Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 4 लोग हो घायल
30 सितंबर 2025 को रात 11:11 बजे, घाटकोपर पूर्व स्थित नीलधारा बिल्डिंग में एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे चार कर्मचारी घायल हो गए। दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए (60-70%), जबकि दो अन्य मामूली रूप से झुलसे। बीएमसी, एमएफबी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने फोन कॉल से अवामी लीग के सदस्यों को किया संबोधित
watch | जिनेवा, स्विट्जरलैंड | बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने फोन कॉल के जरिए अवामी लीग के सदस्यों को संबोधित किया, जो मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत बांग्लादेश में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के चल रहे 60वें सत्र के दौरान जिनेवा में ब्रोकन चेयर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण पदक
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत के सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के एफ64 वर्ग में 71.37 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत के संदीप सर्गर ने आज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के F44 वर्ग में 62.82 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। संदीप चौधरी ने इसी वर्ग में 62.67 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: करूर भगदड़ मामले में FIR दर्ज, TVK से जुड़े आधव अर्जुन को बनाया आरोपी
करूर भगदड़ के संबंध में टीवीके अभियान प्रबंधन महासचिव, आधव अर्जुन के खिलाफ उत्तर क्षेत्र साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 192, 196 (1) (बी), 197 (1) (डी), 353 (1) (बी), और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: निर्माण अवैध था तो BJP आठ साल से क्या कर रही थी? मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी पर बुलडोजर से भड़के कांग्रेस प्रवक्ता
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी मोहसिन रजा के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "यह भारतीय जनता पार्टी की अक्षमता है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये गैरकानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। बुलडोजर चलाना पुलिस का काम नहीं है और अगर वह निर्माण इतना ही अवैध था, तो अब तक इंतजार क्यों किया गया? भारतीय जनता पार्टी आठ साल से क्या कर रही थी?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PoK में विद्रोह को कुचलने के लिए लगा दिए कंटेनर, सेना ने की थी 2 युवकों की हत्या
पाकिस्तानी सेना ने आज पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के कई हिस्सों में नागरिक विद्रोह को कुचलने के लिए कंटेनर लगा दिए। हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पुल से कंटेनर नदी में फेंकने में कामयाब रहे। कल पाकिस्तानी सेना ने PoK में दो युवकों की हत्या कर दी थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'राहुल गांधी सिर्फ बिहार के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय नेता', कांग्रेस नेता टी.स. सिंह देव का बयान
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दक्षिण अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "राहुल गांधी सिर्फ बिहार के नेता नहीं हैं; वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी वाले राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं..."
]
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच करेगी सीबीआई, लोगों ने मनाया जश्न
देहरादून, उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोगों ने जश्न मनाया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंचकूला में श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलटा
हरियाणा के पंचकूला में श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलट गया है. हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. हादसा पंचकूला में सेक्टर 3 स्थित डायल 112 कार्यालय के बाहर हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खांसी की दवा पीने से 5 साल के बच्चे की मौत
राजस्थान के सीकर जिले के ब्राह्मणान गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 5 साल के बच्चे की मौत खांसी का कफ सिरप पीने से हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चे को पिलाई गई निशुल्क सेवा से ली गई थी. रात को दवा देने के बाद सुबह बच्चा उठ नहीं पाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दवा से बच्चे की किडनी फेल हो गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अहिल्यानगर विवाद में अब तक 30 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में हुए विवाद के बाद पुलिस ने अबतक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल अहिल्यानगर में तनाव पूर्ण शांति है और पुलिस ने कोटला गांव परिसर में सुरक्षा कड़ी की है। वहीं अहिल्यानगर में तनाव के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अहिल्यानगर आ सकते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा
चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा हुआ है। कांग्रेस पार्षदों ने शोषण बंद करो के नारे लगाए। वहीं मेयर ने विदेश में मिला अवॉर्ड दिखाया। कांग्रेस के पार्षदों ने मेयर हरप्रीत कौर बबला के विदेश दौरे को लेकर घेरने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने निगम कर्मियों को सस्पेंड करने को लेकर आवाज उठाई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रज्वल रेवन्ना ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका
पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने बलात्कार के एक मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। अगस्त में एक विशेष अदालत ने रेवन्ना को दोषी करार देते हुए उसके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और जुर्माना लगाया है। जस्टिस संतोष गजानन भट जिन्होंने 2 अगस्त को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए प्रज्ज्व पर कुल 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। उन्होंने कहा था कि इस जुर्माने की राशि में से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को दिए जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: RSS के शताब्दी समारोह में आएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्तूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। आरएसएस की स्थापना 1925 में नागपुर, महाराष्ट्र में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी, उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दुबई में आज ACC की अहम बैठक
दुबई में आज एशियन क्रिकेट काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में BCCI एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठा सकती है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में दौड़ेगी बंद दरवाजे वाली ट्रेन
मुंब्रा रेल हादसे के बाद रेलवे ने मुंबई में बंद दरवाजे वाली बिना AC लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि साल के अंत तक बंद दरवाजे वाली लोकल ट्रेन चलने शुरू हो जाएगी। इसका ट्रायल रन किया जा रहा है। मध्य रेलवे के जीएम ने कुर्ला कार्शेड शेड में इसका निरीक्षण भी किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तौकीर रजा का एक और साथी गिरफ्तार
बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के एक और करीबी नफीस को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बरेली में इंटरनेट बहाल कर दिया गया है. मामले में मौलाना समेत 55 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं. बरेली में जुमे की नवाज के बाद हुए बवाल और लाठीचार्ज के मामले में डीआईजी ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में एसपी सिटी के नेतृत्व में 3 सीओ और 14 इंस्पेक्टर बवाल की जांच करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी
लंदन में टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की शर्मनाक घटना हुई है. भारतीय उच्चायोग ने कहा कि घटना से वे बेहद दुखी हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस से 3 दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा गांधी की विरासत पर एक हिंसक हमला है. भारतीय उच्चायोग ने तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BJP प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा करूर
BJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज करूर (तमिलनाडु ) का दौरा करेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी सांसद जल्द ही कोयंबटूर पहुंचने वाले हैं। वे सुबह 9 बजे कोयंबटूर पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से करूर जाएंगे और लगभग दोपहर 12 बजे वहां पहुंचने की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PoK में विरोध प्रदर्शन बना आंदोलन
PoK में बुनियादी अधिकारों की अनदेखी ने भारी विरोध और आंदोलन का रूप ले लिया है। रावलकोट, मीरपुर, कोटली, नीलम वैली सहित कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर हैं।आवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने 38 सूत्री मांगपत्र पेश किया है, जिसमें सस्ती बिजली, खाद्य उपलब्धता और नेताओं की विशेष सुविधाएँ खत्म करने जैसी मांगें शामिल हैं।
AAC की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बाजार, परिवहन व रोजमर्रा की गतिविधियां ठप हो गई हैं। अबतक AAC, पाकिस्तानी मंत्रियों और PoK प्रशासन के बीच बातचीत असफल रही है। यह प्रदर्शन Pakistan की नीतियों से गहरी नाराजगी और सीमा क्षेत्र में नियंत्रण बनाए रखने की उसकी कोशिशों को चुनौती की तरह है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भूकंप के झटकों से कांपा भारत
भूकंप के झटकों से आज म्यांमार और भारत की धरती कांप गई. भूकंप के झटके मणिपुर, नागालैंड और असम सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही. म्यांमार में मंगलवार सुबह 6.10 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके भारत तक महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप म्यांमार में भारत की सीमा के बहुत करीब और मणिपुर में उखरुल से मात्र 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में आया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर गहराई पर था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा आज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज दिल्ली के दौरे पर आएंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. पंजाब को बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को सौंपेगे. वे केंद्र सरकार से 20000 करोड़ के राहत पैकेज की मांग भी करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एशिया के सबसे बड़े सीवेज प्लांट का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज प्लांट का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं, जिसमें दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद थे. वहीं नए सीवेज प्लांट से दिल्ली की सीवरेज समस्या का समाधान होगा और शुद्ध पानी उत्तर प्रदेश को सिंचाई के लिए दिया जाएगा. बदले में दिल्ली को गंगाजल मिलेगा.
Aaj ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 30 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज अष्टमी है और हर घर में कन्या पूजन किया जा रहा है. आज अष्टमी के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे. वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज तमिलनाडु के करूर जिले में जाएंगे और वहां भगदड़ पीड़ितों के मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करके संवेदना व्यक्त करेंगे.
इसके अलावा आज देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
4 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines