हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की यात्रा खत्म करके भारत के लिए रवाना हो गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में मंदिर मार्ग पर जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Live Updates

23:41 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वियतनाम हादसे में मारे गए थॉमस के परिवार से मिलीं केरलम सरकार की मंत्री बिंदु कृष्णा

22:41 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक कुमार पांडा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की

21:33 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले नरोत्तम मिश्रा

20:39 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पाटन गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

20:08 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, 1 मजदूर की मौत

दिल्ली के जसोला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है.

19:27 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया

वियतनाम नाव हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास हर मुमकिन मदद कर रहा है.

18:28 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस समेत अन्य लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के चर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सुजीत बोस, आईएएस अधिकारी ज्योतिष्मान चट्टोपाध्याय, समुद्र बोस और अन्य के खिलाफ पीएमएलए (PMLA) के तहत कोलकाता की विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दाखिल की है।

17:45 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'सुखजिंदर रंधावा ने बिल्कुल ठीक कहा है कि कंप्रोमाइज लीडर कांग्रेस को बिल्कुल ही नहीं चाहिए'

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग ने कहा-''सुखजिंदर रंधावा ने बिल्कुल ठीक कहा है कि कंप्रोमाइज लीडर कांग्रेस को बिल्कुल ही नहीं चाहिए. सुखजिंदर रंधावा और वो काफी साल इकट्ठे रहे है और अगर कोई कॉम्प्रोमाइज होता तो इकट्ठे नहीं रह सकते थे.'' उन्होंने कहा कि कोई भी कॉम्प्रोमाइज लीडर स्लीपर सेल पार्टी में नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई लोगों पर दोष लगाते हैं कि वह बीजेपी के नेताओं से मिलते हैं कई लोगों पर दोष लगाते हैं कि वह उत्तर प्रदेश में किसी लीडर को मिलते है कई लोगों पर दोष लगते हैं कि वह झाड़ू के लोगो से मिलते है. राजा वारिंग ने साफ किया कि स्लीपर सेल और कॉम्प्रोमाइज लीडर पंजाब को बिल्कुल ही नहीं चाहिए, सुखजिंदर रंधावा तो किसी कंप्रोमाइज लीडर के साथ नहीं रह सकते और उनका मन मुटाव कुछ दिन पहले ही हुआ है जो जल्दी दूर हो जाएगा.

17:10 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बद्रीनाथ मंदिर दान मामले में कथित गबन की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बद्रीनाथ मंदिर पहुंची

16:44 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक अनुभवी नेता हैं भूपेश बघेल- राणा गुरजीत सिंह

15:50 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

15:01 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यनाड कल्लाडी टनल हादसे की जांच के लिए बनी 5 सदस्यों की कमेटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के CM वी.डी. सतीशन ने ट्वीट किया, "वायनाड कल्लाडी टनल हादसे की जांच के लिए डॉ. सी.पी. राजेंद्रन, डॉ. विष्णुदास और डॉ. पी. पुगाझेंडी समेत 5 लोगों की एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है।

पैनल कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन और एनवायरनमेंटल/फॉरेस्ट क्लीयरेंस के नियमों की जांच करेगा। फाइनल रिपोर्ट आने तक साइट पर सभी कंस्ट्रक्शन के काम रोक दिए गए हैं।"

14:31 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की.

14:29 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आप भारतीय समुदाय में सुपरहिट हैं, न्यूजीलैंड के नेता की जमकर की तारीफ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑकलैंड में कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महामहिम, आप भारतीय समुदाय के बीच सुपर-हिट और बेहद लोकप्रिय हैं और आपने यह साबित भी कर दिया है. भारत के स्वतंत्रता दिवस पर क्रिस हिपकिंस के साथ ‘मस्त कलंदर’ गाने पर आपकी डांस परफॉर्मेंस वायरल हो गई थी. आपने सचमुच भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है.”

12:54 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में भारी बारिश ने मचाया कहर!

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से न्यू शिमला के पास राजहाना गांव इलाके में गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा.

12:00 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में UCC के लिए बनाई समिति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल यूनिफॉर्म सिविल कोड, 2026 बिल के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए 9 सदस्यों की एक समिति बनाई गई है.

11:59 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि का किया कमीशन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि का कमीशन किया.

11:14 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद: पार्किंग में खड़ी स्कूल बस में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद के पार्किंग में खड़ी स्कूल बस में भीषण आग लग गई. यहां आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

10:43 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे राम मंदिर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर पहुंच गए हैं.

10:16 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर, नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेस (NCBC) की चेयरपर्सन साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, 'चूंकि एक SIT बनाई गई है और जांच चल रही है, इसलिए नतीजे आने तक सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए.'

बद्रीनाथ चंदे के विवाद पर वह कहती हैं, 'यह अच्छी बात है कि ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. कम से कम इनका खुलासा तो हो रहा है. जांच होगी, और एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद, कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा, चाहे वह जगह या सेक्टर कोई भी हो. मुझे लगता है कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी गलत हरकतें करना बहुत बड़ा पाप है.'

09:59 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑकलैंड में पीएम मोदी के सम्मान में गाला लंच का किया गया आयोजन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में ‘गाला लंच’ का आयोजन किया. प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में हैं. वे आज नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

09:45 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NPPA ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत बढ़ाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन 300 IU/ml इंजेक्शन (1 ml) की अधिकतम कीमत 112.19 से बढ़ाकर 119.48 रुपये कर दी है.

09:23 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कॉलर ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके धमकी दी है. मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को इस धमकी की जानकारी दी है. दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने उत्तरी जिला पुलिस को जानकारी दी है. जांच के बाद उत्तरी जिला पुलिस ने कॉल को हॉक्स घोषित किया है.

08:40 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई फर्जी लूट की गुत्थी, ₹36 लाख बरामद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर जिला पुलिस ने वजीराबाद थाना क्षेत्र में दर्ज एक कथित लूट के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि लूट की वारदात पूरी तरह से मनगढ़ंत थी. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से ₹36 लाख की राशि भी बरामद कर ली है.

08:39 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोल्हापुर जिले के शेळेवाडी के पास आज तड़के करीब 4 बजे मुंबई से गारगोटी जा रही एक एर्टिगा कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. कार में चालक समेत छह लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट नहीं हुई. स्थानीय नागरिकों, जिला आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा क्रेन की सहायता से वाहन भी निकाल लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं कोल्हापुर के पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया.

08:29 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: साझा भविष्य के लिए नया संकल्प, न्यूजीलैंड में बोले पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूजीलैंड में बिजनेस और स्पोर्ट्स से जुड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और न्यूज़ीलैंड के संबंध एक अहम मोड़ पर हैं. आज हम अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के मजबूत आधार से जोड़ रहे हैं. ये न केवल एक कूटनीतिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे साझा भविष्य के लिए एक नया संकल्प भी है.”

07:49 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर BJP समर्थकों का प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के दतिया में NH-44 पर गाड़ियां फंसी हुई हैं. राज्य के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP से टिकट न मिलने के बाद उनके समर्थकों ने भारी विरोध-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी.

07:17 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 12 करोड़ लोगों को ड्रग्स के खिलाफ शपथ दिलाएंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 अगस्त को नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के मौके पर 12 करोड़ से अधिक नागरिकों ड्रग्स के गलत इस्तेमाल के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक शपथ दिला सकते हैं।

एक बयान में कहा गया है कि इस देशव्यापी सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

संयुक्त सचिव (ड्रग रोकथाम) संदीप रेवाजी राठौड़ ने इस संबंध में कार्यान्वयन रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की अध्यक्षता की।

06:37 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, 'आज यहां आपकी मेजबानी करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है. यह सचमुच एक ऐतिहासिक घटना है—जिसके बारे में हमने कल रात भी बात की थी—क्योंकि 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है. यह यात्रा न्यूजीलैंड-भारत संबंधों में भी एक अहम पड़ाव है. जब मैंने पिछले साल (भारत का) दौरा किया था, तो आपने और आपके प्रतिनिधिमंडल ने मेरा बहुत गर्मजोशी और उदारता से स्वागत किया था, और इसलिए मुझे यहां आपका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हमारे संबंधों के लिए और इसमें आपके व्यक्तिगत योगदान के लिए आपका धन्यवाद.'

06:18 (IST) 11 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) की यात्रा खत्म करके भारत के लिए रवाना हो गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में मंदिर मार्ग पर जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. पंजाब कांग्रेस के अंतर्कलह को सुलझाने के लिए आज पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के बीच अहम बैठक हुई.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola