Live Updates
हैदराबाद में तेलंगाना स्टेट बस भवन में लगी आग
योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे अभिनेता गोविंदा
ईरान के कई शहरों में धमाके
ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर ताबेईज सहित परदिसान कराज, नौशहर, हष्टगर्ड, क़ेश्म और बंदर अब्बास जैसे कई शहरों में शनिवार को रह रह कर विस्फोट हुए हैं. अहवाज में एक धमाके से चार लोगों की मौत हो गई. इजरायल ने इस पर कहा कि उसका धमाकों से कोई लेना देना नहीं है.
बजट टीम के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
सुनेत्रा पवार को मिले तीन मंत्रालय
आतंकवाद के शिकार रहे देशों को अपने बचाव का अधिकार - विदेश मंत्री ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरब के विदेश मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के शिकार रहे देशों को अपने बचाव का अधिकार है. सीमा-पार आतंकवाद विशेष रूप से अस्वीकार्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा-पार आतंकवाद का शिकार समाज को खुद का बचाव करने का पूर्ण अधिकार है.
अपराधी को सजा देना न्यायपालिका का काम है, पुलिस का नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती पुलिस मुठभेड़ों, खासकर आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें 'एनकाउंटर' बताने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस कानून से ऊपर नहीं है और अपराधी को सजा देना न्यायपालिका का काम है, न कि पुलिस का, अदालत ने कहा कि प्रमोशन, वाहवाही या सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए गोली चलाने की प्रवृत्ति न केवल गलत बल्कि खतरनाक भी है, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के शरीर के किसी गैर-जरूरी हिस्से पर गोली मारना भी कानूनन अस्वीकार्य है. किसी भी एनकाउंटर में यदि फायरिंग या गंभीर चोट होती है तो सख्त नियम स्वतः लागू होंगे.
नहीं सुलझ रही साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी तस्वीर साफ नहीं होने के बाद विसरा सैंपल जांच के लिए जयपुर भिजवाया है . एसीपी छवि शर्मा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी में तकनीकी और साईबर टीम को भी शामिल किया गया. एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि इंजेक्शन को लेकर जांच चल रही है कि कहां से खरीदा गया. साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले कपांउडर देवी सिंह से भी पूछताछ की गई है.
राजस्थान रोड़वेज को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
झालावाड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन राईड' के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान रोड़वेज को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक साथ 12 से अधिक जिलों में छापेमारी करके सक्रिय ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट पर्दाफाश किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में NCP अजीत पवार विधायक दल की बैठक शुरू
मुंबई में NCP अजीत पवार विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है और सुनेत्रा पवार बैठक के लिए पहुंच गई हैं. इस बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. इसके बाद वे शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के संजय भंडारी की प्रॉपर्टी पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी की प्रॉपर्टी जब्त करने की ED की अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट अब 16 फरवरी को अपना आदेश सुनाएगी. आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू
थोड़ी देर में सुनेत्रा पवार अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने वाली हैं. इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा जाएगा. राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद सुनेत्रा पवार को आज दोपहर विधायक दल की नेता चुना जाएगा. केवल 10 मिनट का शपथ ग्रहण समारोह होगा. लोकभवन राज्यपाल दफ़्तर से आधिकारिक जानकारी दी गई है 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं. 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.
लोकभवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक फरवरी को जालंधर में होंगे प्रधानमंत्री मोदी
संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे. प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री मंदिर पहुंचेंगे. संत गुरु रविदास जी के चित्र और डेरा सचखंड बल्लां के दूसरे गद्दी नशीन संत सरवन दास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री अरदास करेंगे और परिक्रमा करेंगे. करीब 4:45 बजे प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे. शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला किया है. दबंगों ने जेई और संविदाकर्मी समेत 5 लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यह अधिकारी बिजली चोरी का वीडियो बना रहे थे, इसलिए लोगों ने उन पर हमला किया, जिसमें पांचों घायल हुए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामती में शुरू हुई पवार परिवार की बैठक
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शरद पवार के बारामती वाले घर पर पवार परिवार की बैठक चल रही है, जिसमें सुप्रिया सुले, रोहित पवार, युगेन्द्र पवार और शरद पवार शामिल हैं. वही अजित पवार की एनसीपी में भी बैठकों का दौर जारी है. शरद पवार के दावे के बाद सुनील तटकरे प्रफुल पटेल से मिलने पहुंचे हैं. वही अजित पवार की एनसीपी ने भी प्रमुख नेताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में बुलाई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भिवंडी में कांग्रेस का मेयर बनाने के प्रयासों को लग सकता है झटका
महाराष्ट्र के भिवंडी नगर निकाय में कांग्रेस का मेयर बनाने के प्रयासों को झटका लग सकता है। समाजवादी पार्टी के छह पार्षद नोट रिचेबल हैं. कांग्रेस के 30, एनसीपी एसपी के 12 और सपा के 6 ऐसे 48 पार्षदों ने सेक्युलर फ्रंट बनाया था, पर अब सपा के पार्षद नोट रिचेबल होने से 90 सीटो वाली भिवंडी महानगरपालिका में कांग्रेस बहुमत 45 से दूर रह सकती है. बीजेपी के 22, शिंदे शिवसेना के 12 और अन्य 6 पार्षद चुनकर आए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने मारी गोली
लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को बदमाशों ने गोली मार दी है. वह पत्नी के साथ शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा था, लेकिन बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर उनको गोली मार दी. गोली लगने से घायल रिटायर्ड अधिकारी अवधेश कुमार पाठक को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में कार हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत
तमिलनाडु के पेरंबलूर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक कार ने 5 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामती से मुंबई के लिए निकलीं सुनेत्रा पवार
सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई के निकल गई हैं, जहां आज दोपहर 2 बजे वे NCP के विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगी. वहीं अगर वे विधायक दल की नेता चुनी जाती हैं तो शाम 5 बजे उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा हुआ है और मुठभेड़ भी चल रही है. बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किश्तवाड़ के 3 इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया था. वहीं आज मुठभेड़ किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में चल रही है. यहां से आतंकवादी 18 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी को भाग गए थे और फिर से उनके यहां होने का सुराग मिला है. भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने आतंकियों को घेर रखा है और सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य बताए जा रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में कार्यकर्ताओं संग अमित शाह की मीटिंग आज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे. यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरजकुंड मेले का आज उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
फरीदाबाद में लगे वाले 15 दिवसीय सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का उद्घाटन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे. मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा और इस बार मेले की केंद्रीय थीम स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है.
Today Breaking News in Hindi Updates: आज साल 2026 के पहले महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जनवरी दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज NCP के दिवंगत नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ ग्रहण करेंगी, वहीं उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को उनकी जगह राज्यसभा भेजा जा रहा है.
श की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज फरीदाबाद जिले में लगने वले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया. दूसरी ओर, आज दिल्ली में भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक चल रही है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
56 secs agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
35 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
59 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
5 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines