Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 25 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित, हिमाचल प्रदेश से भारी बारिश से बिगड़े हालात
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और ऊना में भारी बारिश से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इससे देखते हुए कल यानी 25 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। DC ऊना ने पूरे जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है, जबकि जबकि DC कुल्लू ने कुल्लू, मनाली और बंजार सब डिवीजन के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: निक्की हत्याकांड में सपा ने की कड़ी सजा की मांग
यूपी के ग्रेटर नोएडा में निक्की की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी महिला विंग ने कड़ी सजा की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। माता-पिता अपनी बेटियों को सशक्त बनाएं, उन्हें सुरक्षित रखें और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। यह माफ़ी मांगने लायक नहीं है। महिला अपराधों के खिलाफ कानून हैं, लेकिन सरकार उन पर अमल नहीं कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: झारखंड में बदमाशों ने 6 ट्रकों में लगाई आग
झारखंड के हज़ारीबाग में बदमाशों ने 6 ट्रकों में आग लगा दी। एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि रात 12.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने 3 पोकलेन समेत 6 ट्रकों में आग लगा दी है। बदमाश जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मामले की जांच जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओडिशा के डिप्टी सीएम ने राहुल पर साधा निशाना
भुवनेश्वर में 'वोटर अधिकार यात्रा' पर ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव ने निशाना साधा। कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मुद्दों का राजनीतिकरण करना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब वे सत्ता में होते हैं, तो सब ठीक होता है, लेकिन जब वे विपक्ष में जाते हैं, तो वे गैर-मुद्दों को मुद्दा बना देते हैं, और आने वाले दिनों में ये मुद्दे फीके पड़ जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय मंत्री और नेताओं ने किया दिल्ली विस का दौरा
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह अन्य नेताओं के साथ दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शनी का दौरा किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारी बारिश के चलते राजस्थान में खाली कराए जा रहे गांव
राजस्थान के सवाई माधोपुर में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। कलेक्टर कानाराम ने बताया कि भारी बारिश से गणेश धाम से जोगी महल तक की सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका निरीक्षण किया है। चूंकि लक्खी मेला 26, 27 और 28 तारीख को है, इसलिए उससे पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सूरवाल के निचले इलाकों के गांवों से लोगों को निकाल लिया गया है। जहां जरूरत है वहां भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: वोटर अधिकार यात्रा से पटना लौटे तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट अधिकार यात्रा खत्म होने के बाद पटना वापस लौट गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा वोट अधिकारी यात्रा ऐतिहासिक हो रही है लोगों का समर्थन मिल रहा है भाजपा चुनाव आयोग की असलियत लोगों के सामने आ गई है। तेजस्वी यादव से जब यह पूछा गया कि आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाएंगे उन्होंने सवाल को टाल दिया इस सवाल का कोई जवाब तेजस्वी यादव ने नहीं दिया। वोटर अधिकार यात्रा 26 तारीख से मिथिलांचल में शुरू होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update:विपिन के एनकाउंटर की जगह पहुंची फोरेंसिक टीम
यूपी के ग्रेटर नोएडा में निक्की के हत्या के आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। विपिन भाटी पर दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी निक्की की हत्या का आरोप है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कांग्रेस ने शुरू किया संगठनात्मक कार्यक्रम
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रम चला रहे हैं, उसमें पंजाब के साथ 4 राज्यों के पर्यवेक्षकों की बैठक भी शामिल है और इस बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। मैं भी भाग लेने जा रहा हूं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'गेमचेंजर साबित होगी राहुल गांधी की यात्रा', कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार में गेमचेंजर साबित होने वाली है। डीके शिवकुमार राहुल गाँधी के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'यह समझ से परे है', पूजा पाल के मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
निष्कासित विधायक पूजा पाल के पत्र पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई सीएम से मिल रहा है और उसे दूसरी पार्टी के नेता से जान का खतरा है। मैं इसे समझ नहीं सकता, यहां हमें जेल भेजा जा सकता है। भाजपा समर्थक हमें मार डालेंगे। अगर किसी को किसी से खतरा होने का संदेह है तो संगठन के भीतर उन लोगों की पहचान करने के लिए जांच होनी चाहिए जो खतरा पैदा करते हैं। यह जांच जरूरी है। हम उत्तर प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। इसलिए हमने केंद्र सरकार के गृह मंत्री को यह पत्र लिखा है। हमें उम्मीद है कि वे न्याय सुनिश्चित करेंगे, वह कितने साल हमारे साथ रहीं, तब उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अखिल भारतीय अध्यक्ष सम्मेलन 2025 में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: AAP के मंत्री और विधायक 23 जिले में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
आम आमदी पार्टी के मंत्री और विधायक सभी 23 जिलों में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे। वोट की चोरी के बाद अब जनता से राशन छीनने की भाजपा की साजिश को बेनकाब करने का दवा किया ज रहा है।
आरोप लगाया है कि 55 लाख पंजाबियों का मुफ्त राशन केंद्र सरकार बंद करना चाहती है। KYC का बहाना बनाकर 23 लाख लोगों का राशन बंद कर दिया है और अब 32 लाख अन्य का राशन भी बंद किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनके रहते पंजाब में किसी का भी राशन कार्ड नहीं कटेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पकड़े गए 15 पाकिस्तानी मछुआरे
एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कल सुबह निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से समुद्री सीमा पार करने पर पकड़ा गया।एक इंजन लगी देशी नाव भी जब्त कर ली गई है और मछुआरों को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: द्वारका में धंसा सड़क का हिस्सा, यातायात बंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोरखपुर में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान के 8 जिलों में भारी बारिश से जलभराव
राजस्थान के 8 जिलों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है। सवाई मधोपुर में बारिश से जलजमाव हो गया है। करीब 30 गावों में पानी जमा हो गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पहली बार भारत दौरे पर आए फिजी के प्रधानमंत्री
देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ताजा मामला उत्तराखंड के चमोली जिले का है, जहां शनिवार रात भारी बारिश के कारण एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है।
गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा में ‘ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस’ का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज किश्तवाड़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
वहीं, नाइजीरिया की वायुसेना ने कैमरून सीमा के पास 35 से अधिक जिहादियों को मार गिराने का दावा किया है। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 26 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
18 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines