाले में अचानक बाढ़ आ गई और उफनते हुए पानी के कारण कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए, जिसके बाद पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई मकान भी प्रभावित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है.

07:17 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा के टोरंटो शहर में चल रहे एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान शनिवार शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. मिडटाउन टोरंटो में आयोजित हो रहे सालाना लैटिन सांस्कृतिक उत्सव 'सल्सा ऑन सेंट क्लेयर' फेस्टिवल के दौरान हुई इस मास शूटिंग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

टोरंटो पुलिस सर्विस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे के ठीक बाद सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के पास हुई. जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, मौके पर भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. पुलिस को घटनास्थल पर पांच लोग गोलीबारी का शिकार मिले, जिनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं तीन घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

06:42 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हल्द्वानी में गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 दोस्तों को कुचला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब दस बजे भीषण हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया. हादसे में चारों की मौत हो गई. जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे और गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव का 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा दोस्त थे.

06:16 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयशंकर ने वियतनाम में भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना पर दुख जताया है.X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना से बहुत दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.

06:14 (IST) 12 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम आज केंद्रीय योजनाओं और कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट रहे हैं. इसके साथ ही वो आज विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और घरेलू कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की विदेश यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट आए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में मेगा पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए. राम मंदिर चंदा चोरी और जमीन खरीदी में कथित घोटाले में दोषियों के खिलाफ सजा दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने देश भर में प्रधानमंत्री के नाम की चिट्ठी पर सिग्नेचर कैंपेन चलाया. केजरीवाल ने ऐलान किया है कि इस कैंपेन की शुरुआत 12 जुलाई को दिल्ली के रोहिणी में सुंदरकांड पाठ के साथ होगी. इसके बाद हजारों जगह पर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों से चिट्ठी पर सिग्नेचर कराए जाएंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola