Live Updates
23:41 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी Auckland में प्रधानमंत्री Luxon से द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा के आखिरी दिन शनिवार को New Zealand की राजधानी Auckland में प्रधानमंत्री Luxon से द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे।

23:32 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

---विज्ञापन---

22:59 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृहमंत्री अमित शाह जुलाई में दूसरी बार बंगाल दौरे पर आएंगे

गृहमंत्री अमित शाह जुलाई में दूसरी बार बंगाल दौरे पर आएंगे. 18-19 जुलाई को प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम में संक्राइल में अमूल के नए प्लांट की आधारशिला रखना और संगठनात्मक बैठकें शामिल हैं.

22:23 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया से प्रत्याशी बनाने का दिया पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम

डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया से बीजेपी प्रत्याशी ना बनाने पर पार्टी के कुछ सदस्यों ने आलाकमान को अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि अगर नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे. इस्तीफा देने वालों में जिला अध्यक्ष भाजपा, सभी जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया और बड़ौनी के सभी पार्षदगण, दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

22:07 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आने वाला समय आसान नहीं- राजनाथ सिंह

19:55 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम पहुंचे

---विज्ञापन---

18:55 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने मध्य प्रदेश की दतिया सीट से आशुतोष तिवारी और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है

17:22 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे पीएम मोदी

---विज्ञापन---

16:44 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागदा में उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड फोरलेन कॉरिडोर की आधारशिला रखी

16:19 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में बारिश की वजह से उखड़ गया पेड़

---विज्ञापन---

14:55 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के मामलों में एक्टर राजपाल यादव की सजा को बरकरार रखा है। हाई कोर्ट ने राजपाल को 3 महीने के लिए जेल भेज दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आदेश सुनाते हुए कहा कि राजपाल यादव को अपना वादा पूरा करने के कई मौके दिए गए, लेकिन वे नाकाम रहे। राजपाल को 7 केसों में से हर एक में हुई 3 महीने की साधारण कैद की सजा काटनी होगी और हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भरना होगा।

14:45 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गांधीनगर में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

गांधीनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। ​अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को अगले तीन महीनों में भावनगर तक बढ़ाने का काम शुरू होगा।

​मुख्यमंत्री ने पालनपुर-सामखियाली मार्ग के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया। जमीन अधिग्रहण को आसान बनाने के लिए गैर-कृषि (NA) अनुमति को 60 दिनों के लिए रोकने के ‘गुजरात मॉडल’ की गडकरी ने सराहना की।​पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को काटने के बजाय उसी रोड पर दूसरी जगह ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

---विज्ञापन---

13:54 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में बारिश के पानी में बहे युवक

गुजरात के सूरत के सरथाणा जकातनाका आउटर रिंग रोड के पास पानी के तेज बहाव में युवकों के बह जाने की एक बेहद दुखद दुर्घटना सामने आई है। ​प्रशासन और स्थानीय टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बहे गए युवकों में से एक अल्पेशभाई देसाई का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे युवक संदीपभाई चौवटिया की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों द्वारा युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

13:29 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दे सकेगी विजय सरकार

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर भगदड़ के मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस सी.वी. कार्तिकेयन और जस्टिस आर. शक्तिवेल की बेंच ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम(टीवीके) सरकार को बड़ी अंतरिम राहत दी है। लेकिन हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी होंगी और मामले के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगी।

---विज्ञापन---

12:53 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू से 8796 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 33 विदेशी श्रद्धालुओं सहित कुल 8,796 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा 2 जुलाई से शुरू होने के बाद अब तक 1.71 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को रवाना हुए जत्थे में 6,046 पुरुष, 2,042 महिलाएं, 228 साधु, 56 साध्वियां, 10 बच्चे, एक ट्रांसजेंडर श्रद्धालु तथा 33 विदेशी श्रद्धालु शामिल थे। यह जत्था 354 वाहनों में कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

12:24 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन ट्रांसफर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन राशि सीधे ट्रांसफर की है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कुल 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने दोनो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव की मौजूदगी में मासिक पेंशन राशि खाते में ट्रांसफर की।

---विज्ञापन---

11:48 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर की जमानत पर आज भी नहीं आया कोई फैसला

बिहार के खान सर की जमानत पर आज भी कोई फैसला नहीं आया है। डिस्ट्रिक्ट जज की अनुपस्थिति के कारण फैसला टल गया है। खान सर और उनके 5 सहयोगियों पर आज फैसला आना था। पिछली सुनवाई के दौरान फैसला रिजर्व भी रखा गया था।

11:32 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से कथित रूप संपर्क में रहने वालों पर ATS की करवाई हुई है। कई लोकेशन पर महाराष्ट्र ATS का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, मीरारोड, सांगली, सतारा, छत्रपति शंभाजी नगर सहित कई जगह पर ATS की छापामारी चल रही है। पाकिस्तानी गैंस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से कथित संपर्क के मामले में महाराष्ट्र में और से ज़्यादा लोग एटीएस के रडार पर हैं, इसी मामले में छापेमारी चल रही है।

---विज्ञापन---

11:03 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर सुनवाई होगी। इसके लिए 13 जुलाई की तारीख तय की गई है। सोमवार को RJD सांसद सुधाकर सिंह की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता के द्वारा CBI जांच, Court Monitored Enquiry और Independent Audit की मांग की गई है।

10:26 (IST) 10 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिर्डी में साईं बाबा के VIP दर्शन अब महंगे हो गए

महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 300 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 200 रुपये था। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के CEO गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी आते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए संस्थान लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बना रहा है। संस्थान के मुताबिक, VIP प्रोटोकॉल दर्शन और सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस समान होने के कारण लंबे समय से भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही थी। इसी वजह से केवल VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सामान्य सशुल्क दर्शन की व्यवस्था और उसकी फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरें आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू होंगी और इसके बाद जारी होने वाले सभी नए VIP दर्शन पास 300 रुपये की नई दर पर उपलब्ध होंगे। संस्थान का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विशेष ब्रेक दर्शन सुविधा का लाभ लेते हैं, जबकि सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए VIP और सामान्य दर्शन व्यवस्था के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ अहम सुनवाई होगी। सोनम सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करके अपना पक्ष रख चुकी है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा समाप्त करके न्यूजीलैंड की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए निकल गए हैं, जहां वे ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता करेंगे।

---विज्ञापन---

इधर कांग्रेस ने आज से राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान शुरू किया है। उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज करूर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जन-संवाद कार्यक्रम (मक्कल संदिप्पु) में हिस्सा लिया और पिछले साल करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

---विज्ञापन---

वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या और बस्ती दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अयोध्या के बीकापुर में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद राम मंदिर से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक भी ली।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---