Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा नाइट क्लब फायर मामले में अजय गुप्ता गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा पुलिस ने इस मामले से जुड़े एक और आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है. उसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था. जब पुलिस टीम उसके घर गई तो वह फरार मिला, अरेस्ट वारंट लिया गया. उसे अब दिल्ली में हिरासत में लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मेहुल चोकसी को झटका, बेलजियम की अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Belgium की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवर को भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकशी की प्रत्यर्पण के खिलाफ की गई अपील खारिज कर दी. सर्वोच्च न्यायलय के इस फैसले के बाद चोकसी के भारत प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है.
चोकसी ने अक्टूबर में Antwerp की अपील कोर्ट द्वारा प्रत्यर्पण को सही ठहराते हुए फैसले खिलाफ सर्वोच्च न्यायलय का दरवाज़ा खटखटाया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में खुले में कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए खुले में कूड़ा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.
जिला प्रशासन तथा MCD और NDMC को खुले में कूड़ा जलाने वालों पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाने का अधिकार प्रदान किया गया है, ताकि ऐसे मामलों में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: वाराणसी में पकड़ी गई बैन कफ सिरप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी में बड़ी मात्रा में बैन कफ सिरप जब्त किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नैनीताल में एक बिल्डिंग में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नैनीताल में एक बिल्डिंग में आग लग गई. कई फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन राजेश वारियर ने पीएम मोदी से की मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कॉग्निजेंट के CEO, रवि कुमार एस. और कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, राजेश वारियर को PM मोदी से मिलने का खास मौका मिला. इस दौरान उन्होंने AI को तेजी से अपनाने और AI की क्षमताओं और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने पर एक प्रेरणा देने वाली बातचीत की. हमारे CEO ने प्रधानमंत्री को कॉग्निजेंट के भारत के प्रति लगातार कमिटमेंट की भी पुष्टि की और उन्हें उभरते शहरों में विस्तार करने की हमारी योजनाओं के बारे में बताया ताकि समान विकास और टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जा सके.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली बम ब्लास्ट में एक और आरोपी गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज पिछले महीने हुए दिल्ली बम ब्लास्ट केस में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. बारामूला (J&K) के डॉ. बिलाल नसीर मल्ला, RC-21/2025/NIA/DLI केस में गिरफ्तार होने वाला 8वां आरोपी है. उसे दिल्ली से आई NIA टीम ने पकड़ा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IDFC फर्स्ट बैंक पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका विमेंस के खिलाफ आने वाली IDFC फर्स्ट बैंक पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए इंडिया की टीम चुनी है.
इंडिया की टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (WK), जी कमलिनी (WK), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हमने अपने नेटवर्क पर ऑपरेशन फिर से शुरू किया- इंडिगो
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो कन्फर्म करता है कि नेटवर्क में कई दिनों तक काफी और लगातार सुधार के बाद, हमने अपने नेटवर्क पर अपना ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि हमारी वेबसाइट पर पब्लिश सभी फ्लाइट्स एक एडजस्टेड नेटवर्क के साथ ऑपरेट करने के लिए शेड्यूल हैं. साथ ही, एयरपोर्ट पर फंसे लगभग सभी बैग हमारे कस्टमर्स तक पहुंचा दिए गए हैं और टीमें बाकी बैग्स को जल्द से जल्द पहुंचाने पर काम कर रही हैं. आज, हम अपने नेटवर्क के सभी 138 स्टेशनों को जोड़ते हुए 1800 से ज़्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट कर रहे हैं, और कल लगभग 1900 फ्लाइट्स उड़ाने का प्लान है. हमने अपने ऑपरेशन्स को ऑप्टिमाइज किया है, और हमारा ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी नॉर्मल लेवल पर वापस आ गया है. हमने अपने कस्टमर्स के लिए कैंसलेशन पर पूरा रिफंड पाने के प्रोसेस को भी ऑटोमेट कर दिया है ('कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा' के साथ) हमारी वेबसाइट पर एक आसान प्रोसेस के जरिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा हादसे के बाद 21 शव परिजनों को सौंपे- गोवा DIG
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा नाइट क्लब में आग लगने की घटना पर गोवा पुलिस की DIG वर्षा शर्मा ने कहा, 'यह बहुत दर्दनाक हादसा था जिसमें 25 लोगों की जान चली गई. लाशों की पहचान करने, पोस्टमॉर्टम करने, लाशों को समय पर रिश्तेदारों को सौंपने और जांच के साथ-साथ...आरोपियों पर तुरंत चार्ज लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हमने मालिकों के खिलाफ LOC जारी करके तुरंत कार्रवाई की. हमें पता चला है कि क्लब के मालिक फुकेट में हैं, और हम CBI और इंटरपोल की मदद से कार्रवाई कर रहे हैं. हमारी टीमें दिल्ली में मौजूद हैं. हम आने वाले सीजन को देखते हुए रेस्टोरेंट को सलाह और गाइडलाइन जारी कर रहे हैं, पैदल गश्त कर रहे हैं. कुल 21 लाशें सौंप दी गई हैं, 2 बाकी हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फिल्म डायरेक्टर भट्ट पर पुलिस का शिकंजा
फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा हादसा, 4 छात्रों की मौत
यूपी के सागर में कानपुर हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रोजवेज के ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए बड़ी राहत
यूपी में रोडवेज में संविदा चालकों/परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इन्हें 14 से सात पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान परिवहन निगम द्वारा एक जनवरी 2026 से किया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जस्टिस GR के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
DMK समेत विपक्षी सांसदों ने आज जस्टिस G.R. स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा स्पीकर को दिया। इसपर करीब 100 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ नोटिस दिया। जस्टिस स्वामीनाथन ने पहले सुब्रमणिया स्वामी मंदिर प्राधिकरण को निर्देश दिया था कि वे दीपथून या सर्वे पिलर के पास दीपक जलाने का इंतजाम करें, जो सिकंदर दरगाह के निकट है। DMK का कहना है कि ऐसे आदेश से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व CJI पर जूता उछाने वाले वकील के साथ मारपीट
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील राकेश किशोर, जिन्होंने हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर जूता फेंक कर हंगामा किया था, उन्हें कोर्ट परिसर में ही कुछ वकीलों ने चप्पलों से पीटा। राकेश किशोर कोर्ट में मौजूद थे। तभी कुछ वकीलों ने उन्हें घेर लिया।मौके पर मारपीट, धक्का-मुक्की और चप्पलों से हमला किया गया।कोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें बाहर निकाला।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कागज़ों का झंझट खत्म होगा, PM मोदी का बड़ा ऐलान
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस समय पूर्ण गति से चल रही ‘Reform Express’ के चरण में है, जहाँ सुधार तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार की नीयत पूरी तरह स्पष्ट है। प्रधानमंत्री के अनुसार, यह सुधार यात्रा केवल आर्थिक नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी तरह नागरिक केंद्रित है।
PM मोदी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य लोगों के रोज़मर्रा के जीवन से जुड़ी रुकावटों को हटाना है, ताकि देश का हर नागरिक अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों से आम लोगों की वास्तविक समस्याएँ सामने लाएँ, ताकि सुधार हर घर तक पहुँचें और दैनिक परेशानियाँ कम हों।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल को झटका
पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया में शामिल बूथ लेवल ऑफिसर्स,(BLO) की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की नियुक्ति की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि तमाम राजनेता इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। ऐसा लगता है कि ये मंच उन्हें हाईलाइट कर रहा है। सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा कि BLO को धमकी के मामले में सिर्फ एक FIR दर्ज है, बाकि हिंसा की जो बात याचिका में उठाई जा रही है वो पुरानी घटनाओं के बारे में हैं। आम तौर पर चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग के नियंत्रण में नहीं दिए जाते।
चुनाव आयोग के वकील ने भी BLOs को सुरक्षा दिए जाने की मांग का समर्थन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पुणे में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के पुणे शहर के सदाशिव पेठ इलाके में रमेश डाइंग की छत पर आग लग गई। चार दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गई हैं। अग्निशमन कार्य अभी जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा पुलिस ने CBI को लिखा लेटर
गोवा पुलिस ने CBI को लेटर लिखा है, Goa police ने CBI को गोवा के क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए लेटर लिखा हैl CBI के जरिए ही इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकता है। लूथरा बंधु फुकेट में है, उनको भारत लाने के लिए गोवा पुलिस ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में बस और टेंपो में भीषण भिडंत, 3 की मौत
बिहार के हाजीपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। करताहा थाना क्षेत्र में लालगंज मुख्य रोड पर बस और टेंपो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अभी तक 3 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NDA संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री
आज NDA संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री पहुंचे। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, CR पाटिल, एल मुरुगन,जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भूपेंद्र यादव, एस जयशंकर पहुंचे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में दर्दनाक हादसा
दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर पार्क की दीवार में जा घुसी, कार सवार दो युवको मे से एक की मौके पर मौत एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, अशोक विहार फेस 1 के रहने वाले बताए जा रहे है कार सवार, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा एक की मौत एक घायल।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओडिशा के मलकानगिरी में इंटरनेट बंद
भुवनेश्वर के मलकानगिरी जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बाद इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, 3 दोस्तों की मौत
यूपी के शाहजहांपुर में बरेली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। बरेली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में कार सवार जलालाबाद के तीन दोस्तों की मौत हो गई। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि सभी दोस्त वृंदावन जा रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Zelensky ने रूस को फिर दिखाई आंख
यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी शांति योजना में प्रस्तावित कुछ युक्रेनी क्षेत्र रूस के लिए छोड़ने से इंकार कर दिया है। London में एक प्रेस कांफ्रेंस में Zelensky ने कहा, कि रूस हमसे क्षेत्र छोड़ने की मांग कर रहा है, लेकिन हम कोई भी ज़मीन नहीं छोड़ना चाहते। Zelensky ने कहा कि क्षेत्रीय विवादों में जटिलताएं हैं और इसीलिए अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है। Zelensky का ये भी कहना है कि उनके पास युक्रेन की जमीन छोड़ने का कोई कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव
केरल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिले शामिल होंगे। चुनाव 9 और 11 दिसंबर, 2025 को दो चरणों में हो रहे हैं। परिणाम 13 दिसंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दादरा और नगर हवेली में लगी भीषण आग
दादरा और नगर हवेली में देर रात भीषण आग लग गई। दादर के औद्योगिक क्षेत्र में कई कंपनियों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल ने बताया कि रात करीब 10.14 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में कॉल आया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
Breaking News: आज 9 दिसंबर है। देर रात केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के सहायक निदेशक अमृतलाल ने बताया कि रात करीब 10.14 बजे हमें आग लगने की घटना के बारे में कॉल आया। संसद में लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। गृहमंत्री अमित शाह इसको संबोधित करेंगे। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि आयरलैंड जाते समय उनके प्लेन के पास संदिग्ध ड्रोन दिखे थे।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
राहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
12 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
55 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines