Live Updates
Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना शिंदे ने अपने 85 उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट की जारी
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शिवसेना शिंदे ने अपने 85 उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सीएम एकनाथ सांभाजी शिंदे खुदकोपरी पाचपाखडी से चुनाव मैदान में हैं, वहीं, गुलाबराव रधुनाथ पाटिल जलगांव ग्रामीण से चुनाव मैदान में हैं।
Maharashtra Assembly Election 2024: 'महाराष्ट्र में BJP का होगा मुख्यमंत्री', राज ठाकरे का बड़ा बयान
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का सीएम होगा और अगली बार मनसे सत्ता में आएगी। बता दें महाराष्ट्र में महायुति की सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अलग-अलग चुनाव लड़ रही है।
कोलकाता: आरजीकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स ने निकाला टॉर्च मार्च
कोलकाता: महिला डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या करने के मामले में बुधवार को आरजीकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स ने टॉर्च मार्च निकाला। बता दें लगातार डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
Ayodhya Deepotsav 2024: 'सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया', सीएम योगी का बड़ा बयान
अयोध्या दीपोत्सव 2024 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया...जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतारे
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में उतारे हैं।
नाविक की हत्या करके नाव में लगाई आग
गहरे समुद्र में नाव पर सवार नाविकों के बीच हुए विवाद मे तांडेल ( नाविक) की हत्या करके खलासी यानी जाल फेंकने वाला ने नाव में आग लगा दी। यह वारदात सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ के पास कुंकेश्वर इलाके में गहरे समुद्र में अंजाम दी गई। नाव जलने से करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। संदिग्ध आरोपी जयप्रकाश विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रत्नागिरी के राजीववाड़ा इलाके के नुमान रफीक फंसोपकर की नाव मछली पकड़ने के लिए निकली थी। कुनकेश्वर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान खलासी और टांडेल के बीच बहस होने के बाद खलासी जयप्रकाश विश्वकर्मा ने टांडेल रवीन्द्र नाटेकर की हत्या कर दी और नाव में आग लगा दी।
कोर्ट से मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह को राहत
कोर्ट से मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह को राहत मिली है। कोर्ट ने सीएम मान के OSD राजबीर सिंह पर दिए गए मानहानि भरे बयानों पर बिक्रम मजीठिया पर रोक लगाई है। बिक्रम मजीठिया के बयानों के खिलाफ कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिए। राजबीर सिंह ने मानहानि का मुकदमा दायर करके बिक्रम मजीठिया के झूठे और गलत आरोपों को चुनौती दी थी। कोर्ट ने मजीठिया को सभी सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर राजबीर सिंह के खिलाफ बयान देने से तुरंत रोका। कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान राजबीर सिंह की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
धनतेरस पर बक्सर में ताबड़तोड़ फायरिंग
छत्तीसगढ़ के बक्सर में धनतेरस की सुबह अपराधियों का तांडव देखने को मिला। ताबड़तोड़ फायरिंग करने बदमाशों ने इलाके में फैलाई। एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोलियां मारी। नवानगर थाना इलाके से सटे गांव की घटना में जख्मी व्यक्ति को रेफर किया गया है। घायल का नाम मंडल तिवारी है। जमीनी विवाद में उस पर हमला किया गया।
फ्रांस के एंबेसडर का फोन चोरी
भारत में फ्रांस के एंबेसडर थेइरी मैथ्यू का फोन चोरी हो गया है। उनका फोन चांदनी चौक पर चोरी हुआ। उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वे जब जैन मंदिर गए थे, तभी किसी ने उनका फोन चोरी कर लिया।
भदोही प्रधानाचार्य हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में शामिल 2 बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश प्रयागराज के रहने वाले हैं।
नोएडा में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग
नोएडा में सेक्टर-74 के लोटस बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। अग्निकांड देररात हुआ, हालांकि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, लेकिन आग में जलकर बैंक्वेट हॉल राख हो गया। वहीं एक इलेक्ट्रिशियन की मौत होने की खबर भी है।
बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
बिहार के बलिया में स्पेशल आर्म्ड पुलिस से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिसकर्मियों से भरी बस बिहार के डेहरी से सिवान जा रही थी कि बैरिया थाना के चांददियर चौकी के पास हादसे का शिकार हो गई। लगभग 29 पुलिसकर्मी बस में फंसे थे। बलिया पुलिस ने रेस्कयू करके सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायल पुलिसकर्मियों को CHC सोनबससा लाया गया है। डॉक्टरों ने 10 पुलिसकर्मियों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है। हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी दिपावली और छठ पर्व पर डयूटी देने जा रहे थे। SP बलिया विक्रांत वीर ने हादसे की पुष्टि की।
आज कांग्रेस जारी करेगी ‘ गारंटी कार्ड ‘
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस ‘ गारंटी कार्ड ‘ जारी करेगी।कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता (LOP) विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को ‘ गारंटी कार्ड ‘ जारी करेगी, जिसमें जनता के लिए बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।
हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश
उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश रची गई है, लेकिन पुलिस ने साजिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने का आरोप है। हरिद्वार राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को रविवार रात मुरादाबाद रेलवे डिवीजन के कंट्रोल रूम से खबर मिली कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर डेटोनेटर बरामद किया। पुलिस ने स्टेशन लगे CCTV कैमरे खंगाले तो आरोपी नजर आया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी अशोक के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देशवासियों को धनतेरस का बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री मोदी ने दिया कि पेट्रोल-डीजल के रेट 5 रुपये कम किए जाएंगे। सरकार ने कैंसर की दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी हटाने का फैसला भी लिया है, जिससे कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे। वहीं अयोध्या में 28 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पिछले साल 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
5 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
9 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
15 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
28 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines