भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा पंजाब पुलिस को नोटिस जारी किए जाने पर कहा, "पंजाब में अब आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी. AAP ने राजनीति में जो भी पाप किए हैं, भ्रष्टाचार, चोरी या अवैध कार्यों का उसके बाद वे पंजाब चुनाव के बाद कहीं खड़े नहीं हो पाएंगे. AAP अपनी बौखलाहट में कुछ भी कर सकती है. विधानसभा के अपने अधिकार हैं. निश्चित रूप से संज्ञान लिया जाएगा."
Aaj Ki Taaza Khabar Latest : महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के लिए एक साथ आए ठाकरे ब्रदर्स उद्धव और राज ठाकरे आज मुंबई के शिवाजी पार्क में एक साथ रैली करेंगे. इसके अलावा भारत की क्रिकेट टीम साल 2026 का पहला वनडे मैच खेलेगी. भारत और न्यूजीलैंड में 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से होगी. एक अन्य खबर के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला ने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
IPAC में रेड के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दखलंदाजी के खिलाफ ED की याचिका कर सुप्रीम कोर्ट से कल सुनवाई की मांग की जा सकती है. ED ने इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्टरूम में हुई अव्यवस्था और हंगामे के चलते वहां सुनवाई संभव नहीं हो पाई थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी थी.
कैथल, हरियाणा: कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान पर कहा, "...हमारे सभी साथी आज आपके बीच आठ बड़े हमले जो मनरेगा कानून पर भाजपा सरकार ने बोले हैं, उनकी व्याख्या करने उपस्थित हैं. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार तथा आजीविका मिशन कानून, एक तरह से मनरेगा की दिन-दहाड़े हत्या है. यह कानून देश के लगभग 50 करोड़ लोगों के ऊपर डाका है... पहला हमला रोजगार देने की जिम्मेदारी से भाजपा और मोदी सरकार ने पल्ला झाड़ लिया है. मनरेगा के तहत सारा बजट केंद्र सरकार देती थी और अब 60% बजट केंद्र सरकार देगी और 40% प्रांतीय सरकार देगी... राज्य सरकार कभी ये हिस्सा नहीं दे पाएंगी और केंद्र सरकारों को अपना हिस्सा देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी... दूसरा हमला कि अब केंद्र सरकार तय करेगी कि किस प्रांत में कितना, कितने दिन का और किस हिस्से में काम देना है यानी सब अधिकार अब केंद्र के पास हैं... तीसरा, केंद्र सरकार की धौंस के आधार पर बजट मिलेगा... चौथा हमला मनरेगा गारंटी थी लेकिन ये अब केंद्रीय प्रायोजित योजना है... पांचवां कि ये किसान और मजदूरों को लड़वाने का एक मिशन है... छठा पंचायत के अधिकार छीन लिए गए... सातवां
उत्तराखंड CMO ने कहा- 'ऊधम सिंह नगर ज़िले के काशीपुर के एक किसान की हल्द्वानी में आत्महत्या से हुई दुखद घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मामले की मजिस्ट्रियल जांच करने का निर्देश दिया है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2 के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन किया, जो सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे.
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें 5 जनवरी 2026 को सीने में इन्फेक्शन की वजह से ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी और वे ठीक हो गई हैं. उन्हें आज शाम 5 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉ. अजय स्वरूप, चेयरमैन, सर गंगा राम अस्पताल के मुताबिक, घर पर आगे का इलाज जारी रखने की सलाह दी गई है.
#watch | दिल्ली: भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने आतिशी के कथित वीडियो को लेकर AAP नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "जिस तरह से आतिशी ने विधानसभा सत्र में गुरु तेग बहादुर और गुरुओं का अपमान किया, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विधानसभा स्पीकर ने इस मामले में फॉरेंसिक जांच के… pic.twitter.com/0JD2TgvhxV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
Iran में चल रहे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में अमेरिका के सीधे हस्तक्षेप की संभावना को लेकर Israel हाई अलर्ट पर है. इजरायली प्रधानमंत्री Netanyahu और अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने फोन पर ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई पर चर्चा की. Reuters के मुताबिक, Rubio से बातचीत के बाद Netanyahu ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को सीधा संदेश देते हुए आज एक वीडियो जारी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 13 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट का उद्घाटन किया.
#watch | राजकोट, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा 7 जिलों (अमरेली, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मोरबी, राजकोट और सुरेंद्रनगर) में 3540 एकड़ से ज़्यादा एरिया में बने 13 नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल एस्टेट का उद्घाटन किया।(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/8YoOWHkJIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
#watch | Mumbai: Mahrashtra CM Devendra Fadnavis, along with Deputy CM Eknath Shinde and BJP National General Secretary Vinod Tawde launch Mahayuti's manifesto for BMC elections. pic.twitter.com/Tl03IaysSB
— ANI (@ANI) January 11, 2026
Aam Aadmi Party (AAP) appoints Valmiki Naik as Goa State President of the party. pic.twitter.com/JZHb2LaYiw
— ANI (@ANI) January 11, 2026
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा और उपद्रव मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक हिंसा , पत्थरबाजी और बलवा फैलाने के मामले में 18 की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने पत्थरबाजी में शामिल फहीम उर्फ सोनू एंव मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
गुजरात पर दौरे पर गए पीएम मोदी ने 'शौर्य यात्रा' खत्म करने के बाद सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#watch | Gujarat | After concluding the 'shaurya yatra', PM Narendra Modi offers prayers at Somnath Temple. Source: DD pic.twitter.com/4es2HacPGP
— ANI (@ANI) January 11, 2026
ईरान के आंदोलन पर सीधी नजर रख रहे डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद आंदोलन को और ताकत मिल गई. ट्रंप ने लिखा कि ईरान आजादी चाहता है, और अमेरिका मदद करने के लिए तैयार है.
Donald J. Trump Truth Social Post 01:27 AM EST 01.10.26Iran is looking at FREEDOM, perhaps like never before. The USA stands ready to help!!! President DONALD J. TRUMP
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) January 10, 2026
सरकारी सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है. सरकार को भरोसा दिया है कि वह आगे से भारत के कानूनों के मुताबिक ही काम करेगा, अब तक करीब 3,500 आपत्तिजनक कंटेंट हटाए गए हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट किए गए हैं. सरकार को यह भी बताया गया है कि आगे से एक्स पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को अनुमति नहीं दी जाएगी.
ये वीडियो दिल्ली के अक्षरधाम का है.
#watch | Delhi: Cold wave grips the national capital.Visuals from Akshardham pic.twitter.com/20x3iSbHjE
— ANI (@ANI) January 11, 2026
देश की राजधानी दिल्ली में शीत लहर का कहर जारी है. ताजा वीडियो कर्तव्य पथ का है.
#watch | Delhi: Cold wave grips the national capital. (Visuals from Kartavya Path) pic.twitter.com/2uAJKL34X7
— ANI (@ANI) January 11, 2026
अमेरिका ने तीन अमेरिकियों की मौत का बदला लेने के लिए सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया हमला किया है. बता दें, पिछले महीने सीरिया में हुए हमले में दो US सैनिक और एक अमेरिकी सिविलियन इंटरप्रेटर मारे गए थे. अमेरिका के ताजा हमले में पूरे सीरिया में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया.










