हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: अफगानिस्तान में फिर भूकंप से दहल उठी ज़मीन, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके

Aaj Ki Taaza Khabar: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से 3 जुलाई 2026 तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. शिक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की बैठक सुबह 10:30 बजे होगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:58 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर हुआ.

23:31 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सागरपुर पार्क विवाद में पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

सागरपुर थाना क्षेत्र में 30 जून 2026 को हुए विवाद के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक, पार्क में दो पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़े की घटना सामने आई थी. मामले की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना सागरपुर में FIR संख्या 373/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 126(2) और 3(5) के तहत दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

23:05 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

22:23 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने से भारी नुकसान

21:30 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर के कई हिस्सों में हुई तेज़ बारिश

20:50 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है

20:02 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

19:06 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए BJP और कांग्रेस को भेजा न्योता

ईरान ने भारत को अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए आमंत्रित किया है. अब इस आमंत्रण में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस को भी शामिल किया गया है. बीजेपी के नितिन नबीन और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे को ईरानी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम के लिए बुलाया है. केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिनिधि दल में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) Syed Ata Hasnain और विदेश मामलों के राज्य मंत्री Pabitra Margherita शामिल किए गए हैं. यह प्रतिनिधिमंडल 5 से 9 जुलाई के बीच होनेवाले समारोह में शिरकत करेगा.

18:07 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने प्रस्तावित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की

17:26 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वलसाड के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई

16:48 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में भरा पानी

16:34 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के नैनीताल में कई हिस्सों में हुई बारिश

16:07 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हुई

15:38 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के डांग में हुई तेज बारिश

14:52 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RSS की प्रांत प्रचारक बैठक अगले हफ्ते कर्नाटक में

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक अगले हफ्ते कर्नाटक में होगी. कर्नाटक के बेलगाम में संघ के प्रांत प्रचारकों की बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच होगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत देश भर के प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होंगे. बैठक में सालभर चलने वाले संघ के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी. साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है.

13:42 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में बनेगा नया राजनीतिक फ्रंट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में नया राजनीतिक फ्रंट बनाया जाएगा. सीएम जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने सभी सहयोगी दलों की बैठक बुधवार को होगी. इसमें साथी दलों के साथ मिलकर एक नए गठबंधन का नाम तय होगा.

12:33 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने राम के नाम पर राजनीति और लूट दोनों की हैं- संजय राउत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, '...अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता हैं; वे लोगों के मन में उठने वाले मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल पूछते हैं... चंदा पेटी से करोड़ों रुपये लूटे गए. वे पैसे कहां गए? किसने लिए? भारतीय जनता पार्टी ने राम के नाम पर राजनीति और लूट, दोनों की हैं. जो भी आवाज उठाता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है..."

12:09 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM योगी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दी बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.'


12:04 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में कल से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. मुंबई के लिए आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और शहर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है, आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर 4.22 मीटर ऊंची हाई टाइड आने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से समुद्र किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है.

11:41 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बढ़ा SIT का समय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में चंदा चोरी की जांच को लेकर गठित SIT का टाइम बढ़ाया जाएगा. 15 जुलाई तक का समय बढ़ाया जाएगा. साथ ही जांच का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है.

11:19 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरानः खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए आचार्य लोकेश को न्यौता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जैन संत आचार्य लोकेश को ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

10:59 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोडा जिले में बादल फटने से फ्लैश फ्लड, कई सड़कें अवरुद्ध

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा के कलालगिसर क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई, जिससे अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भारी मलबे के कारण क्षेत्र की कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं.

लगातार हो रही वर्षा के चलते प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. संबंधित विभाग सड़क संपर्क बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने में जुटे हैं.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम सामान्य होने और सड़क संपर्क बहाल होने तक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें.

10:41 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 5 जुलाई को होगा RJD का स्थापना दिवस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का स्थापना दिवस आधिकारिक तौर पर 5 जुलाई को है, लेकिन पार्टी ने इसका जश्न आज से ही शुरू कर दिया है. पटना स्थित RJD प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल है. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट रहे हैं और पार्टी कार्यालय को सजाया गया है.

करीब दोपहर 12 बजे लालू यादव और तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय पहुंचने की संभावना है. दोनों नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं और स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे.

पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

10:02 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, 5 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई. घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौत की सूचना है. खंती में बस पलटने से 5 से ज्यादा सवारियां भी चोटिल हुई हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य चल रहा है. मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया गया है. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के 230.800 माइल स्टोन पर यह हादसा हुआ.

09:48 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आशुतोष दीक्षित बने वायुसेना के उप प्रमुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया.

08:52 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मान सरकार ने पूरी की अपनी आखिरी गारंटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2022 के चुनाव से पहले AAP ने 5 गारंटिया दी थी. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज धुरी में 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत करेंगे. आज से पंजाब की महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री योजना का वेब लिंक लॉन्च करेंगे. अब तक योजना के तहत करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है. जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1000 व अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की सम्मान राशि मिलेगी. बाद में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा. तीन महीने की सम्मान राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होगी.

08:29 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है. आज से दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2930 रुपये होगी। 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी आज से 13 रुपये की कमी की गई है. दिल्ली में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये होगी: सूत्र

08:21 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऊर्जा पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक 1 जुलाई को होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऊर्जा पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक 1 जुलाई, 2026 को सुबह 11:30 बजे संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन में होगी.

बैठक का एजेंडा इस प्रकार है:

'देश में पवन ऊर्जा क्षेत्र का मूल्यांकन' विषय पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (NIWE) के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी जाएगी.

शिवसेना सांसद श्रीरंग अप्पा चंदू बार्ने इस समिति के अध्यक्ष हैं.

07:52 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से हो सकता है शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र से जुड़ी जानकारी सामने आई है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और यह करीब तीन हफ्ते तक चल सकता है. हालांकि कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की तरफ से अभी इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है.

आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्र में 20 बैठकें होती हैं और यह चार हफ्तों तक चलता है. लेकिन पहले भी ऐसा हो चुका है जब सत्र इससे छोटा रखा गया हो. इस बार भी अधिकारियों के मुताबिक सत्र तीन हफ्तों का हो सकता है.

07:50 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RLD संसदीय पार्टी बोर्ड के अध्यक्ष बने केसी त्यागी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केसी त्यागी को केंद्र में सत्तारुढ़ एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) की संसदीय पार्टी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.

07:50 (IST) 01 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दौसा में एक्सप्रेसवे पर हादसा, 8 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित ने हादसे को लेकर कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस के ट्रक से टकराने और उसमें आग लगने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए.

Aaj Ki Taaza Khabar: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से 3 जुलाई 2026 तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. शिक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति की बैठक सुबह 10:30 बजे होगी.

वहीं, मानसून सत्र से जुड़ी जानकारी सामने आई है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और यह करीब तीन हफ्ते तक चल सकता है. हालांकि कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की तरफ से अभी इस पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है.

VB-G RAM G: आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू

केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ (वीबी-जी राम जी एक्ट) को 1 जुलाई से लागू कर दिया है. इसके साथ ही सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में भी बढ़ोतरी की है. अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये हो गई है. यानी औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है. उन्होंने ट्रस्ट में भगवान श्रीराम के वंशजों, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों के परिजनों और आंदोलन से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का विश्वास और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola