नीतीश कुमार 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे, जिसके साथ बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की शुरुआत होगी। सूत्रों के अनुसार, वे 12-13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद 15 अप्रैल तक बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. शाहजहांपुर के जलालाबाद में चकरोड पर बने मकान को ढहाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो को बचा लिया, लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है. दूसरी ओर, फर्रुखाबाद में बीमारी से तंग आकर चांदनी नामक महिला ने फांसी लगा ली. बचाव के लिए आई अपनी छोटी बहन को उसने दांतों से काट लिया और फंदे पर झूल गई. इन दोनों घटनाओं ने स्थानीय इलाकों में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यूपी के 20 शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति
उत्तर प्रदेश पुलिस की यातायात शाखा ने राज्य के 20 प्रमुख जिलों के 172 मार्गों पर ‘सिटी-रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन’ (C-RTC) योजना शुरू की है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा और वाराणसी जैसे शहरों में लागू इस पहल के तहत हर मार्ग के लिए एक समर्पित ‘मार्ग प्रबंधक’ नियुक्त किया गया है. जाम से निपटने के लिए तकनीक और प्रबंधन के 5E मॉडल के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाएगा, जिससे रियल-टाइम डेटा और यात्रा समय की निगरानी संभव होगी. इस स्मार्ट रणनीति का उद्देश्य यात्रा के समय को घटाना, ईंधन की बचत करना और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता सुगम बनाना है. एक महीने बाद इस योजना के परिणामों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में MSME और इंश्योरेंस सेक्टर के लिए बड़े राहत पैकेज पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में लघु उद्योगों के लिए ₹2.25 लाख करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना और इंश्योरेंस प्रीमियम के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए विशेष फंड का प्रस्ताव शामिल है।
पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने नामांकन रैली के बाद जीत का भारी भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि खड़गपुर की रैली ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया है और युवाओं को अब यह समझ आ गया है कि उनका भविष्य केवल बीजेपी के साथ सुरक्षित है. घोष ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में न तो काम है, न व्यापार और न ही कानून-व्यवस्था, जिसके कारण युवाओं को मजबूरन दूसरे राज्यों में प्रवासी मजदूर बनकर जाना पड़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस बार खड़गपुर में बीजेपी की जीत निश्चित है और पूरे बंगाल में परिवर्तन की एक बड़ी लहर चल रही है जो सत्ता पलट कर देगी.
#watch खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "खड़गपुर में जो नामांकन रैली हुआ था उससे पूरा वातावरण बदल गया है। युवा को समझ आ गया है अगर बीजेपी यहां नहीं आई तो इन्हें प्रवासी मजदूर बनकर सभी जगह जाना होगा। यहां न… https://t.co/bwskLZ44n8 pic.twitter.com/WQhIKH9rHH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं. शाहजहांपुर के जलालाबाद में चकरोड पर बने मकान को ढहाने पहुंची प्रशासन की टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने पेड़ से लटककर खुदकुशी की कोशिश की.










