हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महागठबंधन से कौन है सीएम फेस? प्रशांत किशोर ने बताया नाम

प्रधानमंत्री मोदी बिहार के पटना में खेलो इंडिया समारोह का वर्चुअल इनॉगरेशन करेंगे। आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। आज IPL में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच KKR Vs RR के मैच कोलकाता में, दूसरा मुकाबला PBKS Vs LSG के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा।

विज्ञापन

Live Updates

21:26 (IST) 04 May 2025

महागठबंधन से कौन है सीएम फेस? प्रशांत किशोर ने बताया नाम

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। यह (RJD) परिवार वाली पार्टी है और इस पर किसी चर्चा की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं कि यह लालू यादव की पार्टी है और उनके बेटे ही चेहरा होंगे। बिहार में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है।

20:11 (IST) 04 May 2025

'पाकिस्तान और ISI की भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता', अजय राय के बयान पर क्या बोले तरुण चुघ?

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अजय राय के बयान पर कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लगातार भारतीय सेना के मनोबल को गिराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता पाकिस्तान और ISI की भाषा बोल रहे हैं। उनका यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी लगातार अपराध कर रही है।

18:22 (IST) 04 May 2025

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी।

17:39 (IST) 04 May 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी के साथ से होगी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 मई को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों पक्ष वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

16:28 (IST) 04 May 2025

'अवैध अप्रवासियों को पकड़ने में गुजरात पुलिस को मिली बड़ी सफलता', क्या बोले गृह मंत्री हर्ष सांघवी?

गुजरात पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा कैबिनेट समिति की बैठक हुई। उस बैठक में कठोर कदम उठाने की बात हुई और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि उन निर्णयों पर तत्काल काम किए जाए, जिस दिन यह निर्णय लिया गया हमने उसी दिन एक बैठक बुलाकर इस प्रकार के घुसपैठियों को गुजरात के कोने-कोने से पकड़ने का निर्णय किया। इसमें गुजरात पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

15:53 (IST) 04 May 2025

एलजी और सीएम ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।

15:51 (IST) 04 May 2025

'देश में सबसे निडर नेता हैं राहुल गांधी', जाति जनगणना पर क्या बोले अधीर रंजन चौधरी?

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने जाति आधारित जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल करने पर कहा कि पिछले कई साल से राहुल गांधी देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। आज यदि देश में कोई निडर नेता है तो वह राहुल गांधी हैं, क्योंकि वह अपने रुख पर अटल रहे और इसी का नतीजा है कि सत्तारूढ़ पार्टी को सिर झुकाना पड़ा। हमारी मांग है कि समयबद्ध तरीके से यह (जाति आधारित जनगणना) होना चाहिए। समय निर्धारित होना चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना पूर्ण होगी। दूसरी मांग बजट को लेकर है। साथ ही इसके दायरे में निजी संस्थान और कंपनियों को भी रखा जाए।

14:53 (IST) 04 May 2025

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

मुरादाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला भोजपुर क्षेत्र का है। दंपत्ति और दो बच्चे बाइक पर सवार थे। महिला और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

14:50 (IST) 04 May 2025

ACB ने बागीदौरा के विधायक को किया गिरफ्तार

राजस्थान में ACB ने बागीदौरा के विधायक को गिरफ्तार किया। बागीदौरा से विधायक जयकृष्ण पटेल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पकड़ा। वे भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक हैं। पहली बार विधायक बने हैं। विधायक के गनमैन द्वारा रिश्वत राशि लेकर मौके से फरार होने की सूचना है। विधायक के गनमैन और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

14:11 (IST) 04 May 2025

ईरान के विदेश मंत्री कल पहुंचेंगे पाकिस्तान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कल पाकिस्तान जा रहे हैं। अब्बास अराघची पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिश करने पाकिस्तान जा रहे हैं।

12:49 (IST) 04 May 2025

पाकिस्तान के 2 और बड़े फैसले

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का X अकाउंट भी भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। अपने प्रॉपगैंडा को और आगे बढ़ाने के लिए पाक आर्मी की योजना अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को लेकर पाक अधिकृत कश्मीर के दौरे पर जाने की है। आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को बालोचिस्तान और PoK की कवरेज नहीं करने दी जाती है, लेकिन पहलगाम जैसे हमले के बाद अपना बेहतर चेहरा दिखाने के लिए साइकोलॉजिकल ऑपरेशन्स किए जा रहे हैं।
11:52 (IST) 04 May 2025

दिल्ली पुलिस ने पकड़ीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं

दिल्ली की पूर्वी जिला पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। छहों महिलाएं बिना डॉक्यूमेंट्स के दिल्ली में रह रही थीं। मंडावली पुलिस पहाड़गंज इलाके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी को ओवरसीज रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की मदद से देश से बाहर भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10:32 (IST) 04 May 2025

मिजोरम में 2 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए, जो बांग्लादेशी मूल के थे। उन्हें राजधानी आइजोल से डिपोर्ट कर दिया गया है। दोनों शख्स प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KNA/F के नेताओं से मिलने आए थे। इनकी पहचान चेकुन और सारोन के रूप में हुई थी। 2 मई को टूरिस्ट वीजा पर दोनों आइजोल पहुंचे थे। KNA/F के प्रमुख नाथन लॉन्चियो बाम से मिलने के लिए लवंगतलाई जिले के बाम समुदाय के शरणार्थी शिविरों में जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस के हाथ लग गए।

09:30 (IST) 04 May 2025

वायनाड दौरे पर जाएंगे प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। वे वायनाड के Sultan Bathery में दोपहर करीब 3.30 बजे से 3 कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगी।

08:49 (IST) 04 May 2025

केरल के तिरुवनंतपुरम में सड़क हादसा

केरल के तिरुवनंतपुरम में रविवार सुबह केशवदासपुरम इलाके में सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो रिक्शा, कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो रिक्शा में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

08:11 (IST) 04 May 2025

लगातार 10वें दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 10वें दिन भी सीमा पार से फायरिंग की गई है। 3-4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

06:49 (IST) 04 May 2025

सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ केस की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर अवमानना ​​कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दुबे ने हाल ही में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि 'सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है' और 'देश में गृहयुद्ध के लिए CJI संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।

06:16 (IST) 04 May 2025

भारत को मिला अंगोला देश का समर्थन

0पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंगोला देश का समर्थन मिल गया है। अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, आतंकवाद का कृत्य था और अंगोला स्पष्ट रूप से किसी भी आतंकवाद का निंदा करता है, चाहे वह कहीं भी किया गया हो। भारत और अंगोला ने अपने रक्षा सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो भारत के तेवरों से डरे पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुला लिया है और भारतीय जहाजों के लिए अपनी बंदरगाहों को बंद कर दिया है। ओडिशा के कटक जिले में काठजोड़ी नदी पर पुल बनाने के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और 2 मजदूरों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने IMF में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola