Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान कल पहुंचेगा भारत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मिली जानकारी के अनुसार, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान कल भारत लाया जा रहा है. वह कल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा. दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी. कुख्यात गैंगस्टर NIA का भी वांटेड है. आरोपी हरियाणा की जेल में बन्द कौशल चौधरी गैंग का गैंगस्टर है. साहिल चौहान ने विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाई है. विदेश से डिपोर्ट होकर दिल्ली एयरपोर्ट आ रहा है. हाल में सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा पुलिस विदेश में उसे गिरफ्तार करवाया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का निर्देश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के 123-करीमगंज उत्तर विधानसभा क्षेत्र (AC) के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का निर्देश दिया गया है। यह पुनर्मतदान 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को होना निर्धारित है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेडी वेंस जल्द पहुंचेंगे इस्लामाबाद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance की Air Force 2 (C-32A) विमान के शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक रडार ट्रैकिंग बाधित है.
इससे पहले कई USAF C-17 Globemaster विमान नूर खान एयरबेस पर उतर चुके हैं, जो अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सपोर्ट के लिए हैं. यह यात्रा मध्य पूर्व में नाजुक युद्धविराम को बनाए रखने के लिए ईरान प्रतिनिधिमंडल के साथ उच्चस्तरीय वार्ताओं के लिए आ रही है लेकिन ईरानी प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम के बारे में अब तक कुछ नहीं पता. Vance, Budapest से सीधे आ रहे हैं, साथ में राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर हैं.
अमेरिकी गुप्तचर सेवा Secret Service पहले ही इस्लामाबाद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था कर चुकी है और शनिवार की बैठक के लिए के लिए होटल की चाक चौबंद सुरक्षा कर दी गईं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जाति आधारित जनगणना रोकने से जुड़ी याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने आज जाति आधारित जनगणना रोकने से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है। जाति आधारित जनगणना को रोकने के अलावा याचिका में संसाधन वितरण को जनसंख्या नियंत्रण से जोड़ने और एकल बच्चा नीति को प्रोत्साहन देने वाली पॉलिसी बनाने हेतु सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वयं पेश हुए याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में प्रयुक्त भाषा पर तीखी आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा - आप लोग यह बदतमीजी वाली भाषा कहां से लाते हैं और कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद के रेप और मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर मामले में गहरी चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस भेजा है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर और नंदग्राम थाने के SHO को तलब किया है। कोर्ट ने पीड़ित बच्ची को भर्ती करने से इनकार करने वाले निजी अस्पतालों को भी नोटिस भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की चाय पर चर्चा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची। यहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों के साथ हस्ताक्षर किए। देश और प्रदेशों में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला महिला शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की बेटियों को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के लिए BJP का 'भरोसा पत्र' जारी
पश्चिम बंगाल के लिए BJP ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है, जिसे 'भरोसा पत्र' नाम दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेनिफेस्टो जारी किया। अब वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक रोड भी करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP की फाइनल वोटर लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर्स हैं। इनमें से 7,30,71,061 पुरुष वोटर्स हैं और महिला वोटरों की संख्या 6,09,09,525 है। 4206 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 6 जनवरी के डेटा के आधार पर नए वोटरों में 84 लाख की वृद्धि हुई है। वहीं प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया 166 दिन चली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बने
नीतीश कुमार आज राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। वे संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण की। ललन सिंह, संजय झा, सम्राट चौधरी, रामनाथ ठाकुर, राजीव प्रताप रूडी भी संसद पहुंचे।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत मिली
असम CM की पत्नी के 'पासपोर्ट' विवाद पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत मिली है। उन्हों तेलंगाना हाई कोर्ट से एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिली है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की उस याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था., जिसमें उन्होंने असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा की मांग की थी। यह मामला मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के खिलाफ कथित तौर पर मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाने के लिए दर्ज किया गया था।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के हंसराज कॉलेज फेस्ट में झड़प और मारपीट का वीडियो वायरल
दिल्ली के उत्तरी जिले के थाना मौरिस नगर क्षेत्र स्थित हंसराज कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रों के बीच झड़प और मारपीट होती दिखाई दे रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, बीते दिन कॉलेज में आयोजित फेस्ट के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें कुछ को मामूली चोटें भी आई हैं। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो में किए जा रहे चाकूबाजी के दावों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी तरह का चाकू या धारदार हथियार इस्तेमाल नहीं हुआ। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: होर्मूज स्ट्रेट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 पोस्ट
होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े राष्ट्रपति ट्रंप की 2 सोशल मीडिया पोस्ट ने भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी है। ट्रुथ सोशल पर पहले पोस्ट से ईरान के द्वारा टैक्स वसूले जाने पर नाराजगी जाहिर की गई है। लेकिन दूसरे पोस्ट में ट्रंप इस बात पर खफा दिखते हैं कि आखिर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों को निकलने की इजाजत क्यों दे रहा है। इस्लामाबाद में चर्चा से पहले भ्रम की यह स्थिति एक बात स्पष्ट कर रही है कि होमुज के भविष्य के संचालन में अमेरिका अपनी भूमिका भी देख रहा है।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्वी दिल्ली में व्यापारी के साथ लूटपाट
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके देर रात शॉप से घर लौटे व्यापारी के साथ लूट हुई है। बंदूक की नोक पर बैग में रखे 3 लाख नगद लूट कर आरोपी फरार हो गए। विरोध करने पर भागते हुए गार्ड परफायरिंग की गई, जिसमें गार्ड बाल-बाल बच गया। व्यापारी के बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों की बाइक में टक्कर भी मारी, लेकिन लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। मधु विहार निवासी अनिल कुमार गुप्ता की नोएडा में किराना होलसेल की दुकान है।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मिलकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे। मामला तब सामने आया जब NCRP पोर्टल पर गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने 13,200 की ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच शुरू की तो एक बैंक अकाउंट सामने आया जिसमें अलग-अलग राज्यों से ठगी का पैसा आ रहा था।जब उस अकाउंट के मालिक पवन कुमार को पकड़ा गया तो उसने खुलासा किया कि वह कमीशन के बदले अपना बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने देता था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस फर्म तक पहुंची।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी
भगवंत सिंह मान सरकार की एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को फॉलो करते हुए पंजाब पुलिस ने कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को गिरफ्तार किया है, जिसे मिडिल ईस्ट से लाया गया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC सेल के जरिए मेहरो को गिरफ्तार किया गया। कमल कौर की डेड बॉडी 11 जून, 2025 को बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल की पार्किंग में मिली थी।
पोस्टमॉर्टम में कन्फर्म हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मेहरो के तीन साथी जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रंजीत सिंह भी मर्डर में शामिल थे, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मर्डर के बाद मेहरो दुबई भाग गया था और काफी समय से वहीं रह रहा था। 7 फरवरी को बठिंडा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
10 April Aaj Ki Taaza Khabar: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हादसे में 6 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसा देररात करीब 11 बजे हुआ था। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आमने-सामने की टक्कर में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 10 अप्रैल दिन शुक्रवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज नीतीश कुमार बतौर राज्यसभा सांसद शपथ ग्रहण करेंगे। आज शाम को ही बिहार में BJP कोर ग्रुप मीटिंग में बिहार के नए मुख्यमंत्री पर फैसला होगा। वहीं आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी, जिसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन और प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के लिए संकल्प पत्र जारी करेंगे और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर डेबरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं शाम 5 बजे खड़गपुर में रोड शो करेंगे। उधर मथुरा में श्रीकृष्ण जनमभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
33 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
52 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines