---विज्ञापन---

देश

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 किलो सिलेंडर की दोगुनी होगी सप्लाई

मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो FTL गैस सिलेंडर की दैनिक आपूर्ति दोगुनी करने का निर्देश दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

मिडिल ईस्ट में जंग को 1 महीना से ज्यादा का समय हो गया है। इसका असर एशियाई देशों में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर भी खूब देखने को मिल रहा है। हालांकि हर देश की सरकार इससे निपटने का प्रयास कर रही है। इसी बीच भारत की केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बडडी राहत दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो FTL गैस सिलेंडर की दैनिक आपूर्ति दोगुनी करने का निर्देश दिया है।

विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि यह सप्लाई राज्य सरकारें सिविल सप्लाई विभाग के जरिए OMCs की मदद से सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुंचे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान पर हुआ हमला, IRGC अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर पर US ने बरसाए बंकर-बस्टर बम

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय जहाजों की स्थिति में सुधार हो रहा है। अब तक 7 एलपीजी टैंकर भारत पहुंच चुके हैं, जिनमें शिवालिक, नंदा देवी, पाइन गैस, जग वसंत, बीडब्ल्यू टीवाईआर, बीडब्ल्यू ईएलएम और ग्रीन सांवरी शामिल हैं। ये जहाज लगभग 6.5 लाख टन एलपीजी लेकर आए हैं।

---विज्ञापन---

ईरान और इजरायल के बीच तनाव के कारण भारत में एलपीजी की किल्लत है। भारत अपनी जरूरत का 85-90% एलपीजी आयात करता है, जिसमें से अधिकांश हिस्सा होर्मुज जलमार्ग से गुजरता है। इस मार्ग पर तनाव के कारण एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाए हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन 36% बढ़ाया गया है और दूसरे देशों से आयात बढ़ाया जा रहा है। रोजाना 50 लाख एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हो रहे हैं और सप्लाई मजबूत है।

यह भी पढ़ें: रेस्क्यू के लिए कोई रनवे नहीं, दलदली खेत को बनाया बेस… ट्रंप ने खुद बताया- कैसे बचाया

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2026 09:50 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola